लेह को रेल से जोड़ने के लिए कवायद शुरू

मनाली। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह को रेल से जोड़ने के लिए मनाली के पर्यटन व्यवसायियों ने कवायद शुरू कर दी है। व्यवसायियों ने बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, पांगी तथा लद्दाख के लोगों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन व्यवसायियों ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मीने राम ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली, लाहौल घाटी तथा लेह सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पर्यटन की…

Read More

नेरचौक से कुल्लू तक बनेगा फोर लेन

कुल्लू। नेरचौक से मनाली के लिए फोर लेन का प्रारूप लगभग तैयार हो गया है। अब इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। एनएचएआई की नेरचौक से कुल्लू तक फोर लेन बनाने की योजना है। नेरचौक से कुल्लू 45 मीटर फोरलेन बनाने की योजना है। इसके अलावा मोड़ों का दायरा पचास मीटर तक रखा जाएगा। नेरचौक से कुल्लू तक फोरलेन बनने से कुल्लू और मंडी जिले के हजारों लोगों के मकान और भूमि इसकी जद में आएंगे। इसके अलावा कुल्लू से मनाली तक फोनलेन के स्थान पर दोनों ओर टू लेन…

Read More

खाली भूमि की अनदेखी पर बिफरा प्रधान संघ

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीप 15 मील के बड़ाग्रां बिहाल में खाली 114 बीघा भूमि की अनदेखी किए जाने पर नग्गर खंड का पंचायत प्रधान संघ बिफर गया है। संघ का तर्क है कि इस भूमि पर कभी क्रिकेट स्टेडियम, कभी एयरपोर्ट तो कभी गोल्फ कोर्स बनाने को लेकर बड़े-बड़े दावे होते रहे हैं लेकिन, धरातल पर आज तक कोई योजना साकार रूप नहीं ले सकी। इतना ही नहीं, पूरे जिले में नेशनल हाइवे पर विशाल भूखंड होने के बावजूद शासन-प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।…

Read More

रघुनाथ मंदिर में चोरी पर ब्राह्मण सभा आहत

कुल्लू। मंदिरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से देव समाज आहत है। सवाल किए जाने लगे हैं कि मंदिरों में सोने-चांदी का संग्रहण करने की आखिर क्या आवश्यकता है। ब्राह्मण जन कल्याण सभा के अध्यक्ष पंडित खेमराज ने बताया कि देव संस्कृति आध्यात्मिक विज्ञान की श्रेष्ठ सत्ता है और इस संस्कृति में तरंग विज्ञान का रहस्य छुपा है। इस विज्ञान से समाज को कई लाभ उपलब्ध होते रहे हैं। सभा का मनाना है कि आज के भौतिक युग में इस संस्कृति का वैज्ञानिक दृष्टि से अवलोकन करने की आवश्यकता…

Read More

महाराजा कोठी में नहीं रहेगी पानी की कमी

काईस (कुल्लू)। महाराजा कोठी की करीब पांच हजार आबादी को अब पानी की कमी नहीं रहेगी। आईपीएच विभाग ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पेयजल स्रोत सूखने से चिंतित विभाग अब नदी-नालों के तटों पर भी पेयजल योजनाएं बनाकर पानी की किल्लत दूर करेगा। आईपीएच शमशी के तहत आने वाले बदाह, सिंधी, राजगिरी और मौहल पेयजल योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो गई है। बदाह, सिंधी और राजगिरी पेयजल योजना पर एक करोड़ 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मौहल पेयजल योजना 86 लाख 26 हजार…

Read More

ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

कुल्लू। पीणी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले भेगटा की एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर 498 ए, 323 और 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेगटा निवासी नीलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। वहीं, उसका पति…

Read More

28 से धार्मिक कार्यों पर लगेगा प्रतिबंध

काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र में 28 जनवरी को देवविधि अनुसार जौ अनाज को देवफूल के लिए बीजा जाएगा। फाल्गुन संक्रांति के मौके पर जौरे नामक फूल देकर देवता थिरमल नारायण का हारियान भव्य स्वागत करेंगे। कारकूनों से मिली जानकारी के अनुसार जौरे नामक फूल 15 दिन तक देववर्तन में बंद रहेंगे। 28 जनवरी से काईस क्षेत्र के धार्मिक कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। क्षेत्र के सात हारियान गांव अधिष्ठाता देवता थिरमल नारायण के आदेशों का पालन करेंगे। देवता थिरमल नारायण के कारदार तोत राम ठाकुर ने कहा कि इस दिन…

Read More

मंदिरों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

कुल्लू। भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार और स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह का कहना है कि जिले में चोरी की घटनाएं देव समाज तथा जिलावासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे देव समाज भी आहत है। मंदिरों में हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह रघुनाथपुर मंदिर में चोर घुसे हैं, वह समझ से बाहर है। मंदिर में चांदी का सामान काफी था। भगवान रघुनाथ के हाथों से सोने के कड़ों को चोर उड़ा ले गए हैं।…

Read More

एके एंटनी से मिले विधायक रवि ठाकुर

मनाली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल के निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने चिंता जाहिर की है। रवि ठाकुर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री एके एंटनी को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने टनल का कार्य युद्धस्तर पर करवाने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध पत्र देकर टनल के कार्य में गंभीरता दिखाने की अपील की। उन्होंने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि लेह-लदाख में सेना की रसद आसानी से पहुंचाने तथा लेह और लाहौल घाटी को 12 महीने देश से…

Read More

प्रशासन भूला वीर की शहादत

कुल्लू। कारगिल युद्ध को डेढ़ दशक का समय बीत गया है। युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले उन वीर जवान योद्धाओं की कुर्बानी को देश नहीं भूला है, लेकिन सूबे की सरकारें शायद भूल गई हैं। वर्ष1999 के कारगिल युद्ध में कुल्लू जिले के एक मात्र शहीद जवान डोला राम की शहादत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है, लेकिन शायद सरकार और प्रशासन उन्हें भूल गया है। हैरत है कि डेढ़ दशक बाद भी शहीद डोला राम का स्मारक नहीं बन पाया। इतना ही नहीं, प्रदेश…

Read More