सांगला (किन्नौर)। मूसलाधार बारिश के बाद हुई तबाही के बाद किन्नौर में अब लोगों को राशन भी नसीब नहीं हो रहा है। जहां बाजार में लोगों को दूध, दही, सब्जी सहित अन्य जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है, वहीं सरकारी डिपुओं में भी राशन का टोटा चल रहा है। इसके चलते पहले ही बारिश की मार से बेहाल किन्नैार के लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इधर, लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कम से कम सरकारी डिपुओं में तो हेलिकाप्टर के माध्यम से…
Read MoreCategory: Kinnaur
महंगाई को यूपीए सरकार जिम्मेवार : अनुराग
सांगला (किन्नौर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में महंगाई यूपीए सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही है। आम लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में व्यस्त हैं। वह जिले के भावानगर में भाजपा प्रत्याशी जयराम के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उत्तराखंड को विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, लेकिन…
Read Moreकई किमी तक एनएच का मिटा नामोनिशान
सांगला (किन्नौर)। जिले में आने वाले करीब तीन सप्ताह तक यातायात बहाल होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन और जेपी कंपनी ने सड़क बहाल करने के लिए करीब नौ सौ करीब मजदूर और 80 मशीनों को काम पर लगा रखा है। लेकिन, पहाड़ियों पर से गिर रहे पत्थरों के कारण काम में तेजी नहीं लाई जा रही है। अभी तक बिजली और पानी की आपूर्ति भी बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते क्षेत्र के लोग एक सप्ताह से अधिक समय से अंधेरे में रहने को…
Read Moreकिन्नौर में पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
किन्नौर। मूसलाधार बारिश के बाद मची तबाही के बाद किन्नौर में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। जिले में सड़क-पानी और बिजली ठप होने से लोगों का जनजीवन ठहर सा गया है। जिले के अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबे हुए हैं। इसके साथ ही लोगों को अब खाने की चिंता भी सताने लगी है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध है। लेकिन, लोगों को रसोई गैस के संकट से दो चार होना पड़ सकता है। कुदरती कहर के बाद बेघर…
Read Moreसांगला में फंसे पर्यटक खाने को तरसे
सांगला (किन्नौर)। सांगला वैली में कुदरत के बरपे कहर के बाद यहां फंसे सैकड़ों सैलानियों को अब भरपेट खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है। पर्यटकों के रहने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालात यह हैं कि अब होटल वालों ने भी खाना कम देना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना बीमार लोगों को करना पड़ रहा है। उनके लिए यहां स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया नहीं हो पा रही है। अव्यवस्था के चलते सैलानियों ने दो टूक कहा…
Read Moreकिन्नौर में 50 करोड़ का नुकसान
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर बरसी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश से जिले में 50 करोड़ रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। भारी बारिश से 100 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। 50 घरों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिले में कई स्थानों में सड़कों का निशान तक मिट गया है। प्रशासन की ओर से सेना के दो हेलिकाप्टर किराए पर लिए गए हैं। ये लोगों को घाटी से निकालने का काम करेंगे। जिला प्रशासन की ओर…
Read Moreकिन्नौर में जगह-जगह फंसे वाहन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिले में यातायात पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। वहीं पिछले 24 घंटों से बिजली आपूर्ति भी पूर्ण रूप से ठप पड़ी हुई है। ल्हासे और बाढ़ की चपेट में आने से छोलतू में जेपी कंपनी के पांच वाहन, रल्ली में एक पिकअप, पांगी में तीन वाहन, काशंग परियोजना में काम पर लगे एचसीसी के पांच वाहन, नामज्ञा में दो वाहन, काकस्तल में एक वाहन तथा बारंग में एक कार बाढ़ की चपेट में आने से पूरी तरह…
Read Moreकिन्नौर में यातायात ठप, बत्ती गुल
रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)। शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण किन्नौर जिले में यातायात सेवाएं पूर्ण रूप से ठप हो गई हैं। जगह-जगह चट्टानें गिरने से एनएच पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग को बहाल करने का काम तक शुरू नहीं हो पाया है। इधर, रिकांगपिओ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद पड़ी है। जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के एनएच-22 पर पागल नाला, लाल ढांक तथा शोंगठोंग में मार्ग पर भारी चट्टानें और मलबा…
Read Moreखाई में गिरी कार, एक की मौत
सांगला (किन्नौर)। जिला के टापरी में चट्टान की चपेट में आने से मारुतिकार सतलुज के पास खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मारुति कार संख्या 26 ए-0536 टापरी से चौलिंग की ओर जा रही थी। इस दौरान टापरी के पास कार चट्टान की चपेट में आने से खाई में जा गिरी। इसमें कार में…
Read Moreकिन्नौर में 52,361 मतदाता डालेंगे वोट
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में मंडी लोकसभा उपचुनाव में 52 हजार 361 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 978 ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। जिले में 27007 पुरुष मतदाता, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 25354 है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कै. जेएम पठानिया ने बताया कि सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए हैं। बताया कि जिले में 118 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुछेक मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी मतदान केंद्र सड़क से जुड़े हैं। जिले में सापनी मतदान केंद्र…
Read More