टेलर की बिटिया ने पाया मुकाम

धर्मशाला। पेशे से टेलर स्वर्ण राणा की बेटी ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल कर बुलंदियों को छुआ है। मंगलवार को घोषित शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोटला की दामिनी राणा ने कला संकाय में 443 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। दामिनी की उपलब्धि से उनके परिजन और अध्यापकों में खुशी का माहौल है। परिणाम का पता चलते ही दामिनी ने अपने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों व प्रधानाचार्य कमल कुमार से आशीर्वाद लिया। दामिनी राणा का कहना है कि राजनीति…

Read More

गज खड्ड में एक साथ जलीं दो चिताएं

धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चड़ी-घेरा मार्ग पर हाई स्कूल भित्तलू के पास बिंगर गाड़ी के लुढ़क जाने से हुए हादसे के बाद पुलिस चालक को हिरासत में लेगी। पुलिस ने वर्कशाप से इसकी मेकेनिकल रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, पुलिस अब क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेने जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे की वजह चालक की लापरवाही ही रही है। चालक की ओर से चढ़ाई पर गाड़ी खड़ी कर सवारियां बिठाने और टायरों में पत्थर न लगाने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चालक की…

Read More

हथियार ले जाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासु ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2014 के लिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 5 मई को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 7 मई को मतदान दिवस होने के कारण 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, किसी भी पार्टी के उम्मीदवार, चुनाव प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से 5 मई को शाम 6 बजे से और 7 मई को सायं 6 बजे तक किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध होगा। लोकसभा…

Read More

सरकार के विरोध में मतदान का निर्णय

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। अपने ही पैसे को तरसे हिमाचल परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव में सरकार के विरोध में मतदान करने का निर्णय लिया है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय लाभ न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए लगभग 4 हजार कर्मचारियों को न तो रेगुलर पेंशन प्रदान की जा रही है और न ही गत 50 माह से महंगाई भत्ते…

Read More

एजेंसी के डीलर पर ठोका जुर्माना

धर्मशाला। उपभोक्ता मंच धर्मशाला के अध्यक्ष राकेश कैंथला की अदालत ने स्कूटर बेचने के मामले में एजेंसी के डीलर को 8 हजार रुपये जुर्माना और 9 प्रतिशत ब्याज अदा करने का फैसला सुनाया है। स्कूटर एजेंसी के कार्य को यहां कार्यरत वर्करों के लिए भेजा गया था, लेकिन डीलर ने चालाकी कर स्कूटर को एक ग्राहक को बेच दिया। इसकी एवज में उसने ग्राहक से 69200 रुपये लिए। 1300 रुपये अलग से बीमा चार्ज लिया। जब उपभोक्ता स्कूटर का पंजीकरण करवाने गया तो उसका पंजीकरण नहीं हुआ, क्योंकि इस स्कूटर…

Read More

पिता और बेटों ने पुलिस कर्मी को पीट डाला

बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला बाजार में पुलिस नाके के दौरान कार के कागजात मांगने पर पुलिस कर्मी से मारपीट के आरोप में पिता और उसके दो बेटों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 330,186, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई रोशन लाल, ईश्वर और एसएचसी अनिल कटोच ने पपरोला बाजार में रेन शेल्टर के समीप जांच पड़ताल…

Read More

आईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जरोट के गांव बझेरा निवासी आईटीबीपी जवान शशि कुमार पुत्र जगदीश चंद का वीरवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि कुमार आईटीबीपी में उत्तराखंड में तैनात थे। मंगलवार को गश्त के दौरान अचानक भूस्खलन से पहाड़ी से पत्थर गिरे और शशि उनकी चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई। वीरवार सुबह जैसे ही जवान का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। पांच माह की बच्ची को…

Read More

छात्र से दुराचार के दोषी को कैद

कांगड़ा। पांचवीं कक्षा के छात्र से अप्राकृतिक दुराचार मामले में वीरवार को कांगड़ा की अदालत ने दोषी को एक साल सात माह की कठोर सजा और बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभय मंडियाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। मामला तीन मार्च 2007 का है। मामले की पैरवी कर रहे सहायक न्यायवादी अनिल अवस्थी ने बताया कि घटना के दिन पांचवीं कक्षा का छात्र शाम करीब छह बजे आरोपी के घर से ट्यूशन पढ़कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी…

Read More

कैलाश पंचायत में पेयजल किल्लत गहराई

पंचरुखी (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कैलाशपुर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पंचायत के गांव बड़करी की पाधा बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अभी गर्मी शुरू हुई ही है कि उन्हें पानी की समस्या सताने लग पड़ी है। उनकी बस्ती में पिछले पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों पंमू, संतोष, राजू, रमेश, कल्याण, हेमा, किरण आदि कई…

Read More

मोदी के नारों से गूंजता रहा रैली स्थल

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थान : शहीद विक्रम बत्तरा मैदान पालमपुर… समय सुबह 9:00 बजे। मोदी रैली के लिए मैदान आधा भर चुका था। मैदान में अच्छे दिन आने वाले हैं… गाना बज रहा था। जनता के मनोरंजन के लिए लोक गायक कुलदीप शर्मा और कश्मीरी लाल भी प्रस्तुतियां देने लगे। जनता में जोश भरने के लिए मंच से प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन परमार घर घर मोदी, घर घर शांता का नारा लगाने लगे। धीरे धीरे मैदान जनता से भरने लगा। 10:30 बजे मैदान की सीढ़ियां भी लोगों से भर गईं। मंच…

Read More