कांगड़ा।(इंदु जम्वाल)अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन कांगड़ा शाखा के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। शाखा सचिव नरेश गुलेरिया के नेतृत्व में डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। केंद्र्र सरकार और डाक विभाग के विरोध में जमकर हल्ला बोला। नरेश गुलेरिया ने बताया कि चिरलंबित मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। डाक सेवकों को केंद्रीय कर्मचारियोें का दर्जा देने, 7वें वेतन आयोग में डाक सेवकों को शामिल करने, 100 प्रतिशत अनुकंपा नियुक्ति जीडीएस के परिवार…
Read MoreCategory: Kangra
एटीएम से लाखों रुपये चुराने का प्रयास रहा असफल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विस क्षेत्र ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में मंगलवार की रात को चोरों ने एटीएम से लाखों रुपये चोरी करने का प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने एटीएम के मोनीटर को तोड़ दिया, लेकिन एटीएम से पैसा चुराने में सफल नहीं हो पाए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीएनबी बैंक प्रबंधक ने पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर…
Read Moreबाइक स्किड होने से सैनिक की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत मंगलवार शाम कंडवाल में बाइक स्किड होने से उस पर सवार एक सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ममून स्थित आर्मी यूनिट में तैनात सैनिक आशुताल पुत्र सुखराज निवासी जरोट (राजस्थान) अपनी बाइक पर ममून से कंडवाल में पेट्रोल डलवाने आया था। जबकि बाइक के पीछे उसका दोस्त सैनिक रंजीत सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी खदोल(राजस्थान) बैठा हुआ था। कंडवाल से बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद आशुताल…
Read Moreआधा दर्जन गांवों में लो वोल्टेज
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर के अंतर्गत सरालपट्ट, थपला, सोलबनेहड़ और झुंगादेवी गांवों के लोग बिजली की कम वोल्टेज से मुश्किल में हैं। वोल्टेज इतनी कम है कि घरों में ट्यूबलाइट भी नहीं जल पा रही है। ग्राम सुधार सभा धुपक्यारा के प्रधान रमेश चौहान ने बताया कि इस समस्या को लेकर लोग बिजली बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता से भी मिल चुके हैं। अटल ग्राम सुधार सभा के प्रधान रमेश चौहान, ओमप्रकाश, शर्मा, भागीरथ शर्मा, शांति स्वरूप शर्मा, द्धारका प्रसाद, जोगेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बिजली बोर्ड से गुहार लगाई…
Read Moreभोले के दरबार में बरकत अपार
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर के चढ़ावे में लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2013 की बात करें तो भोले के भक्तों ने 2012 के मुकाबले करीब आठ लाख रुपये ज्यादा चढ़ाए। बुधवार को न्यास का वर्ष 2013 का बजट पेश किया गया और आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों व खर्चों पर चर्चा की गई। न्यास के सदस्यों की बैठक का आयोजन न्यास के सचिव एवं तहसीलदार डीसी ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में 27 फरवरी को प्रस्तावित राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर चर्चा की गई…
Read Moreऐसे कैसे कह सकेंगे बेटी है अनमोल
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से बेटी है अनमोल योजना के तहत अभी तक बजट ही मुहैया नहीं करवाया है। आईआरडीपी परिवारों से संबंधित सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से जमा दो तक अध्ययनरत छात्राओं को हर वर्ष इस योजना के तहत राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इस मर्तबा शैक्षणिक सत्र की समाप्ति तक भी राशि मुहैया नहीं करवाई गई है। प्रदेश सरकार ने गत माह ही इस राशि में बढ़ोतरी की प्रस्तावना की है और अब राशि को उच्च कक्षाओं के लिए 1500 से बढ़ाकर 2250 तक कर…
Read Moreसुधेड़ में निगम की बस का स्टेयरिंग टूटा
धर्मशाला। पठानकोट से धर्मशाला आ रही पठानकोट डिपो की एचआरटीसी की बस का सुधेड़ के पास स्टेयरिंग ही टूट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई, मगर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में करीब 50 यात्री सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुधेड़ के पास निगम की बस ने एक मोड़ पर दूसरी ओर से आ रही गाड़ी को जैसे ही पास दिया, स्टेयरिंग फ्री हो गया, लेकिन बस सीधी दिशा में चलती रही। मार्ग में खड़ी चढ़ाई होने के कारण चालक ने…
Read Moreकांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर दौड़ेगी रेल कार
नूरपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी की जीवन रेखा पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल लाइन पर जल्द ही कालका-शिमला सेक्शन की तर्ज पर रेल कार दौड़ती नजर आएगी। इस ब्रिटिशकालीन रेलमार्ग को पर्यटन की दृष्टि से उबारने के लिए रेल मंत्रालय ने लग्जरी रेल बस सेवा शुरू करने की योजना को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही रेलवे बोर्ड के आला अधिकारियों की मौजूदगी में इस नैरोगेज सेक्शन पर रेल बस का ट्रायल होने के बाद नियमित तौर पर इसे शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल प्रायोगिक तौर पर अभी एक ही डिब्बे वाली…
Read Moreमारपीट के दोषी दो भाइयों का कैद
पालमपुर (कांगड़ा)। अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश पालमपुर राजेंद्र कुमार की अदालत ने अपने ही भाई से मारपीट मामले में दो भाइयों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को एक-एक साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोनों को तीन तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। 20 नवंबर 2008 को कंडी इलाके के थला गांव के सुरेश कुमार ने पालमपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सेना में तैनात उसके दो भाइयों ने…
Read Moreशिक्षा का व्यापारीकरण बंद हो : रामपाल
बैजनाथ (कांगड़ा)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम पाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के उच्चतर गुणवत्ता स्तर की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के व्यापारीकरण पर लगाम लगाया जाना आवश्यक है। संघ की राष्ट्रीय जागरूकता यात्रा के बैजनाथ पहुंचने पर उन्होेंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पैट, पीटीए और पैरा अध्यापकों के शोषण को बंद किया जाना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों के हितों को देखते हुए छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करना चाहिए और पीपीपी स्कीम को बंद करना चाहिए।…
Read More