कुल्लू। अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ मंदिर में चोरी के बाद मंदिरों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने लगभग सभी मंदिरों का डाटा बैंक तैयार कर सरकार को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, पुलिस मंदिर कमेटियों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर सुरक्षा के प्रबंधों पर चर्चा की गई। पुलिस ने मंदिर कमेटियों को कहा है कि अगर किसी चौकीदार को तैनात करने के लिए हथियार की आवश्यकता है तो उसके लिए आवेदन करें। पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर पूरा…
Read MoreCategory: Kullu
कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को लगे पंख
कुल्लू। सैर-सपाटे के लिए दुनियाभर में नाम कमा चुकी कुल्लू घाटी में इस साल सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। 2014 का साल कुल्लू-मनाली के लिए पर्यटन कारोबार के लिए राहत भरा रहा है। इस साल 2013 के बजाए करीब तीन लाख सैलानी कुल्लू-मनाली के टूरिस्ट प्वाइंटों में सैर सपाटे के लिए पहुंचे हैं। घाटी में पर्यटकों की संख्या में आए इस रिकार्ड उछाल के पीछे जम्मू और कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ को माना जा रहा है। बाढ़ की वजह से पर्यटकों के लिए स्वर्ग कही…
Read Moreराहगीर को टाटा सूमो ने मारी टक्कर
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली में एक टाटा सूमो ने राहगीर को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश गांव माहूवजा, डाकघर कनारिया के शारदा राम ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 29 जनवरी को उनका बेटा पतलीकूहल बाजार में था तो सामने से एक तेजरफ्तार से आ रही टाटा सूमो ने उसे जोरदार टक्कर…
Read Moreसड़क की खस्ता हालत पर प्रदर्शन
लारजी (कुल्लू)। सड़क की खस्ता हालत को लेकर सैंज टैक्सी यूनियन ने परियोजना प्रबंधक के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि यहां बन रही बिजली परियोजना ने सैंज से लेकर नियुली तक दस किमी लंबी सड़क को पक्का करने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। हालांकि, सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार परियोजना प्रबंधन से बात भी की गई, लेकिन सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा सके।…
Read Moreइंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 6 को
कुल्लू। इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 288वीं बैठक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित होगी। 6 और 7 फरवरी को होने वाली बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं सांसद दिग्विजय सिंह करेंगे। हिमाचल प्रदेश की ओर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के स्थायी सदस्य व भारतीय राष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी संगठन के अतिरिक्त महामंत्री उमेश शर्मा बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश इंटक के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की ओर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। इसके…
Read Moreलाहौल कांग्रेस ने कौल को बताईं समस्याएं
कुल्लू। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल सहगल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें लाहौल-स्पीति जिला में स्वास्थ्य सुविधा संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिला के मुख्यालय के लांग के जोनल अस्पताल तथा स्पीति में काजा के मुख्य अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के…
Read Moreट्यूशन के नाम पर शिक्षक करता था कुकर्म
शिक्षक ही बन गया भक्षक। एक ट्यूटर पढ़ाई के बाद अपने छात्र को बनाता था हवस का शिकार। घटना पंजाब के बरनाला की है। जहां एक ट्यूटर ट्यूशन के बाद 9 वर्ष के छात्र से लंबे समय कर रहा था कुकर्म। मामले का खुलासा होते ही बरनाला पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग छात्र शक्ति नगर निवासी हंसराज के पास दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ता था। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि हंसराज ट्यूशन का समय…
Read Moreपुलिस के शिकंजे में ऐसे फंसा भगवान रघुनाथ मूर्ति का चोर
आठ दिसंबर 2014 की मध्य रात्रि के बाद उसने रघुनाथ मंदिर में चोरी को अंजाम दिया। यहां सोने के लॉकेट सहित भगवान रघुनाथ की अष्टधातु की तीन इंच की मूर्ति, सोने की चेन के साथ हनुमान की अष्टधातु की मूर्ति, सोने की चेन से कवर नारसिंग देवता की मूर्ति, गणेश की चांदी की पांच इंच की मूर्ति। चरणपादुका की एक जोड़ी, अपंचमणि सिल्वर, सोने का शंख स्टैंड, चांदी की तास्की, चांदी का पिड्डू, चांदी के दो कटोरे, चांदी के दो लोटे और एक घंटी चोरी कर ली। पुलिस के तुरंत…
Read Moreउच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट में बदलाव
धर्मशाला। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा की वेबसाइट को बदल दिया गया है। वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके चलते कांगड़ा जिला के स्कूल मुखिया और अन्य लोग उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी नई वेबसाइट से ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग उपनिदेशक कांगड़ा देश राज शर्मा ने बताया है कि तकनीकी कारणों से विभाग की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। कार्यालय के सभी कार्य नई वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीडीएचईकांगडा.कॉम के माध्यम से होंगे।
Read More‘अपनी आजादी के लिए चीन से खुद लड़े तिब्बत’
सेंटर फॉर पॉलिसी अल्टरनेटिव सोसाइटी के चेयरमैन एवं स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने कहा है कि तिब्बत को अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। कोई बाहरी शक्ति तिब्बत की लड़ाई नहीं लड़ेगी। वह केवल तिब्बत को बाहरी शक्तियां केवल बल दे सकती हैं। भारत ने तिब्बती लोगों को रहने के लिए जगह दी है और समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है। समय-समय पर चीन के साथ तिब्बत की स्वतंत्रता के मुद्दे पर बात भी करता है। धर्मशाला दौरे पर आए स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने मंगलवार…
Read More