धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। किसी संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे। दोनों ने पुलिस भर्ती का लिखित पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। शुक्रवार को उन्हें कांगड़ा में…
Read MoreCategory: Kangra
विस चुनाव: नई सरकार चुनने के लिए कांगड़ा के 2193 तिब्बती करेंगे मतदान
धर्मशाला हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ लोकतंत्र के पर्व की विधिवत शुरुआत हो गई है। प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए इस बार जिला कांगड़ा के 2,193 तिब्बती मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले इन तिब्बती मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बत सरकार के चुनाव के लिए भी वोट किया था। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी से संबंध रखने वाले जिला कांगड़ा में मुख्य रूप से तीन विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ में तिब्बती मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सबसे ज्यादा तिब्बती मतदाताओं…
Read Moreतुषार हत्या मामले में फूटा लोगो का गुस्सा, गुस्साई भीड़ ने प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगाई आग
चिंतपूर्णी में गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने चिंतपूर्णी मंदिर के पास समनोली रोड पर रहने वाले अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया और उनके मोटरसाइकिल आदि को भी तोड़ दिया। स्थानीय लोगों में तुषार हत्याकांड को लेकर रोष लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है इस समय चुनाव आचार संहिता लगी हुई है और अन्य राज्य के लोग कैसे प्रदेश में हथियार सहित दाखिल हो रहे हैं। ये लोग न सिर्फ हथियार सहित आए…
Read Moreवोकेशनल अध्यापक करवाएंगे सामूहिक मुंडन, जानिए क्या है वजह ?
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक 11 अक्तूबर के बाद सामूहिक मुंडन करेंगे। अध्यापकों ने यह फैसला प्रदेश सरकार से लगातार मिल रहे आश्वासनों और उनके लिए कोई स्थायी नीति न बनाए जाने से खफा होकर लिया है। वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गौरव मेहता ने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में चेताया है कि 11 अक्तूबर की कैबिनेट में यदि सरकार ने इन शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो सामूहिक मुंडन करवाने के साथ आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।…
Read Moreहिमाचल की बेटी रेणुका ने विश्व के टॉप गेंदबाजों में 13वा रैंक किया हासिल
धर्मशाला कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ने अब टी-20 गेंदबाज की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बना ली है। रेणुका सिंह टॉप-20 गेंदबाजों में 612 अंकों के साथ इस समय 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी का ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं, जबकि वह टॉप थ्री टी-20 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में 751 अंकों के साथ इंग्लैंड की शॉपी इलेस्टोन नंबर वन के साथ पर है। इसके…
Read Moreअभ्यर्थियों के लिए 13 सितंबर शुरू होगी स्पॉट काउंसलिंग
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सभी राजकीय और निजी बहु तकनीकी संस्थानों में चल रहे प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स पैट में खाली सीटों के लिए अब स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसका आयोजन 13 सितंबर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर में किया जा जाएगा। तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी प्रवेश सूचना की मानें तो 13 सितंबर को वे अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) में 200…
Read Moreईएनटी, डेंटल ओपीडी जाने वाले के भी होंगे कोरोना टेस्ट
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कान, नाक, गला और डेंटल ओपीडी आने वाले सभी मरीजों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। नजदीक से जांच वाली इन ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को अस्पताल के कर्मचारी रैपिड एंटीजन टेस्ट लिख रहे हैं। विज्ञापन रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने के बाद ही इन ओपीडी में मरीजों को प्रवेश मिल रहा है। वहीं, स्त्री रोग ओपीडी के मरीजों की भी रैंडम सैंपलिंग हो रही है। इसके अलावा लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल तो पहले से ही चल रहे…
Read Moreरेलवे पुल बहने से रोजाना सफर करने वाले 4,000 यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से पठानकोट रेल मार्ग पर चक्की खड्ड में बने रेल पुल के बह जाने से हजारों यात्रियों की सस्ते और सुलभ सफर की उम्मीदों को झटका लगा है। वहीं, रेल लाइन के साथ लगती कई ऐसी पंचायतें भी हैं, जो आवाजाही के लिए आज भी रेल सेवा पर ही निर्भर हैं। डिविजिनल मंडल फिरोजपुर रेलवे की प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर इस वर्ष अप्रैल महीने से लेकर जून महीने तक रोजाना औसतन 4,000 यात्रियों…
Read Moreबिंद्राबन में नशे को रोकने के लिए अब स्थापित होगा पुलिस बूथ
पालमपुर (कांगड़ा)। नशे के कारोबार को लेकर थाना पालमपुर के चर्चित क्षेत्र बिंद्राबन में अब पुलिस का बूथ स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे यहां के इलाके पर नशा कारोबारियों पर अपनी नजर रखेगा। पालमपुर में नगर निगम पदाधिकारी, लोगों और अन्य संस्थाओं के साथ एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से यहां पर नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस बूथ लगाने की मांग की। लोगों की मांग पर एसपी ने यहां पर पुलिस बूथ…
Read Moreबरसात शुरू होने पर प्रदेश में घटने लगी है पर्यटकों की संख्या
धर्मशाला पहले गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से पांच फ्लाइट्स विमानन कंपनी स्पाइस जेट और एलाइंस एयर की आती-जाती थीं। इनमें एलाइंस एयर विमान की एक, स्पाइस जेट विमानन कंपनी की चार उड़ानें उतरती थीं। बरसात का मौसम शुरू होते ही पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसका असर देश की राजधानी दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर भी दिखा है। दिल्ली से गगल आने वाली हवाई उड़ानें क्लब की गई हैं। कभी दिन में चार तो कभी तीन उड़ानें गगल एयरपोर्ट पर…
Read More