केलांग (लाहुल-स्पीति)। माइनस तापमान की परवाह न करते हुए भारतीय जनता पार्टी लाहौल-स्पीति ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में रविवार शाम से अनिश्चितकालीन धरना आरंभ कर दिया है। माइनस 17 डिग्री तापमान में भाजपा जिला महामंत्री अजय बौद्ध तथा मीडिया प्रभारी दोरजे उपासक ने डीसी कार्यालय परिसर में रात गुजार कर सरकार के प्रति जन आक्रोश को व्यक्त किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दिया कि सरकार ने गंभीरता से मांगों को नहीं माना तो जिला भाजपा अपना संघर्ष तेज करते हुए आमरण अनशन का…
Read MoreCategory: Lahaul and Spiti
उड़ान न होने से कर्मचारी महासंघ खफा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने लाहौल के लिए उड़ानें न होने पर सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मेघ चंद ने कहा कि घाटी के लिए उड़ानें न होने से लाहौल में 140, जबकि कुल्लू में 130 कर्मचारी उड़ान के इंतजार में हैं। महासंघ का कहना है कि लाहौल के लिए नियमित उड़ान न होने से कर्मचारी वर्ग में सरकार के प्रति गहरा रोष है। महासंघ के नेताओं ने कहा कि जब मौसम खराब रहता है तो लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान…
Read Moreहेलीकॉप्टर वीआईपी टूर पर, मरीज बेहाल
उदयपुर। लाहौल-पांगी घाटी के लिए शीतकालीन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर कभी मौसम तो कभी वीवीआईपी टूर भारी पड़ रहा है। काफी दिनों से उड़ानों पर मौसम की मार पड़ रही थी। लेकिन, रविवार को घाटी में मौसम उड़ानों के लिए बिल्कुल साफ रहा। हालांकि, हेलीकॉप्टर ने लाहौल के लिए उड़ान भरी लेकिन भुंतर से उदयपुर हेलीपैड के लिए एक उड़ान भरने के बाद फिर हेलीकॉप्टर वीवीआईपी टूर पर चला गया। जबकि, तय शेड्यूल के मुताबिक दूसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच प्रस्तावित था। दूसरी उड़ान नहीं होने से घाटी में फंसे…
Read Moreलाहौल में बर्फ ने रोके वाहनों के पहिये
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में बीआरओे की मेहनत पर मौसम ने एक बार फिर पानी फेर दिया। एक दिन पूर्व ही सीमा सड़क संगठन ने घाटी के उदयपुर-केलंाग और सिस्सू तक मार्ग यातायात के लिए बहाल किया था कि वीरवार रात्रि से शुुरू हुई बर्फबारी से मार्ग फिर बंद हो गए हैं। शुक्रवार को लाहौल घाटी के उदयपुर और स्तींगरी हेलीपैड के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर की दोनों उड़ानें खराब मौसम के चलते नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से जनजीवन पटरी से…
Read Moreउदयपुर-केलांग-सिस्सू सड़क बहाल
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के केलांग-उदयपुर तथा केलांग-सिस्सू मार्ग को सीमा सड़क संगठन ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इससे लाहौलवासियों को काफी राहत मिलेगी। भारी बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी की तमाम सड़कें अवरुद्ध हैं। सप्ताह बाद घाटी के मुख्य मार्ग केलांग-उदयपुर और सिस्सू के बहाल हो जाने से हजारों की आबादी ने राहत की सांस ली है। मार्ग बंद रहने से घाटी के जरूरतमंद लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को जिला मुख्यालय केलांग तथा उपमंडल उदयपुर की ओर आवाजाही में भारी बर्फबारी…
Read Moreउड़ानों में देरी पर मारकंडेय का कड़ा रुख
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानों में देरी पर पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय ने कांग्रेस सरकार तथा स्थानीय विधायक पर कड़ा रुख अपनाया है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि लाहौल-स्पीति जिला के लिए हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ान नहीं की गई तो लाहौल-स्पीति भाजपा कुल्लू तथा लाहौल में जनता के साथ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार लाहौल तथा पांगी घाटी के लोगों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। मौसम जब खराब रहता है तो उड़ान का शेड्यूल जारी किया…
Read Moreस्पीति में सोलर लैंप से कट रहीं सर्द रातें
उदयपुर। यहां के बाशिंदों को बिजली की समस्या से न जाने कब निजता मिलेगी। लोगों आज कल सोलर लैंप के सहारे सर्द रातें काटनी पड़ रही हैं। खास कर स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। तापमान में भारी गिरावट के चलते दो मेगावाट की क्षमता वाली रोंगटोंग परियोजना के टरबाइन को चलाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा, परियोजना के कर्मचारियों को पहले जलाशय में पानी इकट्ठा करना पड़ रहा…
Read Moreयात्री बोले, हमारे साथ भद्दा मजाक क्यों
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शुक्रवार को लाहौल घाटी के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर की चौथी उड़ान को फिर रद कर दिया गया। इससे बारिंग और रावा हेलीपैड के यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि ऐसा उनके साथ भद्दा मजाक तीसरी बार हुआ है। इससे पहले बारिंग की सवारियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करने के लिए उदयपुर हेलीपैड दौड़ाया गया। उस दिन भी बारिंग के लिए की गई उड़ान को रद कर दिया गया था। वहीं, वीरवार को बारिंग और रावा के यात्रियों को वायुसेना के…
Read Moreकिसी राजनेता को नहीं जनता की परवाह
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी घाटी के लोगों को राहत ने नाम पर किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पहल नहीं की है। यहां बर्फ की कैद में जकड़े कई मरीज और अन्य राहत के लिए तड़प रहे हैं। लेकिन, इन लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय पार्टियां राजनीति करने में मशगूल हैं। यहां न जाने कितने लोग इलाज नहीं मिलने से मौत के मुंह में चले गए हैं। इन दिनों दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के तिंगरेट गांव में चिची लामो हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उसके…
Read Moreहेलीकाप्टर के इंतजार में 428 लाहौली
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लिए शीतकालीन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू नहीं होने बर्फीले रेगिस्तान में कई मरीज घाटी से बाहर जाने को छटपटा रहे हैं। घाटी में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं होने से यहां सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के पास मरीज को रेफर करने के अलावा कोई चारा नहीं रह जाता है। इस समय लाहौल के नौ हेलीपैड में 428 यात्रियों ने उड़ान समितियों के पास सीट के लिए आवेदन किया। इसमें नौ मरीज, तीन गर्भवती महिलाएं भी हैं। मरीजों में तिंगरेट हेलीपेड के अंतर्गत 26…
Read More