हादसे के 14 दिन बाद कार मिली, व्यक्ति नहीं

आनी (कुल्लू)(भाग सिंह) 14 फरवरी की रात को आनी से 16 किलोमीटर दूर लूहरी-आनी मार्ग पर लूहरी के पास कारशा में सतलुज नदी में गिरी कार तो पुलिस दल को 14 दिन बाद मिल गई है, लेकिन निरमंड तहसील के दोराह डाकघर के चरानी गांव निवासी राजेंद्र 28 वर्ष पुत्र संतोष कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चला है। डीएसपी आनी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि डीसी कुल्लू राकेश कंवर, एसडीएम आनी नीरज गुप्ता और आनी पुलिस के एसएचओ रोहित मृगपुरी की अगुआई में पुलिस दल सहित मृतक के…

Read More

निष्कासितों को मनाने के होंगे प्रयास

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से निष्कासित और बागी नेताओं को मनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। ये शब्द कुल्लू के सेऊबाग में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निष्कासित और बागियों को कांग्रेस से बिखरने नहीं दिया जाएगा। उन्हें पार्टी में जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की हितैषी है और जनता के दुख दर्द को जाने वाली है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की तमाम समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाया गया। टूरिज्म, एयरपोर्ट…

Read More

उड़ान न होने से भाजपा खफा

कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी जिला लाहौल-स्पीति और लाहौल जाने वाले यात्रियों का प्रतिनिधिमंडल एसी-टू-डीसी कुमुद सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर उपमंडल के तिंदी और मयाड़ घाटी के लिए आपात हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करवाने के बारे में एसी-टू-डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता भाजपा के जिला महामंत्री जवाहर लाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से दोनों घाटियों के लिए कोई भी उड़ान नहीं हुई है। तिंदी और मयाड़ में सैकड़ों मरीज और परीक्षार्थी फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि…

Read More

सांसद के समक्ष रखेंगे मुद्दे

कुल्लू। कुल्लू जिला सड़क परिवहन जनहित विकास समिति की बैठक 26 फरवरी को विकास भवन भुंतर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान विकास जनहित समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिभा से मिलेगा और उनके समक्ष इलाके के मुद्दे रखेगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बागवानी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर करेंगे। समिति के महासचिव सुखदास नैयर और हीरा लाल कौशल ने बताया कि इस दौरान सांसद के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्हें पूर्ण समर्थन देने की बात को दोहराया जाएगा। समिति इस दौरान शारणी-पीणी सड़क के…

Read More

…कुल्लू न जोगिंद्रनगर तैई लोड़ी निकली रेल

कुल्लू। अब लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाने का नया फार्मूला तैयार किया है। जिस तरह सरकार गीत संगीत के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देती है। उसी तर्ज पर अब लोगों ने भी नेताओं को गीतों के माध्यम से अपनी समस्याएं बताने का तरीका खोज लिया है। सांसद प्रतिभा सिंह के कुल्लू दौरे के दौरान सेऊबाग में हुए एक समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शरीक हुए कलाकार ऑल इंडिया रेडियो में गायकी का नाम कमा चुके धर्मेंद्र शर्मा के कानों में जाकर…

Read More

..कहीं भारी न पड़ जाए इंतजार

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में बर्फ के बीच फंसे मरीजों को लिफ्ट करने में हो रही देरी कहीं मरीजों पर भारी न पड़ जाए। रेफर मरीजों का मर्ज बढ़ता जा रहा है। घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र मयाड़ घाटी के छालिंग गांव के बुद्धि सिंह (60) की जान पर बन आई है। बुद्धि सिंह की नाक से अधिक खून बह रहा है। उसको लिफ्ट करने के लिए तिंगरेट हेलीपैड के लिए उड़ान नहीं हो पा रही है। 20 जनवरी के बाद तिंगरेट हेलीपैड के लिए कोई…

Read More

साढे़ आठ लाख के आभूषण चोरी

कुल्लू। शहर के बीचोंबीच खेरी रोपा क्षेत्र में चोर सेंध लगाकर लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुल्लू जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात चोरों ने अब तक बीते कुछ माह में करोड़ों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर चुके हैं। शातिर चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम…

Read More

परीक्षार्थी और मरीज फंसे

केलांग। पिछले दिनों सेना के हेलीकॉप्टर की उड़ानों के बावजूद लाहौल स्पीति के कुछ हेलीपैडों पर उड़ान नहीं हो सकी है। उड़ानों का इंतजार लंबा हो जाने से वहां फंसे मरीजों ओर परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रावा हेलीपैड में सात और तिंगरेट में एक मरीज पहले ही हेलीकॉप्टर की राह ताक रहा है। चौखंग हेलीपैड में कुछ परीक्षार्थी उड़ान नहीं होने से मुश्किल में फंस गए हैं। वहीं, स्पीति के लोसर में भी एक मरीज फंसा है। चौखंग हेलीपैड के लिए इस सीजन में अभी तक हेलीकॉप्टर कोई…

Read More

घर से भागी महिला युवक के साथ पकड़ी

बनबसा। पति और दो बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ भागकर आई महिला और युवक को पुलिस ने पकड़ कर रीड्स संस्था के हवाले कर दिया। संस्था के माध्यम से दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला घर से करीब ढाई माह से लापता थी और उसकी गुमशुदगी उसके पति और पिता ने मनाल थाना (हिमाचल प्रदेश) में दर्ज कराई है। बीते शुक्रवार को शारदा बैराज पुलिस ने एक महिला (26) और एक युवक (28) को नेपाल जाते समय पूछताछ के लिए रोका तो दोनों भागने…

Read More

कुल्लू कॉलेज के होनहार पुरस्कृत

कुल्लू। स्थानीय कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक महेश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य वाईपी महंत ने कॉलेज की सालाना वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। छात्रा राजलक्ष्मी ने शास्त्रीय संगीत पर नृत्य पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। छात्रा टींकू ने भी शानदार नृत्य पेश किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने समूह गान, एकलगान, फिल्मी गीत, पंजाबी…

Read More