संजीव और ईश्वर सिंह महामंत्री

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजेंद्र नेगी ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी। इसमें संजीव कुमार लियो और ईश्वर सिंह लाबंरग को महामंत्री बनाया गया है। उक्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर देगी। इसके अलावा आनंद ठोलपा रोपा, सीता बाला पूह, ललित मोेहन रिब्बा और सुंदर सिंह हांगो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमेश लियो, सुभाष श्यासो, बीरमान चंद कानम, जवानपुरी जंगी, ललित कुमार रारंग को सचिव नियुक्त किया गया है। देव सिंह स्पीलो को कार्यालय सचिव और प्रवक्ता का जिमा सौंपा…

Read More

किल्बा में दो माह से नहीं मिल रही गैस

सांगला (किन्नौर)। जिला के कल्पा खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत किल्बा में सैकड़ों लोगों को दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रसोई गैस न मिलने से लोगों को दो वक्त का खाना बनाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन लोगों को अभी तक गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिले के कल्पा खंड की ग्राम पंचायत किल्बा के तहत आने वाले…

Read More

छोलतू को हराकर निचार बना चैंपियन

सांगला (किन्नौर)। आठ दिवसीय रमेश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार निचार चैंपियन बना। निचार ने फाइनल मुकाबले में फ्रेंडस इलेवन छोलतू को शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के आखिरी मैच में छोलतू ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवरों में 117 रन बनाए। संघर्षपूर्ण मुकाबले में निचार की टीम ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में पूनंग बूथ के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी,…

Read More

सड़क हादसे में महिला की मौत

सांगला (किन्नौर)। जिले के रल्ली में कार ढांक में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला के पति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जेपी अस्पताल छोलतू में भरती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रल्ली निवासी केशव सिंह शनिवार को जब गाड़ी मोड़ रहे थे तो अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी ढांक में गिर गई। इस वाहन में केशव के साथ उनकी पत्नी अनीता देवी भी सवार थीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को…

Read More

म्यूजिकल ग्रुप की युवती से बलात्कार का प्रयास

सांगला(किन्नौर)। जिला में म्यूजिकल ग्रुप की एक युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय घटी जब ग्रुप की दो युवतियां एसजेवीएनएल के नाथपा स्थित विश्राम गृह में ठहरी थी। उसी दौरान वहां पर तैनता कुक ने युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने किसी तरह अपने आप को कुक से छुडाने में सफल रही और वहां से भाग खड़ी हुई। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को एसजेवीएनएल द्वारा नाथपा बांध स्थल पर…

Read More

कई घंटे मुसीबत में फंसे रहे मुसाफिर

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला के नेसंग झूला के पास सड़क को चौड़ा करने के दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के आने से एनएच-22 देर रात से बंद हो गया। इसके बाद बुधवार दोपहर तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पूह और काजा की ओर से आने वाले लोगों को पैदल रास्ता पार कर सफर करना पड़ा। हालांकि, सीमा संगठन के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर दो बजे के करीब यातायात के लिए बहाल कर दिया। मंगलवार…

Read More

सापनी में नकदी फसलों पर संकट

सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सापनी में किसानों को सिंचाई सुविधा न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, आईपीएच विभाग ने इस क्षेत्र के लिए कूहल का निर्माण भी कर रखा है लेकिन कूहल के जगह-जगह से टूटे होने के कारण बागवानों और किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी का मौसम होने से नकदी फसलें सूखने के कगार पर हैं। सापनी पंचायत के तहत आने वाले गांव कारमो, चौकचरा, ब्रैयानंग, चुलेनदैन तथा शनादैन के करीब पांच…

Read More

एनएच-22 पर सफर खतरे से खाली नहीं

सांगला (किन्नौर)। नेशनल हाइवे-22 पर नाथपा से कौरिक तक सफर करना खतरे से खाली नहीं है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन बर्फबारी और ल्हासा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हाइवे की हालत सुधारने में अभी तक सफल नहीं हो सके हैं। ऐसे में जहां यहां के लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं पहाड़ में सुकून पाने आए सैलानियों का मजा भी किरकिरा हो रहा है। जिले के रल्ली, शोंगठोंग, पोवारी, पांगीनाला, ठोपन, आकपा, जंगी नाला, स्पीलो, नेसंग झुला, टिंकूनाला, भगत नाला, पूह के समीप मलिंग नाला, समदो…

Read More

शिक्षण संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें : जगत

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के विधायक एवं विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में बायोमीट्रिक मशीनें लगवाई जाएंगी। इससे स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित होगी। स्कूलों में अध्यापकों की समय पर उपस्थिति जरूरी है तभी विद्यार्थियों में अनुशासन तथा आदर्श गुण आएंगे। जिले के रोघी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए विस उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले की हर पंचायत में सिंचाई सुविधा की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया…

Read More

लापता महिला का शव डैम में मिला

सांगला (किन्नौर)। गत वर्ष 26 दिसंबर को कल्पा के कश्मीर कोठी से लापता महिला का शव कड़छम-वांगतू परियोजना के डैम में मिला। डैम के प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव की पहचान उसके भाई और पिता ने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्या कुमारी नाम की महिला अपने मायके कल्पा की कश्मीर कोठी में रहती थी। यहां वह टेलरिंग का काम करती थी। इसी दौरान महिला…

Read More