15 नवम्बर को बंद हो जाएगा रोहतांग मार्ग

कुल्लू: अधिकारिक तौर से 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा 15 नवम्बर से बंद हो जाएगा। हालांकि मौसम का मिजाज बेहतर रहने से दर्रे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी लेकिन मौसम की करवट बदलते ही जनजातीय जिला का यह क्षेत्र बर्फ की आगोश में जकड़ जाएगा। जिला के लाहौल घाटी के लोगों के लिए जिला प्रशासन खाद्य एवं जीवनरक्षक दवाइयों का भंडारण करने में जुट गया है। अगले माह रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होने से रोहतांग मार्ग 6 माह के लिए बंद हो जाएगा। हालांकि सीमा सड़क…

Read More

प्रशासन ने जारी की चेतावनी, 50 किलो से अधिक पटाखे जमा किए तो…

कुल्लू: किसी अनहोनी से बचने को जिला प्रशासन ने सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। दिवाली के चलते पटाखे बेचने के लिए बाकायदा स्थान चिन्हित किए गए हैं तथा नियम तोड़ने या पटाखों का ज्यादा भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, दिवाली के चलते शहर में पटाखों का भंडारण भी हो रहा है। सूत्रों के अनुसार कई व्यापारी पटाखों का भंडारण करने में लगे हैं। डी.सी. यूनुस कहते हैं कि धारा-144 के तहत नगर परिषद कुल्लू, मनाली व नगर पंचायत भुंतर, बंजार की स्थानीय…

Read More

फोरलेन विवाद पर धूमल ने मोदी को लिखा पत्र

कुल्लू: नागचला से मनाली में फोरलेन निर्माण में जानबूझ कर हो रही कानूनों की अवहेलना व किसानों से हो रहे अन्याय के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भूतल परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखकर नागचला से मनाली फोरलेन निर्माण में नैशनल हाईवे अथॉरिटी व प्रदेश सरकार द्वारा संवैधानिक प्रावधानों व कानूनों, नियमों का उल्लंघन तथा जनता के मौलिक अधिकारों के हनन पर उचित कार्रवाई की मांग की है। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, महासचिव…

Read More

पिकअप से 50 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

रिवालसर: रिवालसर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को पकडऩे के अभियान के दौरान की गई नाकाबंदी में शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिवालसर पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल दीप कुमार ने मंगलवार सुबह 4 बजे से बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक पिकअप को जब जांच के लिए रोका तो उसमें 50 पेटी देसी शराब बरामद हुई। गाड़ी से कश्मीर सिंह निवासी सेरला खाबू को गिरफ्तार कर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया…

Read More

फिल्मों में एक्टिंग के सवाल पर क्या बोले आदित्य नारायण

> कुल्लू: पार्श्व गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का अभी फिल्में करने का कोई इरादा नहीं है। वे म्यूजिक पर ही फोकस रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के स्टार गायक अपने पिता से गीत-संगीत की शिक्षा-दीक्षा लेने वाले आदित्य नारायण ने कहा कि उनका शुरू से गायकी का शौक रहा है। वह अभी ‘यारा’ वीडियो एलबम बना रहे हैं। हिमाचल की वादियों में होगी शूटिंग जानकारी के मुताबिक आदित्य एलबम के शूटिंग के लिए एक सप्ताह हिमाचल में ही…

Read More

आदित्य नारायण के गानों पर झूमा कुल्लू

> कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड के मशहूर पाश्र्व गायक आदित्य नारायण के नाम रही। पाश्र्व गायक आदित्य नारायण ने मंच पर आते ही पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाने से अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद गायक आदित्य ने इश्क किया, इश्क किया, पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है नया इंतजार, तेरी जिंदगी अब मेरी जिंदगी है व तेरे बिना अब हम जी न सकें इत्यादि गाने गाए। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग…

Read More

दशहरे की तैयारी, यहां के लोगों पर पड़ रही भारी

> कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू होने में अभी 1 सप्ताह बाकी है और जहां एक तरफ सीमाएं सील हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर में जाम की स्थिति बन गई है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा दशहरा आयोजन स्थल के समीप लगाए गए पेड़ों की काट-छांट की गई जिस कारण वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई। बाहरी राज्यों से व्यापारी दशहरा के लिए कुल्लू पहुंच रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग भी अपने काम के सिलसिले में जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक…

Read More

कहां उड़ेंगे, अभी तक तय नहीं कर पाई सरकार

कुल्लू: कुल्लू में साहसिक खेलों से जुड़े खेल प्रेमियों को अभी तक पैराग्लाइडिंग के लिए सोलंगनाला के अलावा कोई अन्य जगह नहीं मिल पाई है। जिससे बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुल्लू में साहसिक खेलों व पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के मकसद से जिला पर्यटन विकास विभाग द्वारा 4 नई जगहों को चयनित किया गया था लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा उन जगहों को मंजूरी नहीं मिल पाई है। पर्यटन विकास विभाग द्वारा बेतहर जगह के चयन…

Read More

रातोतांग ग्लेशियर में मिला विदेशी ट्रैकर का शव

उदयपुर: लाहौल-स्पीति पुलिस को रातोतांग ग्लेशियर में विदेशी ट्रैकर महिला का शव मिला है। रातोतांग ग्लेशियर से रैस्क्यू करने के बाद शव को लाहौल मुख्यालय केलांग लाया गया। कनाडा दूतावास की गाइडलाइन पर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को यूएसए की महिला एलिसेनक्रिशयो को सौंप दिया गया। विदेशी युवा महिला ट्रैकर की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। माना जा रहा है कि बर्फीले रातोतांग में ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से महिला की मौत हुई है। पुलिस…

Read More

बाली का गुस्सा सातवें आसमान पर, अपने अफसरों को लगाई लताड़

मनाली: अपने मनाली दौरे के दौरान मंत्री जी.एस. बाली ने एच.आर.टी.सी. अधिकारियों को लताड़ लगाई। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने मंत्री को अवगत करवाया कि गर्मियों के सीजन में एच.आर.टी.सी. द्वारा पूरी बस एक ही व्यक्ति को बुक करवा दी जाती थी जिस कारण बस का टिकट 600 की बजाय 900 में बिका। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और अधिकारियों को आगे से ऑनलाइन टिकट ही बुक करने के आदेश दिए। दूसरी ओर बस स्टैंड में फैली गंदगी को देख कर भी मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा…

Read More