बंपर सेब उत्पादन पर खिंचे चले आए कारोबारी

कुल्लू। जिला में इस साल सेब की रिकार्ड पैदावार होने से देश भर के कारोबारी दशहरा पर्व की ओर खिंचे चले आए हैं। इस साल उत्सव में बीते साल की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी तक अधिक व्यापारी ढालपुर पहुंचे हैं। इस बार दशहरा समिति ने प्लाट आवंटन से ही दो करोड़ रुपये रुपये जुटाए हैं। सात दिन तक चलने वाले दशहरा पर्व में अमूमन दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार होता आया है, ऐसे में देश और प्रदेश से यहां अपने उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को उनका कारोबार अधिक…

Read More

बंपर सेब उत्पादन पर खिंचे चले आए कारोबारी

कुल्लू। जिला में इस साल सेब की रिकार्ड पैदावार होने से देश भर के कारोबारी दशहरा पर्व की ओर खिंचे चले आए हैं। इस साल उत्सव में बीते साल की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी तक अधिक व्यापारी ढालपुर पहुंचे हैं। इस बार दशहरा समिति ने प्लाट आवंटन से ही दो करोड़ रुपये रुपये जुटाए हैं। सात दिन तक चलने वाले दशहरा पर्व में अमूमन दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार होता आया है, ऐसे में देश और प्रदेश से यहां अपने उत्पाद बेचने आए कारोबारियों को उनका कारोबार अधिक…

Read More

युवती का अपहरण कर किया दुराचार

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी में एक युवती का अपहरण कर दुराचार करने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खराहल क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सात अक्तूबर को गुम्मा निवासी शंभू उसे एक स्थानीय महिला के साथ मिलकर अगवा करके गुम्मा ले गया। फिर वहां वह उसके साथ दुराचार करता रहा। इस बीच वह किसी तरह उसके चंगुल से भागने में सफल हुई। डीएसपी…

Read More

आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एचआरटीसी बस से 660 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस नेे हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने तेज किए अपने चेकिंग अभियान के तहत बजौरा में निगम की बस से यह चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि रुटीन चेकिंग के तहत पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही निगम की बस से महेंद्रगढ़ हरियाणा के नवीन यादव से यह चरस बरामद की है। पुलिस…

Read More

बेसहारा पशुओं के लिए बनाई जाए ठोस नीति

पतलीकूहल (कुल्लू)। फलोत्पादक मंडल कुल्लू की बैठक में बेसहारा पशुओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने की। बैठक में महासचिव कृपाल चंद ठाकुर ने बताया कि कुल्लू शहर में फलोत्पादक मंडल का कार्यालय और सेल सेंटर खोल दिया गया है। इससे कुल्लू शहर सहित खराहल और लगवैली के बागवानों को लाभ मिलेगा। अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घाटी में बढ़ रहे बेसहारा पशुओं के लिए एक ठोस नीति बनाने के लिए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा।…

Read More

खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता का ध्यान रखें दुकानदार

कुल्लू। दशहरा उत्सव के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर रहेगी। मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस तक रद कर उन्हें उत्सव में स्टाल तक नहीं लगाने दिए जाएंगे। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में लगने वाले अस्थाई खाद्य स्टाल और कुल्लू शहर के होटलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर रोज दबिश देंगे। यदि इस मौके पर खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी पाई गई तो फिर कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि अस्पताल में तैनात फूड इंस्पेक्टर भवीता टंडन ने की है।…

Read More

मोटरसाइकिल से टकराकर महिला की मौत

पतलीकूहल (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पतलीकूहल में एक मोटरसाइकिल से टकराकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल में गैस एजेंसी के सामने एक मोटर साइकिल ने सड़क से गुजर रही एक महिला को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक महिला की शिनाख्त…

Read More

रोहतांग में हिमपात से कारोबारी खुश

मनाली। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्वाइंट रोहतांग दर्रा में हिमपात से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार रात से हो रहे हिमपात से मनाली की तमाम चोटियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़ चुकी हैं वहीं पूरी घाटी भी शीत लहर की चपेट में आ गई है। मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे सहित मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, सेवन सिस्टर पीक, थान परी टिब्बा, मनाली पास, हामटा पास, शिरघनतुंग, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, चंद्रखंणी पास मांगण, व्यास कुंड, भृगु लेक और…

Read More

मरीजों को अब बिस्तर पर मिलेगी आक्सीजन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आक्सीजन का आधुनिक सिस्टम स्थापित हो गया है। सेंट्रल सिस्टम आक्सीजन के तहत अब मरीजों को बिस्तर के साथ ही आक्सीजन मिल जाएगी। इसमें सिलेंडर लाने ले जाने का झंझट नहीं रहेगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलदेव ठाकुर ने ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का रिबन काटकर उद्घाटन किया। अब तीन जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों का इलाज आधुनिक तरीकों से होगा। सीएमओ डा. बलदेव ठाकुर ने बताया कि सेंट्रल सिस्टम रूम से नए और…

Read More

आनी को शुरू होगी स्पेशल बस सेवा

कुल्लू। दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू से आनी के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इससे बाह्य सराज के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को दशहरा में परिवहन सेवा को लेकर हुई दशहरा समिति की बैठक में आनी के लिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया गया। समिति ने इस सेवा को 18 से 21 अक्तूबर तक जारी रखने की बात कही है। आरएम पवन कुमार शर्मा ने बस सेवा शुरू करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दशहरे में बाह्य सराज के लोगों की सुविधा को देखते हुए…

Read More