इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाह कुलाड़ा में एनएसएस शिविर के समापन पर स्कूल का वार्षिक समारोह भी मनाया गया। इसमें स्थानीय विधायक मनोहर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक मनोहर धीमान सहित केसीसी बैंक के निदेशक सुनील पाधा, बीडीसी की पूर्व चेयरमैन अनीता धीमान और वरिष्ठ नेता मस्तान सिंह ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। कार्यक्रम के…
Read MoreCategory: Kangra
डढंब पंचायत प्रधान पर 420 का मुकदमा
धर्मशाला। विकास खंड रैत के तहत डढंब पंचायत प्रधान के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद 420 का मुकदमा दर्ज हुआ है। डढंब निवासी उधो राम ने मनरेगा के कुछ कार्यों में प्रधान की ओर से गड़बड़ी करने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचायत प्रधान मधुबाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला 2009 का है, जब संबंधित पंचायत में कथित गड़बड़ी सामने आई थी। डढंब पंचायत की प्रधान पर मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों में गड़बड़झाले करने के आरोप हैं।…
Read Moreपंचरुखी बाजार में मजनूं की छित्तर-परेड
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में एक सड़क छाप मजनूं को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ा। मजनूं की हरकतों से परेशान लड़की ने यह बात परिजनों को बता दी। इस पर लड़की के परिजनों ने मजनूं युवक की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रोजाना पंचरुखी बाजार में एक लड़की को आते-जाते तंग करता था। परेशान लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। लड़की के परिजनों ने सोमवार को बाजार पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर छित्तर-परेड करनी शुरू कर दी। आरोपी…
Read Moreमहिला पर वार करने वाले को एक साल की कैद
कांगड़ा। घर में घुसकर महिला पर तलवार से वार करने और बंदूक से डराने के मामले में कांगड़ा की अदालत ने भडियाड़ा के एक युवक को एक साल का सश्रम कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी जिला सहायक उप न्यायवादी अनिल अवस्थी ने की। उन्होंने बताया कि 18 मई, 2006 को भडियाड़ा गांव का कुंदन तलवार और बंदूक लेकर तियारा गांव की महिला के घर में घुस गया। इस दौरान उसने महिला से मारपीट की। महिला पर तलवार से वार भी किए…
Read Moreशीतकालीन सत्र : चकाचक हो रहा विस भवन
धर्मशाला। तपोवन स्थित विधानसभा भवन छह दिन ही नहीं बल्कि साल भर चकाचक रहता है। दिसंबर माह में चलने वाले शीतकालीन सत्र के चलते साल भर इस भव्य विस भवन का रखरखाव होता रहता है। इस बार लोक निर्माण विभाग विधानसभा भवन परिसर में रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य पर 12 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। इसमें सड़क की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। इस बजट के जरिये मुख्य सड़क से विधानसभा परिसर तक सड़क पर कुछ जगह पैचवर्क किया गया है। इसके अलावा विस परिसर…
Read Moreविनोद शर्मा को तीसरी बार कमान
पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय टीजीटी (आर्ट्स) अध्यापक संघ जिला कांगड़ा इकाई के चुनाव पपरोला के ठारू में प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो की अध्यक्षता में आयोजित हुए। चुनाव में लगातार तीसरी बार विनोद शर्मा को सर्वसम्मति से जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए तीन शिक्षकों विनोद शर्मा, डा. अवस्थी और कुलभूषण पालसरा ने नामांकन भरा लेकिन बाद में अन्य दोनों उम्मीदवारों ने विनोद शर्मा के पक्ष में नामांकन वापस ले लिया। जिला कार्यकारिणी में तिलक राज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश महासचिव, कामिनी शर्मा महिला विंग…
Read Moreमदर टच स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह
पालमपुर (कांगड़ा)। मदर टच स्कूल पालमपुर ने जूनियर वर्ग वार्षिक समारोह मनाया। इसमें प्ले स्कूल से केजी टू के दो वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डा. एनके कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा. कालिया ने प्रधानाचार्य ब्रिंदुला करोल तथा समस्त स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में ऐसा स्कूल चलाकर कई अभिभावकों को तनावमुक्त कर दिया है। इसका बड़ा कारण स्कूल में बच्चों को बेहतर तरीके से दी…
Read Moreखून में शुगर कम होना घातक
धर्मशाला। लंबे समय से मां का दूध न पिलाने पर नवजात शिशु के शरीर में शुगर की मात्रा लगातार कम होने लगती है। शिशु के खून में शुगर की मात्रा 40 एमजी तक होनी चाहिए। जन्म के बाद लापरवाही के कारण अकसर बच्चे को दूध देरी से पिलाया जाता है। इससे शुगर की मात्रा कम होने लगती है। इससे शिशु सुस्त हो जाता है। वह गहरी नींद में रहता है। लापरवाही होने पर बच्चे की जान पर भी बन सकती है। चिकित्सकों के अनुसार जन्म के बाद बच्चे को आधे…
Read Moreट्रक ने रौंदा साइकिल पर सवार बालक
कांगड़ा। जोगीपुर-कछियारी मार्ग पर ललेहड़ गांव में रविवार दोपहर बाद ट्रक की चपेट में आने से साइकिल पर सवार बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना हर किसी को विचलित कर देने वाली थी। ट्रक की चपेट में आए बच्चे का शव क्षत-विक्षत हो गया। दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना के बाद बच्चे के परिजन और गांव के लोग ट्रक चालक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस…
Read Moreकश्मीर का झगड़ा दे गए नेहरू : जयराम
कांगड़ा। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए हिमाचल में गठित लौह संग्रह समिति के संयोजक जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में कहा कि आजादी के बाद देश सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता था लेकिन पंडित नेहरू ने सपना साकार नहीं होने दिया। पटेल ने सफलतापूर्वक 561 रिसायतों का विलय किया जबकि नेहरू की ओर से संभाली गई एक रिसायत (जम्मू कश्मीर) के झगड़े झमेले, धारा 370 जैसे मसले आज तक हल नहीं हो पाए हैं। कांगड़ा में 15 दिसंबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि…
Read More