धर्मशाला। विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य अनुबंधित समिति कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर अपनी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा। इसे लेकर महासंघ के सदस्यों ने बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में किया। महासंघ के प्रेस सचिव राजकुमार महाजन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न समितियों में कार्यरत लगभग 800 कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। ये कर्मचारी पिछले 10 से 15 साल से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। मगर, पूर्व सरकार के कार्यकाल में इन कर्मचारियों की अनदेखी हुई।…
Read MoreCategory: Kangra
कौशल विकास भत्ते पर होगा हंगामा
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए कौशल विकास भत्ते को लेकर तपोवन में गरमाहट आएगी। अब तक कितनों को भत्ता दिया गया और किन संस्थानों के माध्यम से दिया गया, कुछ ऐसे ही प्रश्न उठाए जाएंगे। रोजगार कार्यालय को इन सवालों के जवाब देने के लिए प्रश्नावली पहुंची है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में कौशल विकास भत्ते के लाभार्थियों का आंकड़ा अभी 5500 तक पहुंचा है। प्रदेश में लाखों बेरोजगार होने के बावजूद हजारों को ही कौशल विकास भत्ते का लाभ मिल पाया है। जबकि,…
Read Moreनाहलियां स्कूल भवन पर खर्च होंगे एक करोड़
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहलियां और खुंडियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक संजय रतन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रिंसिपल अनिल कुमार ने स्टाफ सहित मुख्यातिथि का स्वागत किया। अनिल कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि विधायक संजय रतन ने कहा कि नाहलियां स्कूल में अतिरिक्त भवन अगले सत्र में बनाया जाएगा। इस पर एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान और शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा। खुंडियां स्कूल में भी विधायक…
Read Moreनाना के घर आई लड़की लापता
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत नाना के घर पर रहने आई 15 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस सेे प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती के नाना रफ्फो राम निवासी चमेटी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब 20 दिन पहले उनके घर उनकी 15 वर्षीय दोहती रहने के लिए आई थी। 11 दिसंबर 2013 को सुबह तक वह घर पर ही थी। शाम को वह यह कहकर घर से निकली कि वह सहेली से मिलने जा रही है। इसके बाद उसका कोई पता…
Read Moreमंत्री रेस्ट हाउस तो विधायक होटल में ठहरेंगे
धर्मशाला। तपोवन धर्मशाला में 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र के लिए मंत्रियों और विधायकों के ठहरने का इंतजाम कर दिया गया है। मंत्री सरकारी विश्राम गृह और विधायक होटलों में ठहरेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिधि गृह धर्मशाला में रुकेंगे। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के ठहरने का इंतजाम कश्मीर हाउस कोतवाली बाजार (धर्मशाला) में किया गया है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के लिए विद्युत बोर्ड धर्मशाला के विश्राम गृह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह धर्मशाला में…
Read Moreशाहपुर में होगी राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय भारोत्तोलन पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन अगले साल शाहपुर में किया जाएगा। इस दफा राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला कांगड़ा को दी गई है। इसके सफल आयोजन के लिए प्रदेश भारोत्तोलन संघ जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 जनवरी को शाहपुर स्थित एचआईईटी इंस्टीट्यूट में होगा। इसमें प्रदेश के करीब 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के साथ ही फरवरी माह में मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों…
Read Moreप्राथमिक सहायक अध्यापक करेंगे विस का घेराव!
नूरपुर (कांगड़ा)। अरसे से नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्षरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। संघ ने 18 से 20 दिसंबर के बीच धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष लखमीर धीमान ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों से दोबारा 2 साल का प्रशिक्षण करवाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गलत करार दिया है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने प्रदेश भर के 3382 प्राथमिक सहायक अध्यापकों के साथ न्याय नहीं किया तो…
Read Moreकाहनपुर में ट्रक पलटा, चालक की मौत
देहरागोपीपुर/संसारपुरटैरेस (कांगड़ा)। तहसील जसवां के गांव काहनपुर में तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस के मुताबिक काका राम (38) पुत्र दया राम निवासी काहनपुर तहसील जसवां वीरवार रात करीब पौने 11 बजे संसारपुर टैरेस से घर लौट रहा था। काहनपुर गांव के पास ट्रक की गति तेज होने के कारण एक तीखे मोड़ पर पलट गया और जमीन पर पड़े…
Read Moreएचपीसीए और भू-सौदे पर गरमाएगा सदन
धर्मशाला। धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान एचपीसीए और अन्य मुद्दों पर गरमाहट आने के आसार हैं। सदन में भाजपा जहां अनुराग के खिलाफ कार्रवाई को ढाल बनाएगी, वहीं कांग्रेस भी एचपीसीए मुद्दे पर आक्रामक तेवर की तैयारी में है। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने एचपीसीए के क्रिकेट स्टेडियमों पर आधी रात को ताले जड़कर इन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। इसका भाजपा ने जमकर विरोध किया था। हालांकि, बाद में मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद प्रदेश सरकार को क्रिकेट स्टेडियम एचपीसीए को लौटाने के…
Read Moreप्रोजेक्ट प्रबंधन ने रास्ते में बिछा दी पाइप
धर्मशाला। मनूणी खड्ड पर बने विमसन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने लुंटा गांव के रास्ते में ही पानी की पाइप बिछा दी है। जिससे ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो गया है। वीरवार को ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांववासियों का कहना है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन ने रास्ते के बीच में ही पानी की मोटी पाइप बिछा दी है। जिससे ग्रामीणों का रास्ता आधे से ज्यादा बंद हो गया है। प्रोजेक्ट प्रबंधन ने बीते कल रास्ते में पानी की पाइप बिछा दी है। रास्ते के दूसरी ओर गहरी खाई…
Read More