जाहू (हमीरपुर) भारतीय स्टेट बैंक में स्नातक युवाओं के लिए लिपिक बनने का सुनहरा मौका है। एसबीआई 5121 लिपिक के पदों के लिए बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों लिए आवेदक को आईवीपीएस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है। जून महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा देने वाले युवाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। आवेदनकर्ता की आयु 20 वर्ष से 28…
Read MoreCategory: Kangra
गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस
धर्मशाला ऑक्सीजन बेड और दवाओं के संकट से थोड़ा बहुत उभरने के बाद अब जिला कांगड़ा में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बेड का अकाल पड़ गया है। शनिवार को पूरे जिले में गंभीर मरीजों के लिए एक भी आईसीयू बेड नहीं बचा था। टांडा अस्पताल प्रशासन, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब इस गंभीर स्थिति के समक्ष खुद को बेबस महसूस कर रहा है। वर्तमान में पूरे जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सिर्फ 40 आईसीयू बेड हैं। ये बेड सिर्फ टांडा अस्पताल में हैं।…
Read Moreराजनेता और खनन माफिया के बीच क्या है संबंध ? पुलिस अफसर पर क्यों बना रहा है दबाव ?
धर्मशाला राजनीतिक दलों को अक्सर उनके राजनेता ही अपने निहितार्थों के कारण बदनाम कर देते हैं। सत्ता और पैसे के लोभ में कुछ राजनेता इस हद तक चले जाते हैं कि उन्हें ईमानदार लोग ही रास्ते का कांटा लगने लगते हैं। एसडीएम पालमपुर ने जब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने से मना कर दिया था तो एक राजनेता ने मुख्यमंत्री से झूठ बोलकर उनको काजा ट्रांसफर कर सजा दे दी थी। अब एक और राजनेता खनन माफिया को संरक्षण देने के लिए एक बड़े पुलिस अफसर पर लगातार दबाव बना…
Read Moreसरकार की एडवाइजरी का असर, 80 फीसदी घटी पर्यटकों की आमद
कंडवाल (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सूबे में प्रवेश करने वाले सैलानियों के लिए 15 अप्रैल को जारी एडवाइजरी का असर दिखना शुरू हो गया है। पर्यटकों की आमद 80 प्रतिशत कम हो गई है। एडवाइजरी के अनुसार महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आने वाले पर्यटकों के प्रदेश में प्रवेश से 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने को कहा गया है। वहीं, सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले पर्यटकों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई का प्रावधान…
Read Moreऐतिहासिक मंदिरों और किलों में 15 मई तक लोगों का प्रवेश बंद
कुल्लू/बैजनाथ (कांगड़ा)/मंडी/शिमला कोरोना महामारी के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रदेश के प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर और किले लोगों के लिए 15 मई तक बंद कर दिए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दिल्ली स्थित कार्यालय से ये आदेश जारी हुए हैं। इनमें लाहौल का प्राचीन मृकला देवी मंदिर, बैजनाथ शिव मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कुल्लू जिले में दशाल स्थित गौरीशंकर मंदिर, गौरीशंकर मंदिर नग्गर, विशेश्वर महादेव मंदिर बजौरा, गौरीशंकर मंदिर जगतसुख, मनाली का देवी हिडिंबा का मंदिर, मंडी जिले में पंचवक्त्र मंदिर, अर्द्धनारीश्वर, बरसेला और त्रिलोकीनाथ मंदिर शामिल है। कोरोना महामारी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश: गगल में विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 45 यात्री
चंडीगढ़ से गगल आ रहे एयर इंडिया के विमान के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। हादसे के दौरान 72 सीटर विमान में बैठीं 45 सवारियां बाल-बाल बच गईं। पक्षी के टकराने के बाद विमान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान के चालक को लैंडिंग के बाद ही पक्षी के टकराने की जानकारी लगी। विमान गगल एयरपोर्ट पर ही रखा गया है। गगल से दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द करनी…
Read Moreसीएम जयराम बोले- पंजाब पे कमीशन लागू करने पर करेंगे विचार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट आने के बाद इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा। सीएम फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान फतेहपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के लिए क्या बेहतर कर पाएं, यह भी देखा जाएगा। फतेहपुर उपचुनाव की तारीख तय होने के बाद ही चुनाव प्रचार आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई से आमजन का परेशान होना स्वाभाविक है। ऐसा नहीं कि पहले…
Read Moreभाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार कहने करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि फतेहपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली। फतेहपुर विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुदामा हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके भगवान श्रीकृष्ण हैं। जनसभा के मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आजकल भाजपा नेताओं में भगवान बनने की होड़ ज्यादा हो गई है।…
Read Moreआज विवाद के बीच पुलिस के पहरे में खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
धर्मशाला केंद्रीय विवि और एबीवीपी के विवाद के बीच सोमवार को विवि पुलिस के पहरे में खुलेगा। केंद्रीय विवि को खोलने की अधिसूचना की प्रतिलिपि विवि प्रशासन ने एसपी कांगड़ा सहित एडीसी कांगड़ा को भी प्रेषित की है। जिसमें 24 फरवरी को पुलिस अधीषक कांगड़ा के कार्यालय में हुई बैठक का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सीयू में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने और परीक्षाएं करवाने के लिए भी अब पहले कुलपति से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही कक्षाओं को ऑफलाइन चलाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 23 फरवरी…
Read Moreनड्डा की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जगन्नाथ का रथ न मानें पार्टी को, लगाएं ताकत
धर्मशाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गुरुवार को धर्मशाला में नेताओं को अपरोक्ष रूप से गुटबाजी पर विराम लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा के मुकाबले में नहीं है। हमारी ताकत एकता है। सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ताकत से कई बार हम कमजोर भी होने लगते हैं। जिस तरह से भगवान जगन्नाथ के रथ को सब हाथ लगाते हैं। रथ चलता रहता है। यह…
Read More