एमसीआई ने किया टीएमसी का दौरा

कांगड़ा। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के मेडिसिन विभाग में पीजी की सीटों में बढ़ोतरी करने के लिए मेेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने कॉलेज का दौरा कर विभाग में मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। एमसीआई की ओर से तैनात दो सदस्यों के दल ने वीरवार को कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. धीरज कपूर और फैकल्टी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन कर विभाग में स्टाफ और पीजी छात्रों के लिए लाइब्रेरी और प्रयोगशाला की सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उनका…

Read More

बिजली बोर्ड ने नकारा जीआईसी का दावा

पालमपुर (कांगड़ा)। दरंग गांव की पहाड़ियों में लावे के रूप में निकले पदार्थ के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीआईसी) की टीम ने बिजली के करंट को वजह बताया था। इसके बाद बिजली बोर्ड ने भी अपने खंभे के धरातल की जांच की। इसमें बिजली के खंभे से प्रवाहित होने वाले करंट की बात को नकार दिया है। बिजली बोर्ड ने टीम की इस बात को उसी समय मानने से इनकार कर दिया था। चंडीगढ़ से आई जीआईसी की टीम ने इस पदार्थ को लेकर साफ कहा था कि यह…

Read More

रहस्य बनी जमा दो के छात्र की मौत

धर्मशाला। धर्मशाला कॉलेज के पास खाई में जमा दो के छात्र की लाश मिलने के बाद बुधवार को भी मौत की गुत्थी पर से परदा नहीं उठ पाया। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। सूत्रों के अनुसार अब पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। धर्मशाला कॉलेज के पास प्रतिबंधित पाइंस के जंगल की…

Read More

गला रेतकर युवक की हत्या, मां बाप पर संदेह

  गला रेतकर युवक की हत्या कांगड़ा के नुरपूर क्षेत्र के तहत गांव मलकवाल में सोमवार देर रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के पीछे पुलिस युवक के माता पिता का ही हाथ होने पर संदेह जता रही है। पुलिस ने मंगलवार सुबह इस युवक का शव एक टियाला से बरामद कर लिया। युवक की पहचान फौजू शाह (32) पुत्र रोशनदीन निवासी मलकवाल तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी…

Read More

चोरी मामले में दस लोगाें से पूछताछ

धर्मशाला। मैकलोडगंज में रविवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख कैश और करीब 16 लाख रुपये के गहने चुराने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने दस लोगों से पूछताछ की है। साथ ही इनके बयान में दर्ज किए हैं। आईजी नार्थ जोन राकेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। अब पुलिस दुकान के अंदर लगे कैमरे से चोरों की पहचान कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो फुटेज से उन्हें कुछेक सबूत मिले हैं। मैकलोडगंज में रविवार…

Read More

लापता मरीज न मिलने पर अस्पताल में प्रदर्शन

थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय अस्पताल से पिछले पांच दिन से लापता मरीज के तीमारदारों ने मंगलवार को थुरल अस्पताल के सामने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, और थाना लंबागांव के प्रभारी ने लोगों को शांत किया। जानकारी के अनुसार थुरल अस्पताल में 29 मई को कौना पंचायत के गांव अप्पर सुरघूणी निवासी शाली राम (52) बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल करवाया था। लेकिन, वह उसी रात करीब एक बजे अस्पताल से लापता हो गया था। जिसका पता चलते ही शाली के पुत्र अमित कुमार ने…

Read More

पहले सप्ताह मिलेगी निगम कर्मियों को पेंशन

नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश पेंशनर्स कल्याण परिवहन संघ नूरपुर इकाई के महासचिव रघुवीर सिंह ने परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन राशि महीने के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्णय का स्वागत किया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम द्वारा महीने के अंतिम दिनों में पेंशन दी जाती थी, जिससे कर्मचारियों का सारा आर्थिक बजट गड़बड़ा रहा था। महासचिव रघुवीर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद…

Read More

फैक्टरी में फंदा लगा चौकीदार ने दी जान

डमटाल (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत पड़ते डमटाल क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्यरत चौकीदार ने वीरवार रात को फैक्टरी के अंदर फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस जानकारी के अनुसार करतार चंद (55) पुत्र चंदू राम डमटाल की एक नमक की फैक्टरी में बतौर चौकीदार काम करता था। वीरवार को उसने फैक्टरी के अंदर बाथरूम की छत पर लगे एंगल से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब फैैक्टरी में तैनात दूसरा चौकीदार ड्यूटी पर आया तो उसने मेन गेट बंद देखा। उसने करतार चंद को…

Read More

हम भीं हैं जोश में, 21 लड़कियां मेरिट में

धर्मशाला दसवीं के रिजल्ट में फिर से कुड़ियों ने बाजी मारी है। 34 की मेरिट लिस्ट में 21 लड़कियों ने अपना स्थान बनाया। 13 लड़के भी मेरिट भी शामिल रहे। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट प्रतिशतता गिरी है। रैंक———-नाम———-अंक———-जिला 1————दीक्षा———-682———-कांगड़ा 2————जतिन———681———-शिमला 2————प्रीति———-681———-बिलासपुर 3————नितिका——–679———-कांगड़ा 3————प्रेरणा———-679———-कांगड़ा 4————वैशाली——–678———-मंडी 5————कृति———-677———-चंबा 5————आकृति——–677———-हमीरपुर 6————सान्या———676———-मंडी 6————जानवी——–676———-कांगड़ा 6————सोनाली——-676———-शिमला 6————शगुन———676———-बिलासपुर 7————प्रियंका——–675———-हमीरपुर 7————कशिश——–675———-बिलासपुर 7————साक्षी पुरी——675———-ऊना 7————अभिनव——-675———-बिलासपुर 8————प्रथम सिंह—–674———-सिरमौर 8 ————समृति——–674———-मंडी 8————आकाश——-674———-चंबा 8————पूनम———674———-मंडी 8————नंदिता———674———-कुल्लू 8————अभिनव——-674———-हमीरपुर 9————अनन्या——–673———-हमीरपुर 9————सार्थक——–673———-हमीरपुर 9————अभिनव——-673———-ऊना 9————आदित्य——–673———-बिलासपुर 9————शगुन———-673———-कांगड़ा 9————पारखी———673———-कांगड़ा 9————निकिता——–673———-ऊना 10————दिक्षा———672———-ऊना 10————राहुल——–672———-बिलासपुर 10————विवेक——-672———-बिलासपुर 10————सृष्टि——–672———-मंडी 10————शुभम——–672———-कांगड़ा परीक्षा परिणाम महज 57 प्रतिशत रहा जो पिछले साल की…

Read More

मोदी की रणनीति नहीं भांप पाई कांग्रेस : बाली

धर्मशाला परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग रणनीति को भांप नहीं पाई। इसके चलते पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा। मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए हैं। अब देखना यह है कि वह कितने वायदे पूरे कर पाते हैं। नई सरकार को तीन माह दिए जाएंगे। इस दौरान सरकार की रणनीति और हिमाचल के लिए योजना पर नजर रखी जाएगी। हिमाचल से चार सांसद चुन कर संसद गए हैं। ऐसे में सूबे की जनता की उम्मीदें बढ़ गई हैं। युवाओं को…

Read More