कुल्लू। करीब दो माह से जिला मुख्यालय से कटा औट-लुहरी राजमार्ग-11 छोटे वाहनों के लिए आनी की ओर से बहाल हो गया है। सोमवार दोपहर को लोनिवि की मशीनरी बर्फ हटाकर जलोड़ी टॉप पर पहुंची है, जबकि दूसरी तरफ से लोनिवि बंजार का बर्फ हटाओ अभियान का काफिला दर्रा से एक किलोमीटर पीछे बड़ानाला को पार कर गया है। सांसद प्रतिभा सिंह के बंजार के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए लोनिवि ने बर्फ हटाने के काम को और गति प्रदान की है। लोनिवि बंजार के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार…
Read MoreCategory: Kullu
ट्रायल उड़ान न हुई तो क्रमिक अनशन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तिनन घाटी के गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल फ्लाइट न होने से भाजयुमो जिला लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भाजयुमो ने सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल फ्लाइट की उड़ान नहीं करवाई गई तो भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता कुल्लू में क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। गौंधला हेलीपैड के लिए लायजन अधिकारी की नियुक्ति किए जाने के बाद पांच बच्चाें सहित 43 लोग उड़ान के इंतजार में बैठे हैं। 22 फरवरी, 2012 को गौंधला…
Read Moreगुशैणी-जमाला वायरल की चपेट में
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के तहत पड़ने वाले गुशैणी और जमाला गांव इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी से डेढ़ सौ के करीब लोग ग्रस्त हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जानकारी के मुताबिक तीन दिन से गुशैणी और जमाला गांव में 130 लोगों को वायरल फीवर हुआ है। गांव के अन्य लोगों को भी बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। गांव के लोगों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को…
Read Moreअनुमोदित बीज देगा चोखी पैदावार
खराहल (कुल्लू)। अगर आप फसल की अच्छी पैदावार चाहते हैं तो इसके लिए स्वस्थ बीज का चयन जरूरी है। अगर बीज चयन में गड़बड़ हुई तो समझो सालभर की मेहनत पर फिर गया पानी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि विभाग और अनुसंधान केंद्रों की ओर से अनुमोदित बीज को ही खेतों में बीजने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा और गुणवत्ता भी उम्दा किस्म की होगी। जिले में हर साल रबी और खरीफ के सीजन में किसानों को बीज कृषि विभाग वितरित करता है।…
Read Moreशिवरात्रि को बहाल होगा जलोड़ी दर्रा!
कुल्लू। करीब दो माह से बंद औट-लुहरी मार्ग जलोड़ी दर्रा शिवरात्रि पर्व के लिए बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि, इसको लेकर आउटर सराज के लोगों ने लोनिवि तथा जिला प्रशासन से शिवरात्रि पर्व तक मार्ग को बहाल करने की मांग की है। लोनिवि विभाग आनी तथा बंजार भले ही दर्रा बहाल करने में जुटा हो, लेकिन कछुआ गति तथा लेटलतीफी से हो रहे काम से लोगों में भारी रोष है। बंजार की ओर से विभाग की मशीनरी अभी सोझा से आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि, आनी की ओर…
Read Moreम्याड़ घाटी के लोगों की अनदेखी क्यों
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ में फंसे घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के लोगों की समस्याओं पर टीएमसी नेता बलदेव शर्मा ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी बर्फबारी के चलते दिसंबर से जिला तथा उपमंडल मुख्यालय से कटी है। तिंगरेट में सेटेलाइट फोन भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है। बर्फबारी से तारों के क्षतिग्रस्त हो जाने से घाटी के कई गांव अंधेरे में हैं, जिसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने माना कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियोें को…
Read Moreयुकां ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला
कुल्लू। ढालपुर चौक में मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों ने तमिलनाडु सरकार और वहां की मुख्यमंत्री जयललिता का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने तमिलनाडु सरकार और उसकी कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णय कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया जाएगा, का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस रिहाई पर लगाई गई रोक का स्वागत किया है। कुल्लू में युवा कांग्रेस ने पहले रैली निकाली और बाद में ढालपुर चौक पर जयललिता और तमिलनाडु सरकार का पुतला फुंका। इस अवसर…
Read Moreट्रक की चपेट में आने से गई जान
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल-नग्गर रोड पर चौक के समीप एक युवक ट्रक के पिछले टायरों की चपेटमें आ गया। इससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल चौक पर शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे डोभी क्षेत्र का खड़ियार निवासी वीरचंद खकनाल जा रहे ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया। सड़क…
Read Moreकुल्लू शहर को पार्किंग की दरकार
कुल्लू।(भाग सिंह)जिला मुख्यालय कुल्लू में पार्किंग समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जहां-तहां सड़क किनारे वाहन पार्क होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने से अक्सर यहां जाम लगने लगा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों ने जिला मुख्यालय कुल्लू में आधुनिक पार्किंग बनाने का आग्रह किया है। मुख्यालय स्थित ढालपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी तथा गांधीनगर में छोटी पार्किंग होने से वाहन चालक खासे परेशान हैं। ढालपुर में बनी पार्किंग टैक्सियों के लिए ही पूरी नहीं…
Read Moreरितिक-कटरीना की शादी को माने घरवाले
मनाली।(सरिता)बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर वीरवार को मनाली के कंचनी कूटी में ब्यास नदी के किनारे बैंग-बैंग फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान रितिक और कैटरीना पर चुपके चुपके गाने के दृश्य फिल्माए गए। सिद्धार्थ के निदेशन में बनाई जा रही फिल्म की पूरा दिन शूटिंग चलती रही। रितिक और कैटरीना के शादी के लिए कैटरीना के परिवार वाले मान गए हैं। इसे लेकर कैटरीना काफी खुश हैं। इसी को लेकर मनाली की वादियों में गाने की शूटिंग हुई। वहीं, शूटिंग देखने के लिए…
Read More