दशहरा के लिए आज से आवंटित होंगे प्लाट

कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि कुल्लू दशहरा उत्सव में दुकानों, प्रदर्शनियों और अन्य वाणिज्यिक कार्यों के लिए प्लाटों का आवंटन आठ अक्तूबर से शुरू होगा। आवंटन प्रक्रिया तेरह अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और तय समय पर बचत भवन कुल्लू में संपर्क कर सकते हैं। ठाकुर ने कहा कि आठ अक्तूबर की सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक हिंडोला, झूले, सर्कस, वैरायटी शो, टेली कम्यूनिकेशन स्टाल, टेंट हाउस के लिए प्लाट आवंटित किए जाएंगे। 9 अक्तूबर को फूड…

Read More

बीएसएनएल की लचर सेवा पर भड़के

आनी (कुल्लू)। उपमंडल में बीएसएनएल का सिग्नल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आलम यह हो गया है कि क्षेत्र में पूरा-पूरा दिन सिग्नल न होने से क्षेत्र पूर्ण रूप से देश और दुनिया से कट जाता है। जब सिग्नल होता है तो भी बार-बार कॉल कट जाती है। हालांकि, इस समस्या के संबंध में उपभोक्ताओं ने कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन फिर भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अब तो लोगों ने भी साफ कर दिया…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा के पास पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अगल मामलों में पुलिस ने ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग समय में गुप्त सुचना के आधार पर बजौरा के पास नाके पर आरोपी पकड़े हैं। पहले मामले में एएसआई मान सिंह ने बजौरा के पास नाके के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा के पास पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अगल मामलों में पुलिस ने ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग समय में गुप्त सुचना के आधार पर बजौरा के पास नाके पर आरोपी पकड़े हैं। पहले मामले में एएसआई मान सिंह ने बजौरा के पास नाके के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी…

Read More

मजदूरों के हक की लड़ाई में कूदे नेता

पतलीकूहल (कुल्लू)। मजदूरों के हक की लड़ाई में अब नेता भी कूद पड़े हैं। रविवार को सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंघा के साथ हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह और मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी ने भी रायसन में हल्ला बोला। जानकारी के अनुसार रायसन में एक फैक्टरी में मजदूरों की हड़ताल 70वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन अभी तक विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण यह मामला काफी तूल पकड़ गया है। इन तीन नेताओं के आने की पूर्व सूचना के चलते…

Read More

यहां शाम को ही देनी पड़ती है मरीजों को छुट्टी

कुल्लू। वर्ष 1995-96 में खुले डिगेढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात 18 साल बाद भी जस के तस हैं। यह अस्पताल अभी भी किराये के भवन में चल रहा है। हालत यह है कि पीएचसी में अकोमोडेशन की कमी के कारण यहां उपचाराधीन मरीजों को शाम को ही छुट्टी देनी पड़ रही है। पीएचसी में इंडोर सुविधा न होने के साथ-साथ स्टाफ नर्स का पद भी खाली है। ग्रेड-2 की इस पीएचसी में नियमानुसार छह बिस्तरों का होना जरूरी है, लेकिन किराये के कमरों में चल रही डिगेढ़ पीएचसी पिछले…

Read More

यातायात डायवर्ट करने की मुहिम को झटका

कुल्लू। दशहरा उत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने की मुहिम को करारा झटका लगा है। बस अड्डा सरवरी से भुंतर-रामशीला के बीच बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए अंतर राज्य बस अड्डा सरवरी से वामतट मार्ग नेशनल हाइवे-21 को जोड़ने के लिए निर्मित सड़क मार्ग पर दिया डंगा उद्घाटन से पहले ही धराशायी हो गया। यातायात के लिए भूतनाथ स्थित ब्यास नदी पर करोड़ों की लागत से अत्याधुनिक पुल का निर्माण किया है। यह बनकर महीनों से तैयार है लेकिन उद्घाटन नहीं होने से इस पर अभी तक वाहनों…

Read More

मनाली नेशनल हाइवे की हालत सुधारें

कुल्लू/पतलीकूहल। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव से ठीक पहले सड़क परिवहन एवं स्वास्थ्य जनहित संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीतिय तैयार कर ली है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-21 की मनाली से कुल्लू तक हालत खराब हो गई है। वाम मार्ग की टायरिंग उखड़ चुकी है। उन्होंने बताया कि विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। लिहाजा, लोगों को हर दिन समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। समिति की शनिवार को पतलीकूहल में…

Read More

दशहरा उत्सव का सुरक्षा मैप प्लान तैयार

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सुरक्षा का मैप प्लान पुलिस महकमे ने तैयार कर लिया है। उत्सव में सुरक्षा घेरा इतना कड़ा रहेगा कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। यह दावा खुद पुलिस महकमे का है। इस साल दशहरा पर्व में सुरक्षा का जिम्मा 1700 पुलिस जवानों के हाथ रहेगा। यह जानकारी एसपी डा. विनोद कुमार धवन ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व में आने वाले हर एक शख्स पर सर्विलेंस टावर और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उत्सव के दौरान बम निरोधक दस्ते के…

Read More

देवताओं के लिए लारजी-औट मार्ग बहाल

बंजार (कुल्लू)। आठ सालों बाद लारजी-औट पुराना सड़क मार्ग बहाल हो गया। शनिवार को विधायक और अधिकारियों के वाहनों का काफिला लारजी-औट सड़क मार्ग से गुजरा। इसका विधिवत श्रीगणेश विधायक कर्ण सिंह ने निरीक्षण के उपरांत प्रथम नवरात्र पर औट के पुराने पुल को पार करके किया। इससे पहले उन्होंने आकाश माता मंदिर के पास नारियल फोड़ा। विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि फिलहाल यह सड़क मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देशों पर दशहरा उत्सव को लेकर आनी और बंजार विधासभा क्षेत्र को जाने वाले 150 देवी देवताओं के लिए खोली…

Read More