नप में गरमाया नाबालिग लड़कियों का मामला

पालमपुर (कांगड़ा)। शहर पालमपुर में नाबालिग लड़कियों को भगाने का मामला नप पालमपुर की बैठक में भी मुद्दा बन गया। यह मामला युवकों की हुई गिरफ्तारी को लेकर गरमाया है। शनिवार को नप की हुई बैठक में एक पार्षद ने नप के उपाध्यक्ष पर गिरफ्तार युवाओं की तरफदारी करने का आरोप लगा दिया। पार्षद ने नप उपाध्यक्ष से इस्तीफा देने की मांग की है। हालांकि बैठक में नप उपाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को नप पालमपुर की जब बैठक शुरू हुई तो पार्षद हिरेंद्र परवाना ने साफ…

Read More

धर्मशाला में होगा पुराने दर्द का इलाज

धर्मशाला। मरीजों को जोड़ाें के दर्द, कमर दर्द, हड्डियों में दर्द के इलाज के लिए टांडा मेडिकल कालेज नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में ही इन तमाम बीमारियों का इलाज संभव होगा। अस्पताल में स्पेशल पेन क्लीनिक खोला जा रहा है। इसमें पुराने दर्र्दों का इलाज आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगा। साथ ही दवाई के माध्यम से भी मरीजाें की बीमारी का हल किया जाएगा। अस्पताल में क्लीनिक शुक्रवार और शनिवार को चलेगा। क्लीनिक में टांडा मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने…

Read More

देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा

नूरपुर (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल की कैहरियां पंचायत में शनिवार को एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के समय महिला घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान आरोपी देेवर ने अपनी भाभी के सिर व कंधे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। प्रथम दृष्टया आरोपी पर मृतका को तंग करने का आरोप है। इसके चलते पीड़िता और उसके पति ने पुलिस में भी शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में उसने यह कदम उठा लिया। जवाली पुलिस…

Read More

एक हफ्ते में वेतन नहीं तो करेंगे हड़ताल

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थान पपरोला में सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें महाविद्यालय के सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन न देने पर महाविद्यालय प्रशासन व सरकार के प्रति रोष जताया गया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह के भीतर वेतन की अदायगी न होने की सूरत में समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। रविंद्र कुमार ने कहा कि इस वर्ग के कर्मचारियों को पहले ही न्यूनतम वेतन नसीब नहीं हो…

Read More

कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर पपरोला चैंपियन

पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर पपरोला में संपन्न हो र्गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 5 संकुलों जोगिंद्रनगर, परागपुर, फतेहपुर, चिंतपूर्णी व पपरोला के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी शिशु वर्ग (पहली से पांचवीं) छात्रों में पपरोला संकुल प्रथम, बाल वर्ग (छठी से आठवीं) में परागपुर विजेता और किशोर वर्ग (नौवीं व दसवीं) में पपरोला संकुल प्रथम रहा। खो-खो में छात्राओं के बाल वर्ग व छात्रों के किशोर वर्ग में पपरोला संकुल अव्वल रहा।…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत भदरोआ चौक पर नाके के दौरान पुलिस ने ढाई किलो चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी अजीत कुमार की अगुवाई में पुलिस ने भदरोआ चौक पर नाका लगाया था। पुलिस टीम में हवलदार वीर सिंह, एचएचसी नरेश कुमार, एलएचसी परविंद्र सिंह, आरक्षी शशिपाल व मनिंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस ने वीरवार रात्रि 1 बजकर 10 मिनट पर कंडवाल से पठानकोट की तरफ जा रही आल्टो कार एचपी 44-4100 को रोका।…

Read More

336 ग्राम चूरापोस्त के साथ धरा आटो चालक

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नशे के सौदागराें पर ज्वालामुखी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी के तहत पुलिस को 336 ग्राम चूरापोस्त के साथ एक आटो चालक को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक एएसआई रघुवीर सिंह की टीम रात्रि गश्त के दौरान हर वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हाेंने एक आटो को रोका। शक होेने पर आटो चालक जोगिन्द्र पाल निवासी गांव बगेड (सिहोरपाई) के आटो की चेकिंग की गई तो उसमें से 336 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आटो…

Read More

फर्जी अफसर दो सितंबर तक पुलिस रिमांड पर

कांगड़ा। फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले तीन लोगों को कांगड़ा की अदालत ने दो सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड में पुलिस तीनों से पूछताछ में कई राज उगलवाएगी। फर्जी अधिकारी बनकर तीनों ने कहां-कहां लोगों से पैसे ऐंठे हैं, इसका खुलासा भी पूछताछ में किया जाएगा। अदालत ने बलौटा निवासी किशन चंद, डाढ निवासी सुरेश कुमार और गगल खास निवासी प्रवीण कुमार को दो सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। जांच में यह भी सामने…

Read More

कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगती पंचायत निचला सकोह में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इससे जगरूप (35) और सतीश कुमार (29) निवासी सकोह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल नीरज कुमार निवासी जटेहड़…

Read More

तिब्बती ने किया टैक्सी चालक पर हमला

मैकलोेेडगंज। मैकलोडगंज में एक अज्ञात तिब्बती युवक ने टैक्सी चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बुधवार रात को मैकलोडगंज के डोलमा चौक पर आपसी कहासुनी को लेकर एक अज्ञात तिब्बती ने टैक्सी चालक पर किसी तेज हथियार से वार करके उसे जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात जिस वक्त झगड़ा हुआ, उस वक्त नड्डी निवासी प्रवीण कुमार डोलमा चौक पर खड़ा मक्की ले रहा था। इसी दौरान सड़क पर महिला दोस्त के साथ खड़े उक्त तिब्बती ने तैश में आकर जैसे ही बोतल सड़क पर तोड़ी…

Read More