कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने वित्तीय घाटे के चलते 224 अधिवक्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह जानकारी केसीसी बैंक के नवनियुक्ति चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने दी है। शुक्रवार को हमीरपुर मे विशेष बातचीत में पठानिया ने कहा कि इन अधिवक्ताओं की सेवाओं पर बैंक प्रबंधन काफी मोटी रकम खर्च कर चुका है। लेकिन, इसके बदले में संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आए। बीते दिन आयोजित बीओजी की बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछेक अधिवक्ताओं ने ही सही काम किया, जबकि शेष की प्रोग्रेस सही नहीं…
Read MoreCategory: Kangra
आईपीएल :क्रिकेट का महाकुम्भ शुरू खेल प्रेमियों में खासा उत्साह
आईपीएल के 16वें सीजन का धूमधड़ाका शुक्रवार से शुरू हो रहा है। देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों के बीच इस बार हिमाचल के चार क्रिकेटर भी खेलते हुए दिख सकते हैं। पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जाइंट्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन शनिवार को होने वाले मैच में हिमाचल के तीन क्रिकेटरों पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। किंग्स पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में ऋषि धवन, राजा बावा और वैभव अरोड़ा अपनी-अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। ऋषि…
Read Moreस्कूल शिक्षा बोर्ड : 85 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों को मिलेंगे 10 अंक
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाले डॉ. राधाकृष्ण छात्रवृति योजना के लिए 85 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले परीक्षार्थी को 10 अंक मिलेंगे। इसके अलावा जिस अभ्यर्थी के परिवार की सालाना आय 50 हजार से कम होगी, उसे भी 10 अंक आवंटित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृति योजना के लिए अंकों का निर्धारण किया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वर्ष 2022 में संचालित दसवीं और 12वीं की नियमित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14-14 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृति…
Read Moreबच्ची में H3N2 इन्फलूएंजा का संक्रमण, कांगड़ा में अलर्ट
धर्मशाला एच3एन2 इन्फलूएंजा वायरस से संक्रमित मरीजों में शुरुआत में सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास, सूखी खांसी, थकान, नाक से पानी आना आम बात है। वहीं, कुछ मामलों में उल्टी, दस्त और तेज बुखार जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। जिला कांगड़ा में ढाई माह की बच्ची में एच3एन2 इन्फलूएंजा का पहला मामला आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शनिवार को टांडा अस्पताल में परागपुर की एक ढाई माह की बच्ची में जांच के दौरान एच3एन2 इन्फलूएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में इस…
Read Moreगगल एयरपोर्ट पर कल से उतरेंगे इंडिगो के विमान, स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी
गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की अटकलों के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने कांगड़ा जिले के लिए नई उड़ान शुरू कर दी हैं। विमानन कंपनी इंडिगो का पहला विमान रविवार को राजधानी दिल्ली से सुबह 6.40 बजे उड़ान भरेगा और 8.25 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके अलावा फ्लाइट के वापस जाने का समय गगल एयरपोर्ट से 9.15 बजे उड़ान भरेगा और दिल्ली में सुबह 10.45 बजे उतरेगा। कांगड़ा के लिए विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी दो नई उड़ानें शुरू करेगी, ये विमान भी रविवार को गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।…
Read Moreहिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं
हिमाचल की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। सितंबर-अक्तूबर में प्रस्तावित एशियन खेलों में हिमाचल की पांच कबड्डी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। प्रदेश की कविता ठाकुर, पुष्पा, निधि शर्मा, ज्योति और साक्षी शर्मा ने हाल में एशियन खेलों के लिए आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लिया है। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 21 मार्च तक चले नेशनल कोचिंग कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर…
Read Moreट्रैकिंग करने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता, बचाव अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने निकले दिल्ली के तीन युवक लापता हो गए हैं। युवकों को रेस्क्यू करने के लिए मैक्लोडगंज पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम रवाना हो गई है। मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता युवकों के एक साथी ने फोन कर सूचना दी कि तीन लोग त्रियूंड ट्रैकिंग के लिए गए थे लेकिन शनिवार को तेज बारिश और बर्फबारी के बीच वे कहीं फंस गए हैं। लापता युवकों को ढूंढने के लिए पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ की टीम…
Read Moreजी-20 बैठक की जिम्मेदारियां हुई तय, जायजा लेने धर्मशाला पहुंची विदेश मंत्रालय की टीम
धर्मशाला विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश बाबू की अध्यक्षता में टीम तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंची थी। इस दौरान टीम ने एचपीसीए स्टेडियम और होटल रेडिसन ब्लू सहित अन्य होटलों का भी जायजा लिया था। 19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित जी20 बैठक होटल रेडिसन ब्लू में होगी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेकर गई टीम ने होटल रेडिसन ब्लू पर बैठक के लिए मुहर लगाई है। गौर रहे कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एलरमेश…
Read Moreक्रिकेट विश्वकप के मुकाबले खेले जाएंगे धर्मशाला स्टेडियम में
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों के बाद अक्तूबर और नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के मैचों आयोजन भी होगा। दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में विश्व कप के मैचों की तिथियां और भारत के स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 12 स्टेडियमों में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। 5 अक्तूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा अन्य मुकाबले धर्मशाला, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट…
Read Moreगगल एयरपोर्ट के लिए 83 फीसदी निजी भूमि को किया जाएगा अधिगृहित
सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) ने प्रदेश सरकार को गगल एयरपोर्ट विस्तार को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी है। इस दौरान एसआईए की ओर से गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 14 गांवों का सर्वे किया जाना था, लेकिन दो गांवों के लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया है। इसके चलते 12 गांवों में किए गए आकलन की 230 पेज की रिपोर्ट को टीम ने प्रदेश सरकार को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एसआईए ने 14 गांवों के प्रभावित होने वाले…
Read More