होटलों में 15 फीसदी बुकिंग कैंसिल

कुल्लू। कामर्शियल वाहनों की हड़ताल का कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कुल्लू-मनाली आने वाले करीब 15 फीसदी पर्यटकों ने अपनी ऑन लाइन बुकिंग रद करवा दी है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यदि हड़ताल का शीघ्र कोई हल नहीं निकला तो कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के होटलों में दो दिन से हजारों पर्यटक कैद हैं। टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण ये पर्यटक मनाली के स्नो प्वाइंट्स सोलंगनाला, कोठी, गुलाबा आदि में…

Read More

विस्फोटक सामग्री से भरे वाहन पकड़े

कुल्लू। जिले की बिजली प्रोजेक्ट साइटों से कुल्लू पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरे छह वाहनाें को पकड़ा है। पुलिस ने भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जानकारी डीसी कुल्लू को दी है। सैंज तथा मणिकर्ण घाटी में निमार्णाधीन विभिन्न बिजली प्रोजेक्टों की साइटों से पकड़े इन वाहनों के पीछे विस्फोटक की सुरक्षा व इसकेउचित रखरखाव का नहीं होना बताया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उधर, डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कहा…

Read More

केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में एक महिला ने केरोसिन छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग की लपटें देख परिजनों ने महिला को बचा लिया है। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान रहती है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणिकर्ण के तोष निवासी डिंपल (26) ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास…

Read More

टैक्स वृद्धि वापस ली जाए

कुल्लू। जिले के सभी ऑटो आपरेटरों ने सोमवार को टैक्स वृद्धि के विरोध में ऑटो पूरी तरह बंद रखे। इस दौरान आपरेटरों ने एडीएम कुल्लू विनय सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक ज्ञापन भी भेजा। कुल्लू में दिनभर ऑटो न चलने के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई। यूनियन के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि सोमवार को टैक्स वृद्धि के खिलाफ सभी आपरेटरों ने हड़ताल की। उन्होंने कहा कि नए कानून में टैक्स को 600 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है, जो उचित नहीं…

Read More

सप्ताह में पांच दिन उड़ान भरेगा जहाज

कुल्लू। पर्यटन कारोबार के लिए बुरी खबर है। कम बुकिंग और खराब मौसम के कारण एयर इंडिया ने सप्ताह में केवल पांच दिन भुंतर के लिए हवाई सेवाओं का फैसला लिया है। भुंतर एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में छह दिन दिल्ली से 48 सीटर विमान भुंतर के लिए आता है। सप्ताह में केवल मंगलवार को भुंतर के लिए उड़ान नहीं होती। अब एयर इंडिया ने भुंतर के लिए सप्ताह में पांच दिन हवाई सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार और वीरवार को हवाई सेवाएं नहीं मिलेंगी। भुंतर के…

Read More

क्वार्टर में घुसकर महिला से दुराचार

भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में जबरन घर में घुसकर महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 452, 376 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में मणिकर्ण के रसोल क्षेत्र में रहने वाली नेपाली मूल की महिला ने कहा है कि…

Read More

सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में शारणी के पास एक वाहन से उतरते समय दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में शुरन बड़ी सेरी निवासी चित्रा देवी और सरसाड़ी निवासी निर्मला देवी घायल हो गई हैं। महिलाओं ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे भुंतर की तरफ एक जीप में आ रही थीं। शारणी के पास पहुंचकर जीप चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा। जब…

Read More

पंचायतीराज संस्थाओं को बनाएंगे मजबूत : सत्य

भल्याणी (कुल्लू)। पंचायतीराज संस्थाओं के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करेंगे। देशभर में सरकार के पंचायतीराज संस्थाओं के साथ तालमेल को और सुदृढ़ करेंगे। यह शब्द पंचायत परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहे। उन्होंने उनकी ताजपोशी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके पंचायतीराज संस्थाओं के साथ लंबे अनुभव के मद्देनजर ही ऐसे ऊंचे पद पर उनकी नियुक्ति हो पाई है। वह जल्द देशभर…

Read More

कुल्लू में बढ़ाएंगे आप का कुनबा : बाला राम

भल्याणी (कुल्लू)। आम आदमी पार्टी ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। पार्टी की पहली बैठक की अध्यक्षता करने वाले समाज सेवी बाला राम ठाकुर ने बताया कि पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर जारी है। उन्होंने कहा कि फागनू राम सेवानिवृत्त कमांडेंट ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कहा कि वह देश में होने वाले आम चुनावों के लिए पार्टी हाईकमान से मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी के टिकट के लिए आवेदन करेंगे। कुल्लू में दस जनवरी को हुई आम आदमी…

Read More

डेढ़ किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

कुल्लू। बाजौरा के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसएचओ भुंतर लाल चंद ने बाजौरा चैकपोस्ट के पास पुलिस टीम के साथ नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। पुलिस ने बस में तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी…

Read More