केलांग। लाहौल-स्पीति भाजपा ने 108 एंबुलेंस तथा दमकल चौकी जैसी आधारभूत सुविधाओं पर स्थानीय विधायक के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये पर विधायक को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस बाबत पत्र भेजा जा रहा है। लाहौल भाजपा ने विधायक रवि ठाकुर के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें कहा गया है कि लाहुल में एक ही एंबुलेंस काफी है तथा सर्दियों में लाहुल की 40 फीसदी आबादी कुल्लू शिफ्ट हो जाती है। दमकल वाहन तथा श्रमशक्ति की जिले में…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
दो सर्दियां झेलो, फिर मौजां ही मौजां
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। महज दो सर्दियों का इंतजार…। उसके बाद छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले लाहौलियों की जिंदगी बदल जाएगी। बीआरओ ने 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग टनल को फरवरी 2015 तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद चंद मिनटों में लोग रोहतांग दर्रे को पार कर सकेंगे। टलन के नार्थ और साउथ दोनों पोर्टल से खुदाई हो रही है। नार्थ पोर्टल से 1995 मीटर और साउथ पोर्टल से 2300 मीटर टनल खोद दी है। नार्थपॉटल में जिस गति से कार्य को अंजाम दिया जा रहा…
Read Moreसमय पर बस नहीं चलने से भड़के लोग
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो में बस समय पर न चलने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि खराब बसों की वजह से सवारियों को हर रोज दो-चार होना पड़ रहा है। सर्द मौसम के इन दिनों में कई घंटों तक सवारियों को बस स्टैंड या अन्य बस स्टापेज पर इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी उदयपुर और कोकसर की सवारियों के साथ कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया। क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार तथा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन से आग्रह किया है…
Read More31 दिसंबर तक स्कूलों में मनाएं समारोह
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने लाहौल घाटी की सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को वार्षिक एवं वितरण समारोह को दिसंबर अंत तक मनाए जाने को कहा है। परशीरा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय शिमला से आदेशों के मुताबिक साल के इसी सत्र में यह समारोह निपटाने हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी में बच्चों की पढ़ाई जोरों पर होगी। इस दौरान इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो सकती है। इसे देखते हुए सभी स्कूलों में वार्षिक और पारितोषिक वितरण…
Read Moreसेब ड्रॉपिंग से बागवानों को मोटी चपत
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में इन दिनों सेब तुड़ान चरम पर है। बागवानों को सेब के उचित दाम तो मिल रहे हैं, लेकिन तुड़ाई से पूर्व फल झड़ने की समस्या से बागवानों को मोटी चपत लग रही है। जिन बगीचों में अभी तक सेब तुड़ान नहीं हुआ है, वहां भी सेब गिरने का क्रम जारी है। बगीचों में मोटे आकार के फल पेड़ों पर टिक नहीं पा रहे हैं। इससे बागवानों की मेहनत पर पानी सा फिर गया है। हालांकि, इन दिनों बागवानों की घाटी में उत्तम क्वालिटी के सेब…
Read Moreकुल्लू-काजा के बीच बस सेवा बंद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्र तल से 4551 मीटर ऊंचे कुंजुम दर्रा होकर अब बसें नहीं लांघेंगी। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ ग्रांफू-काजा मार्ग का निरीक्षण किया। इस बीच कुछ हिस्सों में पानी जमने के कारण बसें चलाना खतरे से खाली नहीं है। वैसे भी ग्रांफू-काजा मार्ग 15 अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। लेकिन, लाहौल की ओर सड़क पूरी तरह दुरुस्त है। यहां बढ़िया मौसम के मिजाज को देखते हुए एचआरटीसी का केलांग डिपो…
Read Moreरोहतांग टनल का एक हिस्सा धंसा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण निर्माणाधीन रोहतांग टनल का एक हिस्सा धंस गया है। वीरवार को टनल के ऊपर का करीब तीस मीटर हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। इस घटना से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत नॉर्थ पोर्टल की ओर से टनल का काम बंद कर दिया गया है। इसी बीच, बीआरओ और टनल को बना रही कंपनी के डिजाइन विंग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बीआरओ के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता अंबिषेक मिश्रा ने टनल का एक हिस्सा धंसने की…
Read Moreरोहतांग पर बर्फ के दीदार को उमड़े सैलानी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर बर्फ के दीदार के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बर्फबारी से रोहतांग दर्रा सफेद चांदी से चमक उठा है। कुदरत की इस नेमत को देखेने के लिए दिल्ली, गुजरात समेत पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आए पर्यटक पहुंच रहे हैं। सोमवार को पर्यटकों की सैकड़ों गाड़ियां रोहतांग पहुंचीं। तीखी सर्द हवाओं के बीच पर्यटक एक-दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंक रहे हैं। वहीं, सैलानी घुड़सवारी, स्कीइंग का भी आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, यह बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं…
Read Moreलोस चुनाव में जीत चाहिए तो बूथ को मजबूत करें
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं चच्योट के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि 2014 के आम लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में बडे़ अंतर से जीतना है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं को सबसे पहले अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करना होगा, तभी दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाएंगे। ये शब्द उन्होंने उदयपुर में भाजपा के अभ्यास वर्ग में कहे। उन्होंने कहा कि जीत के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस…
Read Moreसड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर से छह किलोमीटर दूर म्याड़ घाटी के शकोली गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार मयाड़ घाटी के शकोली गांव के पास एक वैन सड़क से नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शकोली गांव में अफरातफरी मच गई। समस्त ग्रामीण घटना स्थल की ओर रवाना हुए और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक…
Read More