कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बुधवार को कुल्लू जिला में पार्टी की ओर से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। चुनावों के समय अक्सर अटल का राग अलापने वाले जिले के भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस में किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना गवारा नहीं समझा। मनाली के निकटवर्ती गांव प्रीणी में अपना आशियाना बनाने के बाद वाजपेयी कुल्लू जिला को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। बुधवार को उनके जन्मदिवस…
Read MoreCategory: Kullu
डुगली बराण स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा
पतलीकूहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बराण में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू हरि चंद शर्मा ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छठी कक्षा के छात्रों ने …इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी गीत पर शानदार नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। जबकि, सातवीं कक्षा की छात्राओं ने गणेशा देवा गीत पर महाराष्ट्र का नृत्य प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक था गधा नामक लघु नाटिका…
Read Moreशिकारियों ने जीव-जंतुओं पर तानी बंदूकें
कुल्लू। हाल में हुई भारी बर्फबारी से जिला के जंगल तथा पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गए हैं। लिहाजा, यहां बसेरा करने वाले विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है। ऐसे में शिकारियों ने जीव-जंतुओं पर अपनी बंदूकें तान ली हैं। उधर, वन विभाग भी अलर्ट हो गया है और शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिला के मणिकर्ण, लगघाटी, सैंज घाटी, टकरासी बीट तथा ऊझी घाटी में शिकारियों की नजर शिकार पर है। वहीं,…
Read Moreचालक निभा रहे परिचालक की ड्यूटी
कुल्लू। भले ही राज्य सरकार सूबे में एचआरटीसी की बसों की कमी को पूरा करने के लिए बडे़-बडे़ वादे कर रही है लेकिन, बसों को चलाने के लिए चालक-परिचालकों के पद खाली पड़े हैं। इसका ताजा उदाहरण निगम के कुल्लू डिपो का है। परिचालकों की कमी के कारण एचआरटीसी प्रबंधन ने चालकों को परिचालक की सीट पर बैठा रखा है। इसके प्रति निगम के कर्मचारियों में भी भारी रोष है। वोल्वो बसों में चालक परिचालक की जगह ड्यूटी दे रहे हैं। एचआरटीसी डिपो कुल्लू में तीस के करीब परिचालकों के…
Read Moreकुल्ल्वी संस्कृति से गुलजार होगी मनाली
मनाली। मनु की नगरी मनाली में विंटर कार्निवल की बेला पर हिमाचली वाद्य यंत्र मुख्य आक र्षण का केंद्र होंगे। एसडीएम मनाली विनय धीमान ने बताया कि प्रतिदिन माल रोड पर वाद्य यंत्रों की स्वर लहरी गूंजेगी। वाद्य यंत्र बजाने वालों में प्रथम आने वाले को पांच हजार, द्वितीय को 35 सौ रुपये तथा तृतीय को 15 सौ रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विदेश से भी सांस्कृतिक दल आ रहे हैं। इस वर्ष श्रीलंका का सांस्कृतिक दल भी अपनी संस्कृति की झलक दिखाएगा। दो से…
Read Moreहिमाचल की टीम में कुल्लू की दो बेटियां
कुल्लू,। कुल्लू की दो बेटियों का सिलेक्शन राज्य हैंडबाल टीम के लिए हुआ है। अंडर-14 की दोनों छात्राएं मंगलवार को अपने कोच ओम प्रकाश ठाकुर के साथ ऊना के रायसेरी में होने वाले छह दिवसीय कोचिंग कैंप के लिए रवाना हो गई हैं। कोच तथा जिला सहायक शारीरिक अधिकारी राम सिंह ठाकुर को उम्मीद है कि कुल्लू जिले की ये दोनों छात्राएं राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलवाएंगी। राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता दो से छह जनवरी तक दिल्ली में होगी। राम सिंह ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreसुमन का भाषण रहा सबसे बढ़िया
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य लक्ष्मण दास और एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर खंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला पिपलागे व नरैश के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा सुमन सेन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आठवीं कक्षा का पीयूष दूसरे और नौवीं कक्षा की छात्रा मोनिका तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में…
Read Moreनौ साल से नहीं बना मत्स्य फार्म
बंजार (कुल्लू)। ट्राउट मछली के लिए विख्यात बंजार की तीर्थन नदी में विभाग द्वारा निर्माणाधीन मत्स्य फार्म पिछले नौ वर्षों बाद भी नहीं बन सका है। इससे सबसे ज्यादा धक्का घाटी के पर्यटन को लगा है। बंजार की तीर्थन नदी मछली आखेट के लिए सूबे में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विख्यात है, लेकिन हैरान की बात है कि पैसे मंजूर होने पर भी यहां मत्स्य फार्म नहीं बन पाया है। इस कारण मछली आखेट के जुडे़ पर्यटन व्यवसायी भी परेशान व निराश हैं। 2005 में तीर्थन में आई भयंकर…
Read Moreक्रिसमस के लिए दुल्हन की तरह सजी मनाली
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में हुई बर्फबारी से व्हाइट क्रिसमस को लेकर मनाली के कारोबारियों में खासा उत्साह है। जशभन के लिए पर्यटन नगरी मनाली दुल्हन की तरह सजी है। पर्यटन विकास निगम ने कपल के लिए 3000 रुपये का पैकेज निर्धारित किया है। इसमें कपल को रात्रि ठहराव के साथ ही कई अन्य स्पर्धाओं में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा। पैकेज में कपल को क्लब हाउस में वेलकम, तंबोला गेम्स, पहाड़ी नृत्य, कपल डांस, लैमन डांस तथा डिनर आदि की सुविधाएं शामिल हैं। व्हाइट क्रिममस को लेकर मनाली…
Read Moreहिलोपा कार्यकर्ता हो रहे प्रताड़ित : महेश्वर
बंजार (कुल्लू)। हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा कार्यकर्ताओं को कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। वह बंजार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि ये लोग भूल गए हैं कि उन्हीं लोगों के वजह से उनको विधानसभा में प्रवेश मिला है। महेश्वर सिंह ने कहा कि इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से की जाएगी और 15 दिन के अंदर यदि सरकार इस बात का निर्णय नहीं लेती तो इसके परिणाम भी भुगतने होंगे। इस अवसर पर हिलोपा की…
Read More