आमजन की दुश्मन बनी कांग्रेस

हमीरपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की दुश्मन बन गई है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोेजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आतंकवादियों को प्रोत्साहित कर जन मानस को प्रताड़ित करने का कोई अवसर केंद्र सरकार नहीं छोड़ रही। भाजयुमो पंजाब प्रदेश प्रभारी नरेंद्र अत्री माधोपुर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अत्री ने मंडल पदाधिकारियों से युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान की जानकारी ली तथा सदस्यता अभियान में मंडल की सफलता के लिए मंडल…

Read More

बड़सर में गुंडाराज का हुआ अंत

बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र में पिछले पंद्रह साल से गुंडाराज चल रहा था। विस चुनाव के दौरान जनता ने उसका अंत किया है। उन्होंने भाजपा पर खूब निशाने साधे। भाजपा उन्हें बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। लखनपाल बिझड़ी विश्राम गृह में आयोजित बड़सर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया, कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक…

Read More

नादौन में बैंक उपभोक्ता से ठगी

नादौन (हमीरपुर)। बैंक उपभोक्ताओं को फर्जी काल के सहारे ठगा जाने लगा है। ऐसा ही मामला नादौन में सामने आया है। इसमें उपभोक्ता के खाते से 1500 रुपये निकाल लिए गए हैं। उपभोक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार नादौन के कश्मीर सिंह भारती को 917761811238 फोन नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने खाते व एटीएम से संबंधित जानकारी पूछी। कहा कि आपका एटीएम सील हो गया है और नया एटीएम जारी किया जाएगा। कश्मीर ने…

Read More

एसजेवीएन करवाएगी पेंटिंग प्रतियोगिता

हमीरपुर। विद्युत मंत्रालय के सौजन्य से एसजेवीएन लिमिटेड प्रदेश में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसमें चौथी से छठी कक्षा और सातवीं से नवमी कक्षा तक के छात्र भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में करवाया जा रहा है। पहले चरण की प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर होगी। चयनित 50 छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। चयनित तीन छात्र राष्ट्र स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बीआरसीसी राजेश पठानिया ने बताया कि प्रथम श्रेणी के छात्रों के लिए पेंटिंग का शीर्षक…

Read More

सुधियाल में जांची बच्चों की सेहत

नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुधियाल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्साधिकारी नादौन डा. अशोक कौशल की अध्यक्षता में छात्रों के स्वास्थ्य जांच की गई। स्कूल के 539 बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गई। 109 बच्चों में अनीमिया, 98 विद्यार्थियों में दांतों का रोग, बच्चों में कान, नाक, गले के रोग, 13 बच्चों में चमड़ी रोग तथा 41 बच्चों में दृष्टि दोष पाए गए। दृष्टि रोग वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चश्मे…

Read More

हैलो! अपना खाता नंबर बताओ

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में बैंक उपभोक्ताओं को गुमराह कर उनके खातों की जानकारी ली जा रही है। स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर अज्ञात नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं के एटीएम कार्डों की गुप्त संख्या तक पूछी जा रही है। जब उपभोक्ता उक्त नंबरों पर डायल कर रहे हैं तो यह नंबर मौजूद नहीं है की सूचना आ रही है। बैंक उपभोक्ताओं में कुलबीर सिंह, कश्मीर चंद, राम प्रकाश, वेद प्रकाश, प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम चंद तथा बलबीर आदि का कहना है कि मोबाइल नंबर 917761811238 से काल आई। कॉल पर…

Read More

ईओ के आदेश मानें कर्मचारी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने सख्त कदम उठाते हुए कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि ईओ के आदेशों की पालना करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह निर्देश नगर परिषद की शनिवार को आयोजित बैठक में दिए गए। बैठक में सभी कर्मचारियों को बुलाया गया था ताकि उन्हें आदेशों से अवगत करवाया जा सके। नगर परिषद अध्यक्ष दीप बजाज ने कहा कि सभी कर्मचारियों को ईओ विजय कुमार के आदेशों का पालन करना होगा। नप को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने,…

Read More

योजनाओं का लाभ मिलने में देरी

हमीरपुर। जिला कल्याण विभाग पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं दे रहा है। योजना का लाभ मिलने में करीब एक या दो साल लग रहे हैं। ऐसा दुखड़ा लोगों ने सीपीएस एवं विधायक आईडी लखनपाल के समक्ष रोया। जिला कल्याण समिति की बैठक सीपीएस आईडी लखनपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। योजनाओं की समीक्षा के दौरान एडीसी ने कल्याण विभाग को समय पर पात्र लोगों को योजना का लाभ न देने पर लताड़ लगाई। पात्र परिवारों…

Read More

49 हजार को मिलेगी खाद्य सुरक्षा

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अंतर्गत 1.26 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों में से 48,792 परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में 1947 पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 46845 पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। पात्र परिवारों के चयन के लिए दो प्रक्रियाएं निर्धारित की हैं। पात्र परिवारों का चयन स्वत: (ऑटोमेटिक) तथा नए परिवार (फ्रेश) के आधार पर होगा। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों का चयन नगर निकायों, ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाएगा। परिवारों के चयन की प्रक्रिया…

Read More

जूडो में चौरी ओवरआल विजेता

हमीरपुर। जिलास्तरीय जूडो एवं हॉकी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। एडीपीईओ सुनील कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जूडो प्रतियोगिता में चौरी ओवरऑल विजेता रहा जबकि चबूतरा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 36 किग्रा मुकाबले में चौरी की सुनीता पहले, चबूतरा की पूनम दूसरे, गौना की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 40 किग्रा मुकाबले में चौरी की रमा पहले, बसारल की सेविका दूसरे, चबूतरा की मनीषा तीसरे, 44 किग्रा मुकाबले में चौरी की लक्ष्मी पहले, चबूतरा की सारतू दूसरे, गौना…

Read More