कुल्लू। विश्व मानचित्र में नाम चुका कुल्लू-मनाली का पर्यटन व्यवसाय आज से फिर गति पकड़ लेगा। दो माह से यहां पर्यटन कारोबार ठप पड़ा है। समर सीजन में कम आए सैलानियों के चलते इस बार सीजन ठीकठाक नहीं रहा। खैर, अब जुलाई के बाद पूरे ढाई माह बाद फिर से भुंतर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ानें आरंभ होने जा रही हैं। हवाई सेवाओं के आरंभ होने से अब कुल्लू-मनाली में के होटल कारोबार में फिर से रौनक लौटने वाली है। उड़ान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां पूरी कर…
Read MoreCategory: Kullu
तो दस फीसदी तक महंगे मिलेंगे प्लाट
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के नजदीक आते ही तैयारियां भी जोरों से शुरू हो चुकी हैं। जिला प्रशासन सफल आयोजन को लेकर कमर कस कर जुट गया है। दशहरा में किन कलाकारों को बुलाना है और दशहरे में क्या नया हो इस पर मंथन हो रहा है। समिति ने इस साल दशहरा उत्सव में प्लाटों के रेट बढ़ाने की सोच रही है। समिति 10 फीसदी तक प्लाट के दाम बढ़ाने जा रही है। इस कारण दशहरा उत्सव में आने वाले बाहरी सैकड़ों व्यापारियों को महंगे दाम में प्लाट लेने होंगे।…
Read Moreटैक्सी चालकों की मनमानी बनी परेशानी
आनी (कुल्लू)। यहां टैक्सी चालकों की मनमानी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नए बस अड्डे से लेकर किरण बाजार तक दोनों ओर टैक्सियां खड़े होने से आम लोगों के साथ-साथ एचआरटीसी चालकों को भी दिक्कत हो रही है। दोनों ओर टैक्सियां खड़ी होने से कई बार बसें रूट पर आधे से लेकर एक घंटा तक देरी से पहुंच रही हैं। इसके चलते नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि, कई बार पुलिस से भी इन गाड़ियों को वहां से…
Read Moreनुकसान की रिपोर्ट तैयार करें अफसर
कुल्लू। प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति 25 से 27 सितंबर तक जिला कुल्लू के प्रवास पर रहेगी। डीसी राकेश कंवर ने शुक्रवार को जिला अधिकारियों के साथ विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राक्कलन समिति 26 सितंबर को सुबह दस बजे अधिकारियों की बैठक करके कुल्लू में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार करेंगे। डीसी ने राजस्व, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य…
Read Moreकुल्लू के प्रेमगढ़ गांव से बच्चा अगवा, जांच आरंभ
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटे प्रेमगढ़ से एक बच्चे को अगवा करने का मामला कुल्लू थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रेमगढ़ निवासी दिलवनी उर्फ राम प्यारी ने पुलिस में दिए शिकायत पत्र में कहा है कि उसका 16 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए बाजार की तरफ निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। महिला ने कहा है कि रिश्तेदारी और अन्य जगहों में संपर्क साधने के बाद भी उसके…
Read Moreपेंडिंग मेडिकल बिलों की अदायगी करवाएं
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पेंशनरों के लंबित पड़े मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया गया। टीचर होम सरवरी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान जेएन शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों ने लंबित पड़ी मांगों पर चर्चा की। संघ के जिला प्रेस सचिव दर्शन सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री से मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशि की मांग की है। परिवहन मंत्री से रेपर लेने की प्रथा को बंद करने और…
Read More2.15 करोड़ से पक्की होगी तराला सड़क
कुल्लू। जिले के बाह्य सराज आनी उपमंडल के तहत गुगरा-जाओं-तराला सड़क पर अब लोगों को हिचकोले नहीं खाना पड़ेंगे। मार्ग पर बसें और अन्य वाहन सरपट दौड़ने लगेंगे। बारह किलोमीटर लंबे इस मार्ग को पक्का करने के लिए सरकार ने 2.15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने पैसा स्वीकृत होते ही काम को अंजाम देने पर फोकस शुरू कर दिया है। लंबे अरसे से चली आ रही इस मांग से इलाके की बुच्छैर, लझेरी, कोहिला और देऊठी पंचायत के करीब तीस गांवों के लोगों को फायदा होगा। सरकार ने…
Read Moreतांदला सायरी में उमड़ेगी लोगों की भीड़
काईस (कुल्लू)। सायर पर्व को लेकर सोमवार को कराडसू पंचायत के तंदला में भी देव मेले का आयोजन किया जाएगा। देवता पर अटूट आस्था रखने वाले देवलुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। अधिष्ठाता देव शुक्ली नाग को समर्पित इस तीन दिवसीय मेले में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। देवता के कारदार ब्रेस्तु राम ने बताया कि देव परंपरा को निभाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को पौ फटते ही देव कारज शुरू हो जाएगा। शुभ मुहूर्त में ढोल, नगाड़ों, नरसिगों और करनाल की मधुर स्वर लहरियों के बीच अधिष्ठाता…
Read Moreदलाश में एचआरटीसी परिचालक से मारपीट
आनी (कुल्लू)। सवारियां लेकर दलाश गई हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस के परिचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। परिचालक ने आनी थाना में मामला दर्ज कराया है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। मामला शुक्रवार शाम का कहना है। निगम के परिचालक मीना राम ने बताया कि शुक्रवार को आनी से रिवाड़ी बस रूट पर गए थे। जब वह दलाश पहुंचे तो यहां कुछ शरारती तत्वों ने अकारण पहले गाली गलौज की और फिर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि…
Read Moreऋषि पंचमी मेले में ‘पीणी व्हीस्की-व्हीस्की’
दलाश (कुल्लू)। दलाश के ऋषि पंचमी मेले की दूसरी एवं आखिरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायक डिंपल ठाकुर और सरिता बुशैहरी के नाम रही। संध्या में दोनाें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में पहले सरिता बुशैहरी ने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने सबसे पहले माता की भेंट ओ लाल मेरे..की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बुरा नहीं मानना…, ओ सुमित्रा…,गिरी रे गिरी रे गिरी…,बबली प्यारीए…समेत कई गीत पेश कर पंडाल में बैठे दर्शकों को…
Read More