कुल्लू से गायब होने लगा लाल चावल

कुल्लू। औषधीय गुणों के लिए मशहूर लाल चावल का अस्तित्व अब खत्म होने की कगार पर है। कुल्लू जिला में तीन दशक पहले करीब पचास हजार हेक्टेयर भूमि पर लाल चावल की खेती की जाती थी। लेकिन, अब केवल जिला में करीब 1700 हेक्टेयर भूमि पर ही लाल चावल उगाया जाता है। लाल चावल की पैदावार कम होने से लाल जाटु, मताली चावल डेढ़ सौ से 170 रुपये प्रतिकिलो के बीच मिल रहा है। कुल्लू जिला के नग्गर, काईस, जगतसुख, खखनाल, बंजार क्षेत्र, आनी क्षेत्र, शिमला जिला के रामपुर, रोहड़ू…

Read More

दस लाख से बनेगा पलदन लामो का मंदिर : रवि

कुल्लू। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने तोद वेली के दारचा में पटवार खाना भवन तथा कोलंग सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। जिस्पा फोटंग में एक जनसभा में उन्होंने कहा कि पटवारखाना भवन बनने से दारचा पंचायत के लोगों को भू-राजस्व संबंधी सभी कार्य करवाने में सुविधा होगी। कोलंग में बने सामुदायिक भवन के तैयार होने से लोगों को पंचायत में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने इस अवसर पर छीका गांव के नजदीक पलामो…

Read More

कुल्लू शहर में गहराया पेयजल संकट

कुल्लू। शहर के कई क्षेत्रों में इन दिनों जल संकट गहरा गया है। लोगाें का आरोप है कि करीब तीन सप्ताह से उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हो गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित लोअर ढालपुर और अखाड़ा बाजार सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में इन दिनों पानी की दिक्कत हो गई है। कुल्लू शहर के 11 वार्डों में 22 हजार की आबादी है। लोगों को हर रोज पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना…

Read More

सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल

कुल्लू। तलोगी के समीप एक मारुति कार सड़क से नीचे जा लुढ़की। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कलाकेंद्र कुल्लू के पास भी दो वाहनों की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित वामतट तलोगी के पास सड़क हादसा हुआ। कार चालक भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रहा था कि वह तलोगी के पास वाहन से…

Read More

भुंतर बस स्टेंड के पास पथराव, 3 पर केस

कुल्लू। भुंतर बस स्टैंड के पास शरारती तत्वों ने मंगलवार आधी रात को पथराव किया। इस दौरान एक वाहन भी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने तीन शरारती तत्वों पर सरकारी नौकरी में बाधा पहुंचाने और पथराव करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर बस अड्डे के पास मंगलवार करीब 11 बजे रात को शरारती तत्वों ने पथराव किया है। उसी दौरान एक वाहन मनाली की तरफ से आया और उसके ऊपर भी पथराव किया गया। रात्रि गश्त के दौरान भुंतर…

Read More

कुल्लू मनाली में पर्यटन को देंगे बढ़ावा : प्रतिभा

मनाली/काईस। सांसद प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिले के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने कराड़सू और जगतसुख में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कराड़सू में करीब 5.47 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया। कराड़सू में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुल्लू-मनाली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं…

Read More

उन्नत किस्म से महकेंगे सेब बगीचे

कुल्लू। पुराने पौधों के कारण सेब की पर्याप्त पैदावार न होने से परेशान बागबानों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सेब जीर्णोद्धार योजना के तहत कुल्लू जिले में करीब 1250 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब के नए पौधे लगाए जाएंगे। सेब के पौधे लगाने के लिए प्रति पौधा 90 रुपये अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत कुल्लू जिला में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत प्रति हेक्टेयर एक बागवान को करीब 45 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इससे कुल्लू जिला के सैकड़ों बागवानों…

Read More

वाहन की टक्कर से राहगीर घायल

कुल्लू। भुंतर के समीप सब्जी मंडी के पास मंगलवार को एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेजरफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी शमशी निवासी मंगल चंद जब सब्जी मंडी के पास सड़क पार कर रहा था तो उसी दौरान एक ट्रक भुंतर की तरफ से तेज रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।…

Read More

व्यासर में डेढ़ मंजिला मकान राख

पतलीकूहल/कुल्लू। जिले के अति दुर्गम गांव व्यासर के काष्ठकुणी शैली में निर्मित मकान में बीती रात को अचानक चिंगारी सुलग उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से धुआं उठता देख समूचे व्यासर गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग स्प्रे पंपों और बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन मकान से निकल रही गगनचुंबी लपटों को नियंत्रित करने के लिए उनके ये प्रयास नाकाफी साबित हुए। इस बीच कुल्लू फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। लिहाजा विभाग के फायर फाइटर वाटर टेंडर लेकर…

Read More

कुल्लू-मनाली शहर को सैंतीस करोड़ से मिलेगा पानी

काईस (कुल्लू)। कुल्लू और मनाली शहर के हजारों लोगों को अब पेयजल संकट से नहीं जूझना पडे़गा। आईपीएच विभाग ने इस पेयजल योजना को अमलीजामा पहनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। लगघाटी के कालंग से कुल्लू शहर तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 22 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस पेयजल योजना को शहरी विकास विभाग भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। वहीं मनाली शहर के हजारों लोगों को भी पंद्रह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। मनालसू नाले से मनाली शहर तक पाइप…

Read More