केलांग। राज्यपाल उर्मिला सिंह के लाहौल-स्पीति के दो दिवसीय दौरे को लेकर वीरवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी कार्यालय केलांग में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीसी वीर सिंह ठाकुर ने की। डीसी ने राज्यपाल के दौरे के संबंध में बुलाए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित प्रबंधों को पूरा करें। उन्होंने बताया कि राज्यपाल 14 सितंबर को उदयपुर पहुंचेंगी। इसी दिन कृषि अनुसंधान केंद्र कुकुमसेरी का निरीक्षण करना भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। इसके बाद त्रिलोकीनाथ और…
Read MoreCategory: Kullu
अनुबंध कर्मचारी के लिए बनाई जाए स्थाई नीति
कुल्लू। जिला कुल्लू अनुबंध कर्मचारी तकनीकी शिक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में जोगटा गुट के जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान सेस राम ठाकुर, महासचिव भादर सिंह और मुख्य सलाहकार बालक राम ठाकुर ने मांगपत्र भी सौंपा। इसमें तकनीकी शिक्षा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति और सभी आईटीआई में अनुबंध पर लगे प्रशिक्षकों/ट्रेनरों को आईएमसी से छुड़ाकर सरकार अपने अधीन रखने की और अनुबंध की अवधि आठ साल से घटाकर तीन साल करने…
Read Moreबिष्टबेहड़ के ग्रामीण गंदा पानी पीने को हैं मजबूर
काईस (कुल्लू)। काईस क्षेत्र के बिष्टबेहड़ गांव में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। यही नहीं ग्रामीणों को मजबूरन काईस नाले का पानी भी पीना पड़ रहा है। यह नाला बेहद गंदा है। यह पीने के योग्य नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नाले में लोग मरे हुए जानवरों को फेंका जाता है। इस कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे उन्होंने विभाग से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई…
Read Moreहाथीथान-छरोड़नाला सड़क होगी चकाचक
मणिकर्ण (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण की सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। बरसात के दिनों में ऊबड़ खाबड़ हो चुकी सड़क को दुरुस्त करने और मेटलिंग के लिए लोनिवि ने कमर कस दी है। हाथीथान से छरोड़नाला सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए चालीस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसकी पुष्टि एसडीओ शाट विनोद शर्मा ने की है। धार्मिक नगरी मणिकर्ण के ग्रामीणों, वाहन चालकों और घाटी का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी सड़क की हालत सुधरने से राहत मिलने के…
Read More23 सालों से खेतों में नहीं पहुंचा पानी
खराहल (कुल्लू)। सिंचाई योजनाओं की अनदेखी से किसानों को हर साल भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। घाटी के दर्जनों गांवों के किसानों के खेतों में समय पर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में खेतों में लहलहा रही फसलें सूखने लगी हैं। आईपीएच महकमे ने 1989-90 में नेऊली-थरमाण सिंचाई योजना का निर्माण किया करवाया था। लेकिन तेईस साल बाद भी किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच सका है। सिंचाई योजना की पाईपें जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। इलाके में पक्की कूहलों का निर्माण नहीं हुआ है।…
Read Moreबंजार महाविद्यालय एससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बंजार (कुल्लू)। कॉलेज में वीरवार को केंद्रीय छात्र परिषद की नवनियुक्त इकाई ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कॉलेज की समस्त कार्यकारिणी और शांतिपूर्ण माहौल में इस कार्यकारिणी के चयन के लिए समस्त छात्रों का आभार प्रकट किया। साथ ही प्राचार्य ने कार्यकारिणी के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अब कॉलेज के उत्थान के लिए मिलकर काम करें। उन्होंने युवा महोत्सव में उम्दा प्रदर्शन के लिए नेहा और कामिनी को बधाई भी दी।…
Read Moreमूर्तियों के पुलिस को देने होंगे फोटो
आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कड़े कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में एसपी कुल्लू के कार्यालय से जिले के सभी डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की फोटो लेकर रिकार्ड में रखी जाए। करोड़ों की संपत्ति के मालिक क्षेत्र के देवी देवताओं के मंदिरों में हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके लिए मंदिर कमेटियों के साथ बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मंदिरों में अगर कभी चोरी की…
Read Moreगंदगी फैलाने पर तीन सौ लोगों के चालान
काईस (कुल्लू)। जिले के नदी नालों को गंदा करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कुल्लू, भुंतर और मनाली शहर में कार्रवाई कर गंदगी फैलाने पर तीन सौ लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा आईपीएच विभाग ने भी सीवरेज कनेक्शन न लेने पर जिला के करीब 600 परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। डीसी राकेश कंवर ने बताया कि नदी-नालों में कूड़ा-कचरा न फेंकने को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त दिशानिर्देश दे रखे हैं। समय-समय पर इसे लेकर निरीक्षण भी…
Read Moreरेहड़ी-फड़ी वालों पर शिकंजा कसेगी नप
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू अस्पताल के मुख्य गेट पर रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाने दी जाएगी। रेहड़ियां यहां लगने से बडे़ हादसे की आशंका रहती है। अस्पताल आने जाने वाले लोगों को सड़क क्रास करने में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पहले भी सड़क पार करते कई लोग वाहन की चपेट में आ चुके हैं। नगर परिषद का कहना है कि अगर यहां कोई रेहड़ी-फड़ी लगाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसकी पुष्टि नगर परिषद के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने की है। अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव नजदीक आते…
Read Moreबंजार अंडर-19 खेल स्पर्धा का आगाज
बंजार (कुल्लू)। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार में आरंभ हो गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के पांच ब्लॉकों के करीब 338 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, योग और अन्य स्पर्धाएं भी करवाई जा रही हैं। बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कर्ण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देने को…
Read More