पटवारी भर्ती मामले में सीबीआई गहनता से कर रही जांच

धर्मशाला पिछले साल नवंबर माह को हुई पटवारी भर्ती में कथित धांधली को लेकर सीबीआई ने चार दिन से कांगड़ा जिले में डेरा डाला है। पिछले चार दिन में जिले के शाहपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला में सीबीआई टीम ने छानबीन की है। जानकारी के अनुसार सीबीआई राजस्व विभाग के पटवारी भर्ती के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब सीबीआई ने धीरा के निजी स्कूल में पटवारी भर्ती के दौरान देरी से पेपर बांटने और ओएमआर फाड़ने के मामले की छानबीन करेगी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने राजस्व विभाग से…

Read More

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 121 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के अपने प्रवास के दौरान ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए। ज्वालामुखी के कथोग में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् का मण्डल और मझीण में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के लोगों को पारदर्शी व…

Read More

सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयासरतः जय राम ठाकुर

धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से राज्य सरकार किसान संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, कृषि विविधिकरण योजनाओं को लागू करने और मूल्यवर्धन आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस…

Read More

प्रदेश सरकार पौंग बांध जलाशय से 2800 मछुआरों को उपलब्ध करवा रही रोजगार

प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बने पौंग बांध जलाशय के माध्यम से लगभग 2800 मछुआरों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। वर्ष 2019-20 में इस जलाशय से 266 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से मछली की बिक्री हुई जो देश के सभी बड़े जलाशयों की तुलना में अधिक है। यह बांध शिवालिक पहाड़ी के आर्द्रक्षेत्र में ब्यास नदी पर सन 1975 में बनाया गया था जिसका 12,561 वर्ग किलोमीटर का जलग्रहण क्षेत्र है और इसमें 15,662 हैक्टेयर में पानी फैला हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश के…

Read More

स्वास्थ्य विभाग ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया,विदेशी पर्यटकों की काउंसलिंग की जाएगी

 धर्मशाला स्वास्थ्य विभाग ने पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मैक्लोडगंज पीएचसी में चीन सहित विभिन्न देशों से आने वाले सभी पर्यटकों की काउंसलिंग के लिए एक सेंटर भी स्थापित किया है। जहां पर विदेशी पर्यटकों की पूरी काउंसलिंग की जाएगी। उसके बाद भी वह धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में घूम सकते हैं। दलाई लामा मंदिर और आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले पर्यटकों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। काउंसलिंग सेंटर में स्वास्थ्य विभाग ने टीम तैनात की है। इसके…

Read More

गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है।

हमीरपुर हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है। बोर्ड ने कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड आईटीआई निदेशक सुंदरनगर को इनकी सूची भेज दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इन अध्यापकों द्वारा जांची गईं 104 उत्तर पुस्तिकाओं में पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विषय में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़े हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को थर्ड इवेल्यूटर के पास…

Read More

शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा के लिए 199 परीक्षा केंद्रों को किया चिन्हित

धर्मशाला मार्च माह में राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षा प्रदेश भर के 199 केंद्रों में ली जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 153 सरकारी और 46 केंद्र निजी स्कूलों में स्थापित किए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से चिन्हित किए गए इन 199 परीक्षा केंद्रों में आठवीं, दसवीं और जमा दो से संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों में से सबसे ज्यादा केंद्र जिला कांगड़ा में 53 बनाए गए हैं, जबकि जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में तीन-तीन केंद्रों पर एसओएस की परीक्षा के लिए चिन्हित किए गए…

Read More

हिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच,मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची

धर्मशाला रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप की मुंबई टीम धर्मशाला पहुंची। गगल एयरपोर्ट से मुंबई की टीम सीधे होटल गई। दूसरी ओर, हिमाचल टीम ने अभ्यास में पसीना बहाया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। हिमाचल और मुंबई के बीच सोमवार से धर्मशाला स्टेडियम में मैच शुरू होगा। दोनों टीम इस सीजन के छठे मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। रविवार को मुंबई टीम भी अभ्यास करने एचपीसीए स्टेडियम में आएगी। मुंबई के कप्तान आदित्य तारे, हार्दिक, जितेंद्र तमोर, एसडी लड, जे बिष्ठ,…

Read More

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल और बड़ौदा के बीच मैच ड्रॉ

धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में हिमाचल और बड़ौदा के बीच मैच चौथे दिन ड्रॉ हो गया हो, लेकिन इस मैच में हिमाचल की टीम ने तीस साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ा। सात अक्तूबर 1989 को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी के मैच में हिमाचल के अनुप बिज और राजीव नैय्यर के बीच अंतिम विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई थी। जो अभी तक अंतिम विकेट के लिए हिमाचल की सबसे बड़ी साझेदारी थी। यह रिकॉर्ड…

Read More

हिमाचल को मिले ब्रिक्स के पहले प्रोजेक्ट पर ही चीन ने अड़ंगा

धर्मशाला हिमाचल को मिले ब्रिक्स के पहले प्रोजेक्ट पर ही चीन ने अड़ंगा लगा दिया है। वर्ष 2017 में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ब्रिक्स के तहत करीब 3200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मांगा था। ब्रिक्स ने पेयजल योजनाएं बनाने के लिए पहले चरण में 698 करोड़ रुपये बतौर ऋण देना मंजूर किया, लेकिन दो साल बाद आज तक राशि नहीं मिल पाई। सूत्रों की मानें तो हिमाचल के इस प्रोजेक्ट पर चीन ने अड़ंगा अड़ा दिया है। चीन हिमाचल से लगती सीमा मामले और धर्मगुरु दलाईलामा के विवाद की बात…

Read More