धर्मशाला ्मर्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तीन दिन के भीतर निकलेगा। यह बात प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकालने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। डाटा फीड किया जा रहा है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। सोनी ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम निकालने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड कर्मचारी परीक्षा परिणाम तैयार करने में दिन-रात मेहनत कर…
Read MoreCategory: Kangra
हवाई जहाज में आई युवती के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप
धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र की एक युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गगल एयरपोर्ट और स्पाइस जेट की फ्लाइट में आने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन कांगड़ा अब स्पाइस जेट की फ्लाइट में युवती के साथ आने वाले यात्रियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद स्पाइस जेट की 26 मई को आने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों के कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। शाहपुर उपमंडल…
Read Moreकांगड़ा में पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की बढ़ गई चिंता
धर्मशाला दिल्ली से वापस अपने घर लौटे लोगों ने कांगड़ा ब्लॉक को हॉटस्पॉट बना दिया है। सिर्फ कांगड़ा विकास खंड में ही पिछले छह दिन में कोरोना के पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक सगे भाई-बहन शामिल हैं। आठ मई के बाद लगातार प्रतिदिन एक-एक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पहला मामला छह मई को जमानाबाद पंचायत में आया था। एक ही ब्लॉक से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज आने से सरकार और प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। पांच मरीजों में से चार दिल्ली से…
Read Moreप्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के कोटे में की कटौती
धर्मशाला कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे सस्ते राशन के कोटे में कटौती करना शुरू कर दिया है। सूबे के लगभग साढे़ 11 लाख एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मई में आटे के कोटे में डेढ़ किलोग्राम की कटौती कर दी है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में एपीएल कार्ड धारकों को प्रति माह साढे़ 12 किलोग्राम आटा मिल रहा था, जो अब 11 किलोग्राम कर दिया है। हालांकि दालों, रिफाइंड और सरसों के तेल आदि के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर,…
Read Moreपत्नी ने पुलिस में दी पति के खिलाफ होम क्वारंटीन अवहेलना की शिकायत, केस दर्ज
हमीरपुर होम क्वारंटीन की अवहेलना पर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उपमंडल बड़सर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत अध्यापक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कूल अध्यापक चार मई को हमीरपुर से गुजरात के सूरत से अपने भाई को वापस लाने के लिए गया था और सात मई को ही बड़सर स्थित अपने घर पहुंचा। कोविड-19 महामारी से बचाव के चलते हमीरपुर जिले की सीमा पर पुलिस नाके पर स्कूल अध्यापक और…
Read Moreयात्रियों को उड़ान से 3 घंटे पहले लेना होगा प्रवेश
गगल (कांगड़ा) हवाई अड्डा प्रशासन ने बाहरी देशों से फंसे लोगों को भारत लाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। लखनऊ, अमृतसर और श्रीनगर के हवाई अड्डों के बाद बाकी हवाई अड्डों को भी तैयार रहने को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय के जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के चलते गगल एयरपोर्ट के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की बैठक एयरपोर्ट निदेशक किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। यातायात प्रभारी गौरव ने कहा कि फैसला लिया गया कि एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर हर आने-जाने वाले यात्री की स्कैनिंग और हेल्थ चेकअप…
Read Moreगलत प्रश्नों के एवज में शिक्षा बोर्ड को देने होंगे विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को 12वीं कक्षा के चार विषयों में पूछे गए नौ गलत प्रश्नों के एवज में विद्यार्थियों को 19 ग्रेस मार्क्स देने होंगे। बोर्ड सबसे ज्यादा नौ ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री विषय में देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च, 2020 में ली गई जमा दो की बोर्ड परीक्षा के चार विषयों के प्रश्नपत्रों में काफी त्रुटियां पाई गई थीं। इस दौरान बोर्ड ने 15 प्रश्नों को या तो गलत पूछ लिया था या फिर एक प्रश्न को दोहरा दिया था,…
Read Moreहिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई पेश की मिसाल
कुल्लू/हमीरपुर/धर्मशाला/सराहां (सिरमौर) कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई हैं। कुल्लू में सिलाई अध्यापिका रीना देवी ने क्षेत्रीय अस्पताल के लिए 1000 पीपीई किटें तैयार की हैं। इसके अलावा जिले में विभिन्न संस्थाओं से जुड़ीं महिलाओं ने 50 हजार मास्क तैयार किए हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी की महिलाओं में सिस्सू पंचायत की रोपसंग, जुंगलिंग, शाशिन, सिस्सू, तोदचे, गोम्पाथांग और जगदंग के महिला मंडल ने 670 मास्क तैयार कर कोरोना कर्मवीरों को दिए। विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत पासु…
Read Moreबैंक प्रबंधक को कोरोना कर्फ्यू में लिफ्ट देना पड़ा महंगा, केस दर्ज
धर्मशाला कोरोना कर्फ्यू में किसी को गाड़ी में लिफ्ट देना भी महंगा साबित हो सकता है। पुलिस थाना धर्मशाला में शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने लिफ्ट देने वाले बैंक प्रबंधक और उसके साथ आए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। धर्मशाला के एक बैंक में कार्यरत प्रबंधक कर्फ्यू पास के माध्यम से नूरपुर से हर रोज आता-जाता था। शुक्रवार को प्रबंधक धर्मशाला के एक व्यक्ति को नूरपुर से अपने साथ लाया। पुलिस ने भनक लगते ही धर्मशाला के व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने बैंक प्रबंधक…
Read Moreमछुआरों और मछली विक्रेताओं के लिए राहत भरी खबर
धर्मशाला कोरोना लॉकडाउन के दूसरे चरण में सूबे के मछुआरों के लिए राहत भरी खबर हैं। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण में मछली पकड़ने में छूट देने का फैसला लिया है। इस बारे में सभी प्रदेशों के निर्देश जारी किए हैं कि मछली उत्पादन को खोला जाए, जिससे मछुआरों सहित मछली कारोबारियों और विक्रेताओं को काम करने में छूट मिलेगी। प्रदेश में पौंग बांध और गोबिंद सागर बिलासपुर में सबसे ज्यादा मछली पकड़ने का काम होता है। पहले चरण के लॉकडाउन में जरूरत के सामान में मछली विक्रेताओं…
Read More