कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष गौतम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य वत्सय बंसल ने की। इस अवसर पर वर्ष भर में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्राओं ने लाहौल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्र-छात्राओं ने…
Read MoreCategory: Kullu
योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाएं : डीसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। उपायुक्त राकेश कंवर ने शुक्रवार को पतलीकूहल में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की कार्यशाला तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नग्गर विकास खंड के समस्त पंचायत प्रधानों तथा पंचायत सहायकों ने भाग लिया। डीसी ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा आवास योजना, मातृशक्ति बीमा योजना पर विस्तृत चर्चा की तथा पंचायत प्रधानों और पंचायत सहायकों को धरातल पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों…
Read Moreवोल्टेज समस्या से कब मिलेगा छुटकारा
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के तांदला, धारा, घौठ, चंदला, बिष्टबेहड़, शियापाणी सहित ठेलूराशरण के ग्रामीणों को बिजली बल्ब के साथ-साथ लालटेन भी जलानी पड़ रही है। बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को रात के दस बजे के बाद ही पूरी बिजली मिल पाती है। दस बजे के बाद बिजली का वोल्टेज बढ़ने से लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। काम के समय बिजली कम होने से उन्हें लालटेन जलाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के हल के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर…
Read Moreमारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के जां में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पैट्रोल पंप जां के प्रबंधक सोहन लाल ने शिकायत में कहा है कि जब वह पंप के दो कर्मचारी जीवन लाल और मानचंद के साथ कार्यालय में बैठे थे तो उसी दौरान तीन-चार व्यक्तियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। इसमें जीवन लाल और मान सिंह घायल हो गए हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस…
Read Moreगाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद
आनी (कुल्लू)। लूहरी से एक किमी आगे नौनी में नाके के दौरान पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी से अवैध शराब की 43 पेटियां बरामद की हैं। गाड़ी में सवार दो लोग गाड़ी छोड़ कर मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात पुलिस की टीम ने लूहरी चौकी प्रभारी लोकेंद्र की अगुवाई में यहां से एक किमी दूर नौनी में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक लक्जरी कार नाके से करीब…
Read Moreमजदूरों को नहीं मिली खून-पसीने की कमाई
उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल घाटी के आईपीएच महकमे ने अभी तक प्रवासी मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया है। इन मजदूरों ने पिछली गर्मियों के दौरान आईपीएच के अधीन मजदूरी की थी। भुगतान की आस पर मजदूर कई दिन तक अपने बच्चों के साथ कड़ाके की ठंड में टेंटों में सर्द रातें काटते रहे। कई महीनों तक वेतन नहीं मिलने से उन्हें मजबूरन स्थानीय लोगों से पैसा उधार लेकर घाटी से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि, ठेकेदारों के भुगतान में आईपीएच महकमा पैसे देने में कोई देरी नहीं करता है। जाड़े…
Read Moreसमन्वय समिति का ढालपुर में प्रदर्शन
कुल्लू। केंद्रीय श्रम संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय समिति के आह्वान पर वीरवार को ढालपुर में जिला कुल्लू की समन्वय समिति ने रैली निकाली। बस अड्डे से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली में विभिन्न संगठनों के सैकड़ों मजदूरों और कामगारों ने भाग लिया। जनसभा के बाद समिति ने उपायुक्त राकेश कंवर के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भी भेजा है। सीटू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरचंद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए-2 की सरकार तेजी से नव उदारवाद की नीतियों को लागू कर रही है…
Read Moreपर्यटन नगरी नवविवाहित जोड़ों से गुलजार
मनाली। शादियों के सीजन के चलते मनाली में सैलानियों की आमद में एकाएक बढ़ोतरी दर्द की जा रही है। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, मनाली में हनीमून मनाने के लिए नवविवाहित दंपति की संख्या भी बढ़ रही है। नवविवाहित जोड़ों से मनाली की वादियों में रौनक लौटने लगी है। दिल्ली से मनाली में हनीमून मनाने आई नवविवाहित दंपति संजीव वर्मा और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि उनकी हाल के दिनों में शादी हुई है और अब वे मनाली में हनीमून मनाने आए आएं हैं। उन्होंने कहा कि मनाली में…
Read Moreहाईडल प्रोजेक्टों में बिजली उत्पादन सिमटा
भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू घाटी के नदी-नालों का पानी जमने लग गया है। लंबे अरसे से जिला में बारिश नहीं होने से घाटी के छोटे-बडे़ नदी-नालों में पानी का जलस्तर सिमट कर रह गया है। ऐसे में जिले में विद्युत उत्पादन करे रहे हाईडल प्रोजेक्ट बैकफुट पर आ खड़े हुए हैं। उत्पादन में इतनी गिरावट दर्ज की गई है कि प्रोजेक्टों का आर्थिक संतुलन गड़बड़ा गया है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक ठंड के चलते नदी-नाले जाम हो गए हैं। ऐसे में जलस्तर घट गया है तथा बिजली उत्पादन…
Read Moreलो वोल्टेज से जूझ रहे नेऊली और गाहर
खराहल (कुल्लू)। मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की पंचायत नेऊली और गाहर के दर्जनभर गांवों के ग्रामीण कई वर्ष से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि गाहर पंचायत के छारगड़ी, थाड़मे, बनोगी, सुई रोपा, लोअर गाहर, पाला गाहर आदि गांवों में बिजली की कम रोशनी की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। जबकि, नेऊली पंचायत के प्रेमगढ़, लुग्गड़भट्टी, छथोल, शधारा, लोअर थरमाण आदि गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों…
Read More