खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत मंडलगढ़ के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। करीब डेढ़ हजार से अधिक आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। आलम यह है कि पंचायत के खलिहाड़, शलड़ी, चड़यागी और तराड़ गांवों के सैकड़ों बाशिंदों को आजादी के साठ साल के बाद भी सड़क सहूलियत मुहैया नहीं हो सकी है। ऐसे में ग्रामीणों को दैनिक उपयोग का सामान पीठ पर उठाकर गांव तक पहुंचाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किल किसी के बीमार हो…
Read MoreCategory: Kullu
पर्यटन को बढ़ावा देने पर किया मंथन
कुल्लू। जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए घाटी के लोगों ने एक खुली चर्चा का आयोजन किया। इस दौरान कुल्लू शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया। बैठक में कुल्लू जिला में पर्यटन को बढ़ाने के लिए कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्राह्मण जन कल्याण सभा के अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि कुल्लू में पर्यटन की अपार संभावना है, किंतु अभी तक इस ओर किसी भी तरह के प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में ऐसे कई…
Read Moreकुल्लू में गुरिल्लाओं ने निकाली रैली
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन कुल्लू ने सोमवार को ढालपुर में मासिक रैली का आयोजन किया। रैली की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। रैली ढालपुर मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री को मांग पत्र भेजा गया। रैली में अखिल भारतीय संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में महानिदेशक ने मांगों को सिरे चढ़ाने…
Read Moreअवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार
काईस (कुल्लू)। वन विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया है कि खराहल घाटी की गाहर तथा बोडसू बीट के जंगलों में अवैध कटान हुआ है। पहले अधिकारी यह बात मानने को तैयार ही नहीं थे। ‘अमर उजाला’ में अवैध कटान की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा करते हुए काईल के पेड़ों के अवैध कटान की डैमेज रिपोर्ट तैयार कर दी है। कुल्लू के वन परिक्षेत्र अधिकारी हरदयाल भारती ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ…
Read Moreचारों लोस सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा : धीमान
कुल्लू। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने भी कमर कसना शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी पंचायत स्तर पर बैठकें कर रही है। लोजपा युवा सेना की चुनावी बैठक जरी में हुई। इसमें युवा सेना के प्रदेशाध्यक्ष डीसी धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोस चुनाव में लोजपा सूबे की चारों संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। इसके लिए सशक्त प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है। चुनाव से पहले लोजपा युवा सेना…
Read Moreदर्जन पंचायतें सड़क से कोसों दूर
कुल्लू। गांवों को सड़क से जोड़ने के सरकारी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। इसके चलते लोगों को खाद्य सामग्री से लेकर बीमार व्यक्ति को भी पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता है। सड़क असुविधा के मामले में बंजार घाटी जिले में पहले स्थान पर है। यहां कई पंचायतों के लिए सड़क अभी भी सपने जैसा है। कई पंचायतों को सड़कें तो निकल रही हैं, लेकिन विभाग की लेटलतीफी, वन विभाग की मंजूरी न मिलने तथा सड़क…
Read More35 फीसदी पंचायतों में पूरा कोरम अधूरा
कुल्लू। विशेष ग्राम सभा की बैठक में जिले की करीब 35 फीसदी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से किसी तरह की चर्चा नहीं हो सकी। कोरम पूरा न होने से न तो राजीव गांधी अन्न योजना की चयन प्रक्रिया हो सकी और न ही आधारयुक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम राशन कार्ड की प्रक्रिया आगे बढ़ पाई। जिले की 204 पंचायतों में से करीब 140 पंचायतों का कोरम पूरा हो सका है। शेष पंचायतों में बैठक को लेकर नई तिथि घोषित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। रविवार को हुई…
Read Moreसड़क हादसे दो की मौत, एक घायल
भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी के फागू गांव के समीप एक जीप खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद घाटी शोक में डूब गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढे़ दस बजे तीनों लोग…
Read Moreबलादी में ढाई मंजिला मकान राख
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के गांव बलादी में शनिवार देर रात आग भड़क गई। अग्निकांड में एक ढाई मंजिला मकान सामान सहित राख हो गया है। इसके चलते एक परिवार के चार सदस्यों के सिर से छत छिन गई है। इसके अलावा आग की इस घटना में एक गाय समेत एक बछड़ा भी आग की भेंट चढ़ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार देर रात इस आगजनी में तलीपीणी पंचायत के तहत पड़ने वाले गांव बलादी के अमरनाथ का घर जलकर राख हो गया। परिवार के चार सदस्य बेघर हो गए…
Read Moreअपराध रोकने में लोगों की मदद लेगी पुलिस
कुल्लू। जिले में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस अब आम जनता की मदद लेगी। आम जनता से मंत्रणा कर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस नई रणनीति बनाएगी। जिला की 204 पंचायतों के लोगों को गांवों में जाकर पुलिस कानून संबंधी जानकारी देगी। हालांकि, पहले ही पुलिस सामुदायिक योजना बनाई गई है लेकिन कुछ ढीले रवैये के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। ऐसे में पुलिस प्रशासन जिले के कोने-कोने में जाकर लोगों को कानून के बारे में जागरूक करेगी। इसके बाद आम जनता से अपराधों पर…
Read More