मंडी हिमाचल के चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम 50 किलोमीटर से भी लंबा हो चुका है। यह जाम अब मंडी तक पहुंच गया। सैकड़ों गाड़ियां इस जाम में फंसी हैं जिसकी वजह से हजारों लोग परेशान हैं।
Read MoreCategory: Kullu
नेहरू पार्क में शहीद स्मारक के लिए जगह चिह्नित, प्रदर्शन के बाद हरकत में आया प्रशासन
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में शहीदों को सम्मान देने के लिए शहीद स्मारक बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने जगह भी चिह्नित कर ली है। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कुल्लू में खराहल घाटी के जनप्रतिनिधियों, शहीद के परिजनों के धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। जो स्थान शहीद स्मारक के लिए चिह्नित किया गया है, वह जगह नगर परिषद कुल्लू की है। नगर परिषद को जिला प्रशासन ने पत्र लिखा है। इसमें नेहरू पार्क में…
Read Moreकहां फटेगा बादल, अब 48 घंटे पहले चल जाएगा पता
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बरसात के दौरान लोगों को 48 घंटे पहले पता चल जाएगा कि कहां बादल फटने वाला है। लगातार हो रहे नुकसान से बचने के लिए जीबी पंच राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ऐसा यंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है। संस्थान का दावा है कि दो साल में यंत्र बना लेंगे, जिससे बादल फटने की घटनाओं का 48 घंटे पहले पता चल जाएगा। पिछले चार दशकों से कुल्लू क्षेत्र में बारिश की मात्रा कम हुई है। हालांकि, कई बार बारिश अधिक होने…
Read Moreचंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
शिमला जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 अस्थाई तौर पर बंद है। मंडी पुलिस का कहना है कि हाईवे की बहाली का काम जारी है। मंडी पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि बीती रात से हाईवे बंद है। पत्थर की चपेट में आने से सड़क पर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। नेशनल हाईवे-3 पर वाहनों की लंबी कतार है और वैकल्पिक मार्ग से कटौला होते हुए यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, राजधानी शिमला में…
Read Moreअसर: मनाली में 60 तो शिमला में घटे 10 फीसदी पर्यटक
शिमला/मनाली (कुल्लू) केंद्र सरकार के कोरोना अलर्ट का असर काम कर गया है। मनाली में 60 तो शिमला में 10 फीसदी पर्यटक घट गए हैं। इस वीकेंड मैदानी राज्यों की गर्मी से राहत पाने कम संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश में पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने विगत 6 जुलाई को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार को पर्यटन स्थलों पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नियमों का पालन न होने पर आगाह किया था। दोबारा बंदिशें लगाने पर भी चेताया था। कोरोना की बंदिशों में छूट मिलने के…
Read Moreजेपी नड्डा के दरबार में टिकट के दावेदारों ने लगाई हाजिरी
कुल्लू दो दिन के दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंडी लोकसभा उपचुनाव के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र भी दिया। नड्डा सभी का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर मंगलवार को दिल्ली लौट गए हैं। करीब एक घंटे तक कुल्लू के देवसदन में चली मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में टिकट के तलबगार मौजूद रहे। बैठक के बाद शाम 5:30 बजे नड्डा अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर पहुंचे तो तलबगार वहां भी पहुंच गए। सोमवार शाम से…
Read Moreबीआरओ ने डबल लेन पुलों का निर्माण युद्धस्तर पर कर दिया है शुरू, सीमा तक आसानी से पहुंचेगी सेना की रसद
कुल्लू सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) नौ डबल लेन पुलों का निर्माण कर रहा है। पांच पुल इसी साल के अंत तक देश को समर्पित किए जाएंगे जबकि चार पुलों को अगले साल तक तैयार किया जाएगा। देश की सुरक्षा को देखते हुए बीआरओ ने भारत-पाकिस्तान व चीन की सीमा तक सड़क व पुलों का निर्माण तेज कर दिया है। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। बीआरओ मनाली से लेकर सरचू तक पांच पुलों पर काम रहा है। 475 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह…
Read Moreमहिला की हत्या में डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी गिरफ्तार
कुल्लू कुल्लू जिला मुख्यालय के हनुमानी बाग में एक महिला कि हत्या का मामला सामने आया है। लोक संपर्क विभाग कुल्लू के एक कर्मचारी पर हत्या का आरोप लगा है। महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटना रविवार रात की है। कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ क्वार्टर में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। मृतका की पहचान चंद्रिका 40 निवासी मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव…
Read Moreमनाली-लेह के बीच चार सुरंगों का निर्माण किया जाएगा : गडकरी
कुल्लू केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मनाली-लेह के बीच चार टनल बनाई जाएंगी। शिंकुला, बारालाचा, तंगलंगला और लाचुंगला में इन सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे नितिन गडकरी ने गुरुवार को अटल टनल का निरीक्षण किया। टनल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ नग्गर पहुंचे। गडकरी मनाली के नग्गर में मुख्यमंत्री के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें मुख्यमंत्री जिला कुल्लू की जलोड़ी और भूभू टनल सहित कई हाईवे को…
Read Moreचीन से सटे सामरिक मार्गों का उठेगा मुद्दा, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री आज पहुंचेंगे कुल्लू
शिमला/कुल्लू केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चीन से सटे सामरिक मार्गों का मुद्दा उठाने की तैयारी है। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सीमावर्ती लाहौल-स्पीति क्षेत्र की दो सड़कों समदो-ग्रांफू और तांदी-संसाली नाला को स्थायी रूप से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने का मामला उठाएंगे। वर्ष 1979 और 2012 से ये सड़कें कभी लोक निर्माण विभाग तो कभी बीआरओ के पास आती-जाती रही हैं। दोनों सड़कों की हालत दयनीय है। लिहाजा, इन्हें बीआरओ को सौंपने की बात की जाएगी। गडकरी बुधवार दोपहर बाद 3:30 बजे कुल्लू…
Read More