कुल्लू(भाग सिंह) आशा वर्कर्स ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर नाराजगी जताई है। आशा वर्कर्स का कहना है कि स्वास्थ्य प्रधान सचिव ने अक्तूबर 2013 में अधिसूचना जारी की थी कि आशा वर्कर की नियुक्ति में चिकित्सा अधिकारियों की कमेटी की ओर से पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। लेकिन, अभी तक उन्हें सरकार की ओर से नियुक्त पत्र नहीं मिला है। आशा वर्कर के लिए चयनित दुर्गा देवी, सैना देवी, प्रभा देवी, ओमी देवी तथा ऊषा देवी ने बताया कि पंचायत सचिव के अनुसार नियुक्ति प्रस्ताव की प्रतिलिपि और…
Read MoreCategory: Kullu
11वीं की परीक्षा तिथि में फेरबदल
कुल्लू (भाग सिंह) प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा तिथि में मामूली फेरबदल किया है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू जगदीश ने बताया कि बीते दिनों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघ के साथ बैठक की। इसमें विचार-विमर्श करने के बाद ही 11वीं की वार्षिक परीक्षा में मामूली संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा जो 13 मार्च को होनी थी, अब दस मार्च को होगी। इसी तरह संगीत विषय की परीक्षा जो पहले 10 मार्च को निर्धारित की…
Read Moreआनी सस्ती दवा की दुकान आठ माह से बंद
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से आनी में खोली गई सस्ती दवाइयों की दुकान का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। करीब आठ माह पूर्व दुकान में कार्यरत कर्मचारी का कार दुर्घटना में निधन हो जाने के बाद से इस दुकान पर ताला लगा हुआ है। इस कारण मरीजाें को दवा लेने के लिए बाजार तक पैदल चलना पड़ता है। वहीं बाजार से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। लोगों ऐसी सुस्त कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। आनी पंचायत समिति सदस्य ममता…
Read Moreभलोगी में तेंदुए के आतंक से दहशत
काईस (कुल्लू)।(भाग सिंह) कराडसू पंचायत के भलोगी गांव में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण जंगली जानवरों ने रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लिया है। भलोगी के ग्रामीणों ने तेंदुए को आसपास के इलाकों में घूमते हुए देखा। शाम ढलते ही लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे भी स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। भलोगी वार्ड पंच धनी राम, नाथू राम, भूमि प्रकाश, मदन लाल, कृष्ण चंद, भोला राम, दौलत राम, जोतू राम, प्यारे…
Read Moreपर्यटन नगरी मनाली में गिरे फाहे
मनाली।(सरिता) पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को दिन भर रुक-रुक बारिश होती रही। इसी के चलते दिन भर लोग घरों में ही दुबके रहे। इस दौरान लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर और तंदूर आदि का सहारा लिया। रविवार सुबह पर्यटन नगरी मनाली में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे। हालांकि, फाहे कुछ ही देर में पिघल गए। इसके अलावा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में भी करीब पांच इंच हिमपात हुआ। कोठी में आधा…
Read Moreउड़ानों पर सांसद और सीएम को घेरा
पतलीकूहल (कुल्लू)।(भाग सिंह) भारी बर्फबारी के चलते सर्दी के मौसम में शेष भारत से कटे लाहौल जिला को हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ान न होने पर भाजपा ट्राइबल मोर्चा बिफर गया है। इसके लिए सांसद प्रतिभा सिंह, लाहौल के स्थानीय विधायक रवि ठाकुर और सीएम वीरभद्र सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध ने मीडिया को जारी बयान मेें कहा कि जीएडी खराब मौसम के बाद आसमान साफ होने का अंदाजा लगाकर हेलीकॉप्टर का शेड्यूल जारी कर देता है, लेकिन लाहौल…
Read Moreट्राइबल भवन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
कुल्लू।(भाग सिंह) हिमालयन क्षेत्र के जनजातीय लोगों को जल्द चंडीगढ़ में रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। चंडीगढ़ के गवर्नर शिवराज सिंह पाटिल ने ट्राइबल भवन निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। रवि ठाकुर ने कहा कि मौजूदा भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर रोहतांग टनल के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कंपनी ने दावा किया था कि वर्ष…
Read Moreभाजपाइयों का अनशन तीसरे दिन भी जारी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर लाहौल-स्पीति भाजपा और भाजयुमो का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। भाजपा लाहौल मंडल के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत खंगसर के प्रधान सुंदर लाल ने गौंधला हेलीपैड के लिए ट्रायल न होने को लेकर सरकार और विधायक पर जमकर प्रहार किए। कांग्रेस नेताआें के शब्दों का कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इंद्रदेव और अन्य देवी-देवताओं को खुश करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान की सलाह देने की बजाय कांग्रेसी अपनी साख को बचाने के लिए…
Read Moreडेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू।(भाग सिंह) जिले में बर्फबारी जहां बागवानी के लिए संजीवनी मानी जा रही है, वहीं लोगों की दिक्कतें भी कम नहीं हुई हैं। बर्फबारी से रविवार को भी कुल्लू की डेढ़ दर्जन सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से राजमार्ग-11 औट-लुहरी बंद पड़ा है। भारी बर्फबारी और बारिश से जिले में 18 से ज्यादा सड़कों पर यातायात ठप है। लगघाटी के दरली घाट से…
Read Moreखराब मौसम में कैसे उड़ेगा हेलीकाप्टर
केलांग। लाहौल पंचायत संघ के भूतपूर्व प्रधान छेरिंग फुचोग सहगल ने कहा कि राज्य सरकार बर्फ में फंसे मरीजों और जरूरतमंद लोगों को बाहर निकालने के लिए प्रयासरत है। लेकिन, खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पूर्व लोगों की समस्याओं को देखते हुए घाटी के लिए सेना के दो-दो हेलीकॉप्टरों को एक साथ उड़ाया। लेकिन, कुछ लोग राजनीतिक रंग में डूबकर बयानबाजी कर रहे हैं कि विधायक रवि ठाकुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच…
Read More