इंटरनैट पर लग रही लड़कियों की बोली

कुल्लू: हिमाचल में हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का नैटवर्क इंटरनैट पर भी फैला हुआ है। नैट पर लड़कियों की बोली लग रही है। यही नहीं, वैबसाइट पर मोबाइल नंबर और फोटो भी उपलब्ध कराए गए हैं। फोन करने पर बताया जाता है कि डील दलालों के माध्यम से होगी। इस धंधे में स्थानीय युवतियों से लेकर बाहरी राज्यों से भी युवतियां लाई जा रही हैं। कुछेक वैबसाइट में युवतियों ने अपना पूरा पता तक दिया हुआ है।   गूगल पर क्लिक करते ही हिमाचल के हर शहर की महिला, लड़कियों के…

Read More

बर्फ से गुलजार हुई मनाली की पहाड़ियां

बर्फ से गुलजार हुई मनाली की पहाड़ियां कुल्लू: हिमाचल के पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की वादियां जन्नत सी चमकने लगी है। दरअसल सीजन की पहली बर्फबारी के बाद चांदी से चकम उठे मनाली के पहाड़ सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके साथ ही ताजा हिमपात के बाद मनाली के साथ लगते गुलाबा और मढ़ी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रोहतांग पर पहले ही बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में जो लोग रोहतांग नहीं जा सकते उनके लिए इन वादियों में जाकर मस्ती करने का अच्छा मौका है। आपको बता…

Read More

बाहरी राज्य से जुड़े हो सकते है सैक्स रेकेट के तार : ए एस पी कुल्लू

कुल्लू शहर के एक होटल से देह व्यापार की मुख्य सरगना समेत पकड़ी गई अन्य लड़कियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। एएसपी निश्विंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इस होटल में और कहां-कहां से लड़कियां बुलाई जाती हैं। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार दूसरे राज्यों से जुड़े भी हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक इस धंधे में लड़कियों को मजबूरी में धकेला जाता…

Read More

पानी के रिसाब से रोहतांग टनल को खतरा बरकरार

मनाली बीआरओ के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरएम मित्तल ने बीआरओ रोहतांग प्रोजेक्ट, स्मैक, स्ट्रॉवेग और एफॅकान कंपनी के अधिकारियों के साथ रोहतांग सुरंग के साउथ पोर्टल का दौरा किया। उन्होंने चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर मनोज के साथ सेरी नाले के कारण सुरंग में हो रहे पानी के रिसाव को लेकर भी चर्चा की। ब्रिगेडियर मनोज ने डीजी को बताया कि पानी के रिसाव से होने वाली दिक्कत का सफर अब मात्र 15 मीटर ही रह गया है। सेरी नाले को पार करते ही टनल की खुदाई का कार्य सुचारु रूप से…

Read More

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

कुल्लू पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में सोलन की एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार करने वाला आरोपी युवती का दोस्त बताया जा रहा है, जो दुराचार करने के बाद फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन की एक युवती (18) ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके दोस्त ने उसके साथ मनाली के एक होटल में शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती का दोस्त उसे बाईपास सब्जी मंडी सोलन से 29 अक्तूबर को शादी का झांसा देकर भगाकर…

Read More

साढ़े छह किलो चरस समेत एक गिरफ्तार

चरस तस्करों के लिए पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान में कुल्लू घाटी में लगातार तीसरे दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण रोड स्थित चील मोड़ के पास जब कुल्लू पुलिस का एक दल यातायात चैकिंग पर था तो उस दौरान एक कार की चैकिंग करने पर…

Read More

इस पटवारी का कारनामा पढ़ना नहीं चाहेंगे

राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी रोशन लाल को भू-अभिलेख के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अपने पद का दुरुपयोग करने पर सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कि कर्मचारी ने सरकारी सेवा के दौरान भूमि अभिलेख के जाली दस्तावेज तैयार किए थे, जिससे बैंकों के माध्यम से लगभग 52 लाख रुपये के ऋण गलत तरीके से वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि रोशन लाल पटवारी ने पटवार सर्कल काईस के कार्यकाल के दौरान फर्जी राजस्व रिकॉर्ड तैयार किया था, जिसकी रिपोर्ट मिलने के…

Read More

छह दिन तक 14 साल की नाबालिग से किया गैंगरेप

हिमाचल के आनी (कुल्‍लू) के पटारना गांव के दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से जबरन दुराचार किया। वारदात के वक्‍त पीड़िता घर पर अकेली थी। नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह…

Read More

लाहौल कांग्रेस ने कौल को बताईं समस्याएं

जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल सहगल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें लाहौल-स्पीति जिला में स्वास्थ्य सुविधा संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिला के मुख्यालय के लांग के जोनल अस्पताल तथा स्पीति में काजा के मुख्य अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के कई…

Read More

बीड़ी-सिगरेट बेचने पर काटे चालान

मनाली (कुल्लू)। स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन नगरी मनाली में औचक निरीक्षण कर 23 चालान काटे हैं। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर और आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक राजीव शर्मा द्वारा की गई इस संयुक्त छापामारी से पर्यटन नगरी मनाली के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षक टीम ने मनाली के करीब 23 दुकानदारों पर शिकंजा कसा तथा चालान काटे। बीएमओ नग्गर डॉ. पलजोर ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस निरीक्षण के दौरान 23 दुकानदारों के कोटपा के तहत चलान काटे गए हैं तथा पांच हजार रुपये राजस्व भी वसूला…

Read More