भल्याणी (कुल्लू)। रोजाना की रिमझिम बारिश बागवानों पर कहर ढा रही है। मौसम की बेरुखी के चलते कुल्लू का लाल रसीला सेब अपना रंग बदलने लगा है। फसल सूटी ब्लॉच तथा पलाईस्पैक बीमारी की जकड़ में आ गई है। ऐसे में बागवानों में हड़कंप मचा है। जिले भर में इससे करीब बीस फीसदी फसल प्रभावित हुई है। रोजाना हो रही बारिश नेसेब के बगीचों में नमी की मात्रा बढ़ा दी है। साथ में रोज पड़ रही धुंध भी सेब की फसल पर असर डाल रही है। ऐसे में जिले के…
Read MoreCategory: Kullu
बरशैणी में जबरन रोका प्रोजेक्ट का काम
कुल्लू। मणिकर्ण बरशैणी सड़क की खस्ता हालत को लेकर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। शुक्रवार को सड़क की खस्ता हालत पर ग्रामीणों ने बरशैणी में एनएचपीसी के प्रोजेक्ट का काम जबरन बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के मामले को वे कई बार उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस कारण उन्हें मजबूरन प्रोजेक्ट का काम बंद करना पड़ा। बरशैनी पंचायत और मणिकर्ण पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को पक्का किया जाए। सेग्राम पंचायत के प्रधान…
Read More114 बीघा जमीन पर फिर गरमाई सियासत
पतलीकूहल (कुल्लू)। बड़ाग्रां विहाल के 15 मील में स्थित 114 बीघा भूमि को लेकर फिर सियासत गरमा उठी है। मनाली विकास मंच की वीरवार को हुई बैठक में यही मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता धर्मवीर धामी ने की। इस भूमि के इस्तेमाल को लेकर बैठक में बाकायदा दो प्रस्ताव भी पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में 15 मील में करीब पंद्रह बीघा भूमि पर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग की गई है। इसके साथ ही पंचकर्मा सेंटर खोलने पर भी जोर दिया गया। दूसरे प्रस्ताव…
Read Moreजीप दुर्घटना में सेब बागवान की मौत
कुल्लू। सेब लेकर सब्जी मंडी बेचने जा रहे एक बागवान की जीप दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा लारजी टनल के पास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात करीब 11 बजे बंजार के गधियार का नेत्र सिंह अपनी जीप में सेब लादकर टकोली सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। लारजी टनल के बीच पहुंचने पर जीप अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बने पैरापिट से टकरा गई। इससे नेत्र सिंह शर्मा…
Read Moreजिले के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट
काईस (कुल्लू)। भारी बारिश से कुल्लू जिले में पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोग नदी नालों का पानी पीने को मजबूर हैं। हालांकि आईपीएच महकमे ने योजनाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर रखा है लेकिन बीच-बीच में हो रही बारिश से रिपेयर का काम बाधित हो रहा है। इसके अलावा बजट की कमी भी दिक्कत पैदा कर रही है। इस वर्ष आईपीएच को योजनाएं दुरुस्त करवाने के लिए 61 लाख 50 हजार का बजट मिला है। वहीं…
Read Moreकुल्लू-मनाली एनएच की हालत खस्ता
पतलीकूहल (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली को शेष भारत से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे नंबर 21 की हालत विभाग की अनदेखी के चलते बदतर हो गई है। खासकर रायसन और कैंपिंग साइट के बीच का एक किलोमीटर का पैच अब बेहद खस्ता हालत में है। इस सड़क को पक्का करने के नाम पर पिछले दिनों यहां मिट्टी फेंकी थी। बारिश के चलते यह दलदल का रूप धारण कर चुकी है। इससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। इससे हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है। दिलचस्प बात यह…
Read Moreबरसात से पर्यटन सीजन तबाह हो गया
कुल्लू। समय से पहले शुरू हुई बरसात ने कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पूरी तरह तबाह कर दिया है। किन्नौर और उत्तराखंड में हुई त्रासदी के बाद कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन में भारी गिरावट दर्ज की थी। इसके बाद होटल खाली होते चले गए। आलम यह है कि अब सैकड़ों होटलों में जीरो आक्यूपेंसी चल रही है। बड़े होटलों में दस से पंद्रह फीसदी आक्यूपेंसी है। जानकारी के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसाय में चालीस फीसदी से अधिक कमी दर्ज की गई है। कुल्लू-मनाली…
Read Moreआजादपुर मंडी से कन्नी काट रहे बागवान
खराहल (कुल्लू)। सेब बागवानों का लोकल सब्जी मंडियों पर भरोसा बढ़ा है। दिल्ली की आजाद सब्जी मंडी के बजाय लोग कुल्लू की मंडियों में उत्पाद बेचना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सेब सीजन के शुरुआती दौर से ही स्थानीय मंडियों में सेब दिल्ली मंडी की अपेक्षा अधिक बिका। बागवानों का कहना है कि दिल्ली सेब भेजने में खर्चा अधिक होता है तथा वहां के आढ़ति आठ फीसदी कमीशन भी काटते हैं। इस देखते हुए उन्होंने सेब लोकल मंडियों में ही बेचना उचित समझा। घाटी में इन दिनों सेब का सीजन…
Read Moreसेल्फ हेल्प ग्रुप में लाखों की धांधली होने के आरोप
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में चल रहे एक सेल्फ हेल्प ग्रुप में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसी ग्रुप की सचिव ने पुलिस में शिकायत की है कि संस्था के प्रधान ने कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से रकम निकाल ली। पता चलने पर सचिव ने इस बाबत भुंतर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शुरड़ निवासी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह भुंतर में एक सेल्फ ग्रुप में सचिव के…
Read Moreऔट-लुहरी मार्ग पर यातायात ठप
कुल्लू। औट-लूहरी मार्ग बंद होने से सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से मासरू नाला और कोटनाला में भूस्खलन से मार्ग बंद पड़ा है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की दो बसें फंसी हुई है। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी भरकम पैसे देकर टैक्सियां करनी पड़ रही हैं। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। मासरू नाला में भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई है। सड़क धंसने से यहां रोड भी बंद पड़ा…
Read More