पालमपुर (कांगड़ा)। केसीसी बैंक की मुख्य शाखा पालमपुर में एक जाली ड्राफ्ट का मामला पकड़ा गया है। दो हजार के ड्राफ्ट को लाखों का बना दिया गया, लेकिन शाखा प्रबंधक की होशियारी ने इस हेराफेरी को समय रहते पकड़ लिया गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। बैंक अभी अपने स्तर पर एसबीआई से मिलकर छानबीन करने में जुटा है। जानकारी के अनुसार केसीसी बैंक पालमपुर में एसबीआई शाखा पालमपुर से एक ड्राफ्ट क्लीयरेंस के लिए भेजा गया तो इस ड्राफ्ट को…
Read MoreCategory: Kangra
डीजे की परमिशन न मिलने पर हंगामा
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को डीजे की परमिशन को लेकर हंगामा हो गया। कालेज में एससीए चुनाव में लगातार 14वीं बार जीत हासिल करने वाली विद्यार्थी परिषद ने जीत की खुशी में डीजे पार्टी का आयोजन किया था। लेकिन जैसे ही एबीवीपी ने डीजे बजाना शुरू किया तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे बंद करवा दिया। कार्यकर्ताआें ने वजह पूछी तो पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया कि वह पहले कालेज प्रशासन से डीजे बजाने की परमिशन लेकर आएं। डीजे पार्टी के बंद करवाने को लेकर एबीवीपी के…
Read Moreकांगड़ा में एनएसयूआई ने निकाली विजयी रैली
कांगड़ा। डीएवी कालेज कांगड़ा में छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई के विजेता अध्यक्ष रजत धीमान, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव शिवम, सचिव आयुष की अगुवाई में विजय रैली का आयोजन किया गया। कालेज से मुख्य बाजार, तहसील चौक और नगर परिषद कांगड़ा तक आयोजित रैली में कालेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। एससीए के नवनियुक्त अध्यक्ष रजत धीमान ने कहा कि डीएवी कालेज कांगड़ा में एनएसयूआई की जीत आम छात्रों की जीत है। कालेज के विद्यार्थियों ने एनएसयूआई पर विश्वास दिखाते हुए चारों सीटें उनकी झोली में डाली हैं। उन्होंने…
Read Moreआईपीएच के 700 उपभोक्ता डिफाल्टर
धर्मशाला। आईपीएच विभाग ने धर्मशाला उपमंडल के अंतर्गत 700 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित कर दिया है। ये उपभोक्ता सालों से पानी का बिल दबाए बैठे हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से वर्तमान में 45 लाख रुपये से ज्यादा की रिकवरी करनी है। विभाग ने रिकवरी तहसीलदार के माध्यम से अपने पैसे की वसूली किए जाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार विभाग धर्मशाला उपमंडल के तहत करीब 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है। बावजूद इसके उन्होंने बिल की अदायगी नहीं की है। विभाग ने इन उपभोक्ताओं से रिकवरी करने…
Read More74 युवाओं को मिली नौकरी
धर्मशाला। शहर में आयोजित रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में आयोजित रोजगार मेले में सेमसंग कंपनी ने 74 युवाओं को नौकरी का मौका दिया। नौकरी की चाह में भारी बारिश के बावजूद 500 से ज्यादा युवा धर्मशाला पहुंचे। जानकारी के अनुसार सैकड़ों युवाओं में से कंपनी के प्रतिनिधियों ने महज 74 युवाओं का चयन किया। इन्हें मौके पर ही ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिए गए। इन युवाओं को 6600 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। बारिश के चलते…
Read Moreचामुंडा निजी बस यूनियन नहीं जाएगी हड़ताल में
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। अपनी मांगों को लेकर निजी बस आपरेटर्स द्वारा 26 अगस्त को रखी गई प्रदेश व्यापी एक दिवसीय हड़ताल में श्री चामुंडा निजी बस आपरेटर यूनियन शामिल नहीं होगी। यह कहना है अध्यक्ष सुमित्र सिंह मसंद का। उन्होंने दावा किया कि जिला कांगड़ा के निजी बस आपरेटर हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि निजी बस आपरेटरों की कुछ समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली से हुई बात में उन्होंने आश्वासन दिया है कि विधानसभा सत्र के बाद उनकी समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा। लिहाजा,…
Read Moreकांगड़ा कृषि उत्पाद मंडी समिति गठित
धर्मशाला। प्रदेश सरकार ने जिले के लिए कृषि उत्पाद मंडी समिति के गठन की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि एवं बागवानी उत्पाद विपणन अधिनियम-2005 के तहत जारी की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) ने बताया कि कांगड़ा के उपायुक्त इसके उपाध्यक्ष, कृषि, बागवानी तथा पशुपालन विभागों के उप निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के प्रभारी एवं मंडी समिति कांगड़ा के सचिव इसके पदेन सदस्य होंगे। फतेहपुर तहसील के गांव हड़ा के राजेंद्र सिंह, शाहपुर के गांव ग्रोडा के इकबाल सिंह, जयसिंहपुर के गांव सरी के महिंद्र राणा, पालमपुर के गांव…
Read Moreहरियाणा रवाना होगी बैजनाथ पुलिस
बैजनाथ (कांगड़ा)। 70 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ छेड़छाड़ करके सात लाख बनाने वाले फर्जी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बैंक से हरियाणा के पलवल निवासी राजू का रिकार्ड जब्त कर लिया है। अब आगामी दो तीन दिन में तफ्तीश के लिए हरियाणा के लिए पुलिस दल रवाना होगा। शनिवार को स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत की गई थी कि पलवल के राजू ने नाहन स्थित स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से 70 रुपये का…
Read Moreबीफार्मा के छात्र की मौत पर हंगामा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के एक फार्मेसी कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र आशीष (17) पुत्र अशोक कुमार निवासी खंगालता (सलौणी) जिला हमीरपुर की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। छात्र का शव नाले में मिला है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि छात्र की मौत नाले में डूबकर हुई है जबकि मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या हुई है। परिजनों के आक्रोश के बाद ज्वालामुखी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने…
Read Moreदवा कंपनी में ड्रायर फटा, एक मजदूर घायल
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। टैरेस फार्मास्युटिकल दवाई की कंपनी में ड्रायर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। इससे लाखाें रुपये की दवाइयां जल गईं जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। कंपनी में सेवाएं दे रहे लगभग 90 मजदूरों ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह ड्रायर में दवाइयां सुखाने के लिए रखी थीं। इसी दौरान तापमान बढ़ने से ड्रायर फट गया। वहां आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ड्रायर जैसे…
Read More