(कांगड़ा) हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर कांगड़ा के भदरोया में युवक का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। मृतक दीपू (28) पुत्र शाम लाल ढांगूपीर (पठानकोट) का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व छह जून को भी यहां पठानकोट के दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की मौत भी नशे की ओवरडोज से हुई थी। बीते दिन ही पंजाब और…
Read MoreCategory: Kangra
हिमाचल में कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ी, जम्मू के लिए बस सेवा बंद
शिमला/धर्मशाला/चंबा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद तनाव के मद्देनजर हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। खासकर जम्मू से सटे चंबा, कांगड़ा और लाहौल में निगरानी बढ़ाई गई है। शक्तिपीठों-मंदिरों और बिजली प्रोजेक्टों में भी सतर्कता बरती जा रही है। नाकों पर चेकिंग हो रही है। इसी बीच, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सोमवार को जम्मू, कटड़ा और उधमपुर जाने वाली तेरह बसें पठानकोट में ही रोक…
Read Moreकांगड़ा में पकड़ी शराब की खेप
ज्वाली : उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के काला नाला के समीप सोमवार को सुबह ज्वाली के डीएसपी धर्म चंद वर्मा के नेतृत्व में एएसआई ठाकुर चैन सिंह, हवलदार हरदेव सिंह, एचएससी पंकज भारती और महिला कांस्टेबल रजनी बाला ने मौके पर गंगा पत्नी शम्मी को देसी शराब की भट्ठी चलाते हुए दबोच लिया। जानकारी देते हुए डीएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि 15 हजार मिलीलीटर देसी शराब को मौके पर जब्त किया गया और शराब बनाने वाली भट्ठी को शराब सहित नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि…
Read Moreआरोपियों को मिला 5 दिन का रिमांड
भवारना : भवारना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से लड़कियों के फ रार होने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए दोनों व्यक्तियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भवारना थाना भेज दिया गया। पुलिस ने बद्दी के जसविंदर और नलाई सुजानपुर का निवासी सन्नी, जोकि अपने मामा के पास मझीन में रहता था, उसे भी इस मामले में हिरासत में लिया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों जसविंदर और सन्नी से आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की…
Read Moreदिवाली पर HRTC ने दिया सैलानियों को तोहफा
धर्मशाला: दीपों के त्यौहार दिवाली के लिए बाहरी राज्यों से अपने घरों को आने वाले यात्रियों को बसों के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। त्यौहारी सीजन पर एच.आर.टी.सी. के धर्मशाला डिपो से स्पैशल बसों को प्रदेश के बाहर भेजा जाएगा, जो दूरदराज नौकरी करने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होंगी। इसके अलावा राजधानी शिमला सहित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ़ के लिए भी एच.आर.टी.सी. अपनी विशेष बसें उपलब्ध करवाएगा। जानकारी के अनुसार एच.आर.टी.सी. के धर्मशाला डिपो द्वारा उक्त बसों की सुविधा 28 अक्तूबर से शुरू करवा दी जाएगी। एच.आर.टी.सी. के…
Read Moreइस खास मकसद के लिए 1400 विद्यार्थियों की मदद लेगा पुलिस विभाग
धर्मशाला: ट्रैफिक नियमों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अब पुलिस विभाग बच्चों की मदद लेगा। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब जिला पुलिस 1400 के तकरीबन स्वयंसेवियों को शैक्षणिक स्थानों से चयनित करेगी। इसके तहत जिला पुलिस के अधिकारी 100 स्कूलों में जाकर बच्चों का चुनाव करेंगे, जिसमें एक स्कूल से 4 स्वयंसेवी को पुलिस विभाग चयनित करेगा। 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए तैयार किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार विभाग मुख्यालय व सबडिवीजन थानों के तहत आने…
Read Moreभयानक हादसा : बनाल में कार पलटी, युवक की मौत
ज्वाली: जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर दोपहर बाद करीब 1 बजे बनाल के समीप तेज रफ्तार निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गई। इस हादसे मेंयुवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंचायत हाड़ा निवासी अंकू अपनी माता व 16 वर्षीय अभिषेक नामक लड़के को कार (नंबर एच.पी. 57-1518) में बिठाकर रैहन में शादी का सामान लेने बाजार जा रहा था कि अचानक बनाल नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पहाड़ी के साथ टकरा गई। पहाड़ी से टकराते ही कार पटल गई, जिस कारण गाड़ी में बैठे तीनों लोग बुरी तरह…
Read Moreडमटाल हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
इंदौरा: नूरपुर के डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि डमटाल हत्याकांड में आरोपी सुरजीत सिंह को पुलिस टीम गिरफ्तार कर इंदौरा थाना लाई है, जिसे न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी जम्मू की जेल में एनडीपीएस के केस में सजा काट रहा है। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं जबकि इस हत्याकांड में 3 आरोपी बलजिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह और बलवीर सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जो जेल की…
Read Moreचालक को 6 ने मिलकर पीटा
सुजानपुर : सरकारी बस चालक से आधा दर्जन लोगों ने ड्यूटी समय पर मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं, उन्होंने बस से चालक को बाहर भी खींचा और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। चालक पवन कुमार पुत्र अमीचंद निवासी ऊटपुर की शिकायत पर इसके बारे में सुजानपुर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह हमीरपुर डिपो में करीब 4 वर्षों से बतौर चालक कार्यरत है। 17 अक्तूबर को वह भराईयां दी धार वाया रियाह सुजानपुर रूट पर बस (नं. एच.पी.67-1033)…
Read Moreजो हमें छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं : अनुराग
नूरपुर : बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जसूर में आयोजित एक रैली में कहा कि भारत को कोई भी कम नहीं आंके क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री मोदी है तथा देश में भाजपा का शासन काल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का केवल एक ही उद्देश्य है देश की तरक्की लेकिन जो देश की तरक्की में बाधक बनेगा, उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ठाकुर ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभाली है तब से पड़ोसी देशों से अपने…
Read More