पर्यटन की दृष्टि से पौंग को विकसित करने पर खर्च होंगे 70 करोड़ : सुक्खू

पर्यटन की दृष्टि से पौंग को विकसित करने पर खर्च होंगे 70 करोड़ : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे में विकास को गति देने के लिए कई सौगात दीं। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर बने 51.85 मीटर लंबे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद फतेहपुर के हाड़ा चौक पर लगाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के फतेहपुर पहुंचने पर विधायक…

Read More

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में  20.59 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के  लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये बस अड्डे, 3.94 करोड़ रुपये की लागत से गलुआ से मैहवा पंचायत घर से टटांह सम्पर्क मार्ग और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-ढंगर संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होेने वाले धार से ढंगर वाया लूंसू सड़क और 5.05 करोड़…

Read More

काँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू

काँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में तीन हेलिपोर्टों का निर्माण किया जाएगा। डीसी कार्यालय के सभागार में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हेलिपोर्ट धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में किया जा रहा है। यहां हेलिपोर्ट के साथ हैंगर का निर्माण किया जाएगा जहां तीन-चार हेलिकॉप्टर एक साथ खड़े हो सकेंगे। इससे धर्मशाला से शिमला, पालमपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों हेलिपोर्ट स्थलों का निरीक्षण…

Read More

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 मई से कांगड़ा जिला के प्रवास पर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 मई से कांगड़ा जिला के प्रवास पर

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 से 31 मई, 2023 तक कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जन जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री 23 मई, 2023 को शिमला से रवाना होंगे और प्रातः 9.30 बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह धर्मशाला में पर्यटन विकास से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री 24…

Read More

टांडा में जल्दी ही शुरू हो सकती है ओपन हार्ट सर्जरी : डॉ पठानिया

टांडा में जल्दी ही शुरू हो सकती है ओपन हार्ट सर्जरी : डॉ पठानिया

आईजीएमसी शिमला के बाद अब टांडा मेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए यहां ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू की पर्याप्त सुविधा है। 25 से 30 रुपये की जो आधारभूत सुविधाएं सर्जरी के दौरान तुरंत चाहिए, वे जल्द खरीदने के आदेश जारी किए जाएंगे। आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाण) के तीन डॉक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर बीते दिन निरीक्षण के लिए यहां गए थे। निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम शिमला लौट आई है। ऐसे में अब ओपन…

Read More

सरकार को जनता की चेतावनी, चाहे तो हमे गोली मार दे सरकार पर हवाई अड्डा का विस्तारीकरण नहीं होने देंगे

सरकार को जनता की चेतावनी, चाहे तो हमे गोली मार दे सरकार पर हवाई अड्डा का विस्तारीकरण नहीं होने देंगे

गगल (कांगड़ा)। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में शनिवार सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने इच्छी से लेकर हवाई अड्डे तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी मौन रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि वे अपनी जमीन पर हवाई अड्डे का विस्तार नहीं नहीं देंगे। व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली ने कहा कि गगल बाजार व्यापारिक दृष्टि से विकसित शहर है। इसका उजाड़ीकरण मंजूर नहीं है। ग्राम पंचायत गगल की प्रधान रेनू पठानिया ने कहा कि यहां पर छोटे-बड़े…

Read More

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित, देखे लाइव अपडेट

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित, देखे लाइव अपडेट

लाइव अपडेट 11:44 AM, 20-MAY-2023 ये रहे प्रदेश के टॉपर साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) हासिल किए हैं। जिला ऊना के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं।  कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वृंदा ने 500 में से 492 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल किए हैं। आर्ट्स संकाय में प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। चारों…

Read More

हिमाचल के इन चार जिलों में रसोई गैस आपूर्ति का गहराया संकट

हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों जिला ऊना के रायपुर सहोड़ां में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस सिलिंडरों का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश के चंबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में स्थानीय बॉटलिंग प्लांट से घरेलू गैस की सप्लाई होती है। गतिरोध के चलते अब गैस सिलिंडर सप्लाई नहीं होने से घरेलू गैस की कमी हो गई है। कांगड़ा में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि जिला में इंडेन गैस की मांग के मुकाबले कम आपूर्ति हो रही है।  Trending Videos      धर्मशाला शहर में एचपी गैस की सप्लाई भी होने से गैस की कम नहीं है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सप्लाई में थोड़ी दिक्कत आ रही है। उधर, ऊना जिले में घरेलू गैस की सप्लाई पुलिस के साथ सख्त पहरे के साथ हो रही है। रायपुर सहोड़ा इंडेन गैस प्लांट से गाड़ियों को इकट्ठा निकालकर पुलिस पहरे में ले जाया जा रहा है। गत दिनों नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में गैस सप्लाई के लिए जा रहे एक ट्रक चालक पर पथराव होने के बाद पुलिस और मुस्तैद हो गई है। गैस सिलिंडर की सप्लाई ले जाने वाले हर ट्रक के साथ एक पुलिस कर्मी को भेजा जा रहा है। उधर, ऑपरेटरों का कहना है कि 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर ट्रक ऑपरेटर माल ढुलाई करते हैं तो उन्हें कमाई नहीं होगी। पहले कंपनी को 65 रुपये प्रति किलोमीटर ढुलाई का रेट मिल रहा था। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों गाड़ी पर हुई पथराव की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों…

Read More

पति – पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण समाप्त की अपनी जीवन लीला

पति – पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण समाप्त की अपनी जीवन लीला

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत रक्कड़ के वार्ड नंबर एक में वीरवार शाम आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जबकि वीरवार रात को पति ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान विक्रम थापा और करुणा थापा निवासी रक्कड़ धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को मामला दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले विक्रम थापा ने अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम…

Read More

होटलों में एडवांस बुकिंग, पर्यटन कारोबार के लिए अच्छे संकेत

होटलों में एडवांस बुकिंग, पर्यटन कारोबार के लिए अच्छे संकेत

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर पर्यटन नगरी के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला, मैक्लोडगंज में मैच के लिए शुक्रवार तक 10 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हो चुकी है जोकि होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सुखद संकेत है। इससे आने वाले समय में होटल कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों की मानें तो भारत-आस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने से धर्मशाला में पर्यटन कारोबार से…

Read More