कांगड़ा। इंडियन एक्स सर्विस मैन लीग के प्रदेशस्तरीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए लीग अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि फौजी की एक ही जमात है। वन रैंक वन पेंशन 37 साल से नहीं मिली है। वीरभद्र सिंह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस समस्या को प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रखा। मनकोटिया ने साफ कहा कि यह योजना अभी लागू नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष रखने के साथ-साथ इसे फरवरी के अंत…
Read MoreCategory: Kangra
पूर्व प्रधान पर हमला, रॉड से किया जख्मी
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत वीरवार को कंडवाल पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार पर सुबह-सुबह कुछ ट्रक चालकों ने रॉडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उन पर साजिश के तहत जानलेवा हमला करवाया गया है। वीरवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि वहां कुछ ईंटों से भरे ट्रक खड़े हो गए। उनका छोटा भाई तिलक राज ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बचा और वह जमीन…
Read Moreसंयुक्त व्यापार मंडल जाएगा सुप्रीम कोर्ट
धर्मशाला। संयुक्त व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी ने प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, महासचिव देवेंद्र कुमार, जिला कांगड़ा अध्यक्ष अश्वनी काजल ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्लास्टिक पैकिंग प्रतिबंध पर संयुक्त व्यापार मंडल ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश के अन्य व्यापारी संगठनों से भी इसमें सहयोग की अपील की है। मंडल ने प्रदेश हाईकोर्ट के प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध के निर्णय पर रोक लगवाने तथा पुनर्विचार की…
Read Moreकंडवाल में पूर्व प्रधान पर रॉड से हमला
जसूर: पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत वीरवार को कंडवाल पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार पर सुबह कुछ ट्रक चालकों ने रॉडों से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उन पर एक साजिश के तहत जानलेवा हमला करवाया गया है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था कि वहां कुछ ईंटों से भरे ट्रक खड़े हो गए तथा उसका छोटा भाई तिलक राज एक…
Read Moreनोक झोंक का बन रहा था माहौल
धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के रोष प्रदर्शन और रैली के दौरान झगड़ा होने के असार थे। खुफिया एजेंसियों से भी कर्मचारी और अधिकारी समय-समय पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के तेवराें पर नजर रखे हुए थे। बुधवार साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता यकायक कचहरी चौक में इकट्ठा होना शुरू हुए थे। करीब पौने बारह बजे कचैहरी अड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खूब भीड़ जुट गई थी। दूसरी ओर भाजपा की ओर से भी रैली और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर तैयारी जोरों पर थीं। कचहरी अड्डा में कांग्र्रेस के…
Read Moreनायब तहसीलदार, कानूनगो, रीडर से पूछताछ
धर्मशाला। धर्मशाला में रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी के मामले में विजिलेंस ने बुधवार को नायब तहसीलदार जगदीश चंद, कानूनगो हंसराज, तहसील के रीडर और पटवारी के चौकीदार से पूछताछ की है। विजिलेंस के एसपी बिमल गुप्ता ने चारों से पूछताछ करने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अगस्त माह से अधिकारियों के पास आरोपी पटवारी की शिकायत कर रहा था। लेकिन, सभी ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। अब जब विजिलेंस ने आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा तो जांच की आंच अब इन…
Read Moreछह माह में पेड़ नहीं गिन पाया वन विभाग
धर्मशाला। आईटी पार्क को भूमि चयनित होने के बाद अब इसमें एनओसी का पेंच पड़ गया है। लंबे अरसे से आईटी पार्क प्रोजेक्ट निर्माण में भूमि का पेंच अड़ा हुआ था। अब जब जमीन का चयन कर लिया गया तो वन विभाग की एनओसी नहीं मिली है। विभाग चयनित भूमि पर खड़े पेड़ों की गिनती नहीं कर पाया है। प्रदेश सरकार व प्रशासन ने जदरांगल में करीब 200 कनाल भूमि का चयन आईटी पार्क के लिए किया है। लेकिन, इस सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों ने प्रोजेक्ट को लटका दिया…
Read Moreईंट-भट्ठा मजदूरों को पीटा
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत जेएसपी ईंट भट्ठा गूहड़ा के मालिक पर चार माह से 17 परिवारों के करीब 60 मजदूरों को बंधक बनाकर कार्य करवाने व मजदूरी न देकर उनका शोषण करने का आरोेप लगा है। साथ ही मारपीट करने के भी आरोप लगे हैं। लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन तथा सीटू के पदाधिकारियों ने इस बाबत जिलाधीश कांगड़ा को लिखित शिकायत की थी कि गूहड़ा स्थित जेएसपी ईंट भट्ठा में छत्तीसगढ़ से आई लेबर को बंधुआ बनाकर रखा गया है। आरोप था कि उनको समय पर…
Read Moreनूरपुर को दो पार्किंग स्थलों का तोहफा
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को नूरपुर विस क्षेत्र के प्रवास के दौरान शहर में बेतरतीब ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए नूरपुरवासियों को दो पार्किंग स्थलों का तोहफा दिया। इसके साथ ही राजकीय उच्च पाठशाला खैरियां, कोट पलाहड़ी, जौंटा को अपग्रेड कर जमा दो, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भुगनाड़ा को हाई स्कूल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला थोड़ा, गुरचाल और चील को स्तरोन्नत कर मिडल स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नूरपुर सिविल अस्पताल में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से…
Read Moreनए राशन कार्डों पर छपे फोटो पर सवाल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री और देहरा हलके के विधायक रविंद्र सिंह रवि ने कांग्रेस सरकार द्वारानए राशन कार्डों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मनमोहन सिंह, सीएम वीरभद्र सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की फोटो छपवाने पर सवाल खड़ा किया है। वह लोनिवि देहरा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव को कुछ ही समय बचा है। ऐसे में राशन कार्डों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह का चित्र छपवाना गलत है। साथ…
Read More