भवारना (कांगड़ा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान रशम राणा ने कांगड़ा में हुए प्रदेश के चुनावों को कुछेक स्वयंभू नेताओं द्वारा रचा ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त स्वयंभू नेताओं ने ब्लाक व उपमडंल स्तर पर चुनाव नहीं करवाए हैं। कर्मचारी नेता महासंघ के शिमला में हुए चुनावों में जुटी कर्मचारियों की भीड़ से परेशान व हताश हैं। उन्हाेंने कहा कि शिमला में हुए चुनाव में एसएस जोगटा को प्रधान, हेम सिंह को सचिव तथा ज्ञान ठाकुर को महासंघ का वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। उधर,…
Read MoreCategory: Kangra
जोगटा गुट ने उठाए मनकोटिया गुट पर सवाल
नूरपुर (कांगड़ा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने मनकोटिया गुट द्वारा कांगड़ा में फेडरल हाउस के दौरान करवाए गए चुनाव को असंवैधानिक करार दिया है। रविवार को यहां पत्रकार वार्ता में ज्ञान ठाकुर ने दावा किया कि 14 अगस्त को शिमला में सर्वसम्मति से एसएस जोगटा को महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। इसमें बाकायदा सभी जिलों, उपमंडल व ब्लॉक इकाइयों के कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इससे पहले सभी जिलों में ब्लॉक स्तरीय चुनाव करवाए गए और फिर उपमंडल इकाइयों के बाद प्रदेश…
Read Moreजिला अध्यक्ष के सामने उठाईं पेंशनरों की मांगें
इंदौरा (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की इंदौरा ब्लॉक इकाई की बैठक रविवार को अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष पीसी राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महासचिव राजेन्द्र कौशल ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पूर्व पेंशनरों ने जिलाध्यक्ष पीसी राणा का इंदौरा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारियों ने पेंशनर्स की लंबित मांगों व समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए संघ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर इंदौरा ब्लॉक इकाई के…
Read Moreमंड के दर्जनों गांव अंधेरे में
नूरपुर (कांगड़ा)। पौंग बांध में पानी की लगातार आमद के चलते रविवार को भी निचले इलाकों में पानी छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। रविवार को बारिश के थमने के बावजूद करीब 32,025 क्यूसिक पानी टरबाइनों और फ्लड गेटों के माध्यम से छोड़ा गया। जबकि पौंग बांध में 38,272 क्यूसिक पानी की आमद के साथ जलस्तर 1381.64 से उछलकर 1382.10 फुट तक पहुंच गया। हालांकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से करीब 8 दूर है। बीबीएमबी ने रविवार को मौसम साफ होने के बावजूद करीब 1.91 फुट तक सभी छह…
Read More…आखिर कब थमेगा तबाही का सिलसिला
नूरपुर (कांगड़ा)। सोना उगलने वाली कांगड़ा जनपद की हलदून घाटी के हजारों विस्थापितों को राजस्थान में बसाने की कवायद में बीते चार दशकों में किसको क्या मिला है, यह किसी से भी छिपा नहीं। प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित पौंग झील घाटी के 16 हजार 352 विस्थापितों परिवारों के दर्द व आंसुओं से सींचकर तैयार की गई थी। इससे बनने वाली बिजली व पौंग के पानी से पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में खुशहाली ने दस्तक दी है। वहीं, देश हित में अपना सर्वस्व लुटाने वाले हिमाचलियों के हिस्से सिर्फ…
Read Moreजयसिंहपुर और पंचरुखी में गिरे मकान
जयसिंहपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। इलाके में हो रही भारी बरसात से जयसिंहपुर और पंचरुखी इलाकों में दो मकान ढह गए। इससे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जयसिंहपुर इलाके के गांव टंबर में रमेश चंद का मकान गिर गया। जब यह मकान गिरा तो रमेश चंद का सारा परिवार बाहर था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि मकान गिरने से घर का सारा सामान मलबे के अंदर दब गया है। इस पर एसडीएम जयसिंहपुर डा. विक्रम महाजन ने स्थानीय पटवारी को नुकसान…
Read Moreसंजय बने धौलाधार रोटरी क्लब के अध्यक्ष
पालमपुर (कांगड़ा)। धौलाधार रोटरी क्लब पालमपुर ने शनिवार रात इंस्टालेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें रोटरी 3070 के पूर्व गवर्नर रोटेरियन विनोद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में संजय राठौर को नया अध्यक्ष व डा. अरविंद शर्मा को सचिव बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय राठौर तथा सचिव अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे। समारोह में सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद शर्मा ने…
Read Moreमंड क्षेत्र में हालात जस के तस
नूरपुर (कांगड़ा)। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते पौंग बांध से निचले इलाकों में पानी छोड़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि, शनिवार को पौंग बांध में पानी की आमद में कमी के चलते फ्लड गेट 3.7 फुट से घटाकर 1.91 फुट कर दिए गए। जबकि टरबाइनों व फ्लड गेटों के माध्यम से तकरीबन 29955 पानी छोड़ा गया। इसके चलते पौंग बांध में 37095 क्यूसिक पानी की आवक के साथ पानी का स्तर 1381.64 फुट तक पहुंच गया, जो फिलहाल खतरे के निशान से 8.36 फुट दूर है।…
Read Moreकांग्रेस के गढ़ों में भगवा की सेंध
धर्मशाला। छात्र राजनीति के जरिये सियासी महत्वाकांक्षाओं पर ताकत झोंकने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस के मजबूत गढ़ हिल गए हैं। कांगड़ा में परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक संजय रत्न और वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया को छोड़कर कई कद्दावर कांग्रेसी नेताओं के केंद्रों में पार्टी समर्थित एनएसयूआई औंधे मुंह गिर गई है। एनएसयूआई ने बेशक केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में जिला भर में 45 सीटें झटकी हों लेकिन, मौजूदा हालत में कांग्रेस के गढ़ धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, नूरपुर व इंदौरा में भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी ने एनएसयूआई…
Read Moreछात्राओं की सुरक्षा को उड़न दस्ता
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक कुलपति डा. केके कटोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के सभी मनोनीत सदस्यों समेत छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया। जबकि बैठक में विवि व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। कुलपति ने कहा कि यह कृषि विश्वविद्यालय पूर्णतया रैगिंग मुक्त है और इसे हर हालत में भविष्य में भी रैगिंग मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्देशों की अनुपालना के तहत इस विवि में भी रैगिंग रोकने के विभिन्न उपाय किए गए हैं।…
Read More