कुल्लू। शहर से सटे गांधीनगर में चोरों ने दिनदिहाडे़ एक घर के ताले तोड़ लाखों रुपये जेवरों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। हालत यह है कि शातिरों को अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के साथ सटे गांधीनगर में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर भादंसं की धारा…
Read MoreCategory: Kullu
सड़कों, पुलों पर खर्च होंगे 3.60 करोड़ : रवि
केलांग। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं जिला लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल मंडल में सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत 3.60 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त नाबार्ड के माध्यम से 25 लाख रुपये संपर्क मार्गों की टारिंग और मेटलिंग के लिए खर्च किए जा रहे हैं। उदयपुर उपमंडल की दूरदराज पंचायत तिंदी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी गांवों को संपर्क सड़कों से जोड़ने के लिए…
Read Moreसैकड़ों विद्युत उपभोक्ता संकट में डाले
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सैकड़ों उपभोक्ताआें को विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली भारी पड़ने वाली है। कारण, उपभोक्ताओं को तीन माह से बिजली बिल ही नहीं दिए गए हैं। अब उन्हें एक साथ भारी भरकम बिल आने का भय सताने लगा है। बिजली बिलों के समय पर न मिलने से बिजली बोर्ड के प्रति लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बिजली के मासिक बिल नहीं मिले हैं। एक साथ दो-तीन माह के बिल आने से जहां उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है, वहीं…
Read Moreलग्जरी टैक्स बढ़ाना उचित नहीं
मनाली। लग्जरी टैक्स को लेकर हिमाचल प्रदेश होटलियर्ज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष उमेश अकरे की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पिछले एक साल से पूरे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है, ऐसे में लग्जरी टैक्स बढ़ाना उचित नहीं है। कराधान एवं आबकारी विभाग ने नए फरमान के तहत होटल वालों को पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत दर पर 10 प्रतिशत लग्जरी टैक्स देने अनिवार्य किया है। जबकि वर्तमान में होटल वाले जिस दर…
Read Moreवनों की रक्षा को विशेष टीमें गठित
काईस (कुल्लू)। कुल्लू के जंगलों में अवैध कटान को रोकने के लिए वन विभाग कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। विभाग ने कुल्लू जिला और लाहौल स्पीति की 144 बीटों में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। एक टीम में करीब आरओ की अगुवाई में करीब चार कर्मचारी होंगे। ये टीमें दिन-रात वन बीटों में पेट्रोलिंग करेंगी। हाल ही में पाहनाला क्षेत्र और खराहल घाटी के जंगलों में हुए अवैध कटान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने वन काटुओं पर पता लगाने के लिए अभियान छेड़…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर बिफरे किसान, मजदूर
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा की जिला कमेटी ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के बाहर धरना प्रदर्शन किया । धरने में किसानों, मजदूरों, छात्रों और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण, डाक्टरों की कमी और डिपुओं में राशन के बढ़ाए गए दामों के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभा ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भी भेजा। सभा के महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण से भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।…
Read Moreउमंग और उल्लास के साथ बूढ़ी दिवाली की धूम
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड के प्रसिद्ध बूढ़ी दिवाली उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को आनी के विधायक खूब राम आनंद ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बूढ़ी दिवाली उत्सव निरमंड ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश की प्राचीनतम लोक परंपराओं का प्रतीक है, और प्रदेश सरकार हिमाचल की प्राचीन लोक संस्कृृति व परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई नई सड़कों का निर्माण किया गया है और अब शीघ्र ही इन सभी मार्गों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चलाई जाएंगी। इस…
Read Moreविशेष बच्चों को सहानुभूति नहीं सम्मान दें
कुल्लू। विश्व विकलांगता दिवस पर मंगलवार को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में युवा सेवा एवं खेल विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान से विशेष खिलाड़ियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने की। उन्होंने कहा कि विशेष अक्षम खिलाड़ियों एवं व्यक्तियों को दया एवं सहानुभूति की दृष्टि से नहीं, बल्कि समाज को इन्हें सम्मान और समानता की नजर से देखना चाहिए,…
Read Moreराष्ट्रीय राफ्टिंग में हिमाचल को गोल्ड
कुल्लू। सतलुज की लहरों पर देश के करीब 70 राफ्टरों ने अपने करतब से सबको हैरत में डाल दिया। मौका था प्रथम कर्नल बलवंत संधु राष्ट्रीय राफ्टिंग स्पर्धा का। हिमाचल पर्यटन, स्टेट राफ्टिंग संघ, भारतीय राफ्टिंग फाउंडेशन तथा फ्लेट एंड व्हाइट वाटर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सतलुज की लहरों पर राष्ट्रीय राफ्टिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश भर की करीब 12 टीमों ने हिस्सा लिया। हिमाचल टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हिमाचल समेत भारतीय सेना, इंडियन एयरफोर्स, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब,…
Read Moreकार की चपेट में आई छात्रा की मौत
कुल्लू। भुंतर के साथ लगते कलैहली के पास सेंट्रो कार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को छात्रा प्रतीक्षा कुमारी ट्यूशन से वापस अपने घर जा रही थी। कलैहली के पास बस से उतरने के बाद छात्रा जैसे…
Read More