प्रिंसिपल की सीएम को चिट्ठी पर बवाल

हमीरपुर। एक स्कूल प्रिंसिपल द्वारा राजनीतिक आधार पर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी उजागर होने के पश्चात बवाल मच गया है। प्रिंसिपल की लिस्ट में शामिल लोगों ने कोर्ट में घसीटने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही शिक्षक संगठनों ने भी प्रिंसिपल की हरकत की कड़ी निंदा की। संघों का कहना है कि प्रिंसिपल को विभाग द्वारा प्रदत्त कार्य को निभाने की ओर ध्यान देना चाहिए, न कि राजनीतिक पचड़ों में फंसना चाहिए। प्रिंसिपल को छात्र हित में चिंतन करना चाहिए,…

Read More

बड़सर तहसील कार्यालय में कर्मचारियों का टोटा

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। कार्यालय में तीन लिपिक, डाटा एंट्री आपरेटर के पद रिक्त चल रहे हैं। तहसील कार्यालय में लिपिकों की कमी से कार्यालय में लोगों के राजस्व संबंधी कार्य में विलंब हो रहा है। तहसील कार्यालय बड़सर में एक सीनियर असिस्टेंट, दो टीआरए लिपिक, डाटा एंट्री आपरेटर की कमी है। जबकि कार्यालय में राजस्व संबंधी कामकाज के अलावा प्रमाण पत्र लेने वाले युवाओं की भीड़ लगी रहती है। कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट के अलावा तीन लिपिक हैं। कार्यालय में तैनात डाटा…

Read More

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने की संघ की शिकायत

हमीरपुर। सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक शिकायत भेजी है। इसमें संघ के स्वयंसेवकों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। यह प्रिंसिपल अध्यापक संघ के पदाधिकारी भी हैं। अमर उजाला के हाथ लगे शिकायत पत्र में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा गया है कि एक मुख्य संसदीय सचिव को भी ये लोग मीडिया और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बदनाम कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने लिखा है कि इसके बारे में वह पहले भी लिख चुके हैं। मसले को लेकर…

Read More

अब अतिक्रमण पर चलेगा डंडा

नादौन (हमीरपुर)। शहर में अब अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं। पुलिस ने सभी दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी जारी कर दी है। इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया तो पुलिस सामान को जब्त कर लेगी। पुलिस का कहना है कि दुकान के बाहर सामान न सजाया जाए। साथ ही तिरपाल को भी दुकान के दायरे में ही लगाया जाए अन्यथा कार्रवाई होगी। मंगलवार को थाना प्रभारी शेर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस अड्डा के निकट दुकानों और रेहड़ी फड़ी वालों का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा…

Read More

निगम के चयनित ढाबों लूट रहे यात्री

हमीरपुर। निगम के तय किए ढाबों में यात्रियों से लूट जारी है। निगम के चयनित ढाबों में खाने के दाम निगम प्रबंधन तय करता है लेकिन ढाबा संचालक मनमानी करते हैं। इससे यात्रियों में रोष है। यात्रियों में विजेंद्र कुमार, अनिल, मोहित कुमार, किरण बाला, सन्नी कुमार, लक्की और विवेक कुमार आदि का कहना है कि हमीरपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली साधारण बस जिन ढाबों पर रुकती है उनमें खाने के मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। माह दाल की प्लेट 80 रुपये, गोभी आलू सब्जी की…

Read More

कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर

हमीरपुर। क्षेत्र के कुठेड़ा में एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तनुवीर पुत्र रणसिंह निवासी कुठेड़ा, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 8 दिसंबर को रामजी सिंह के साथ पंजाली गांव में एक शादी के लिए टेंट आदि लगाने गए थे। काम निपटा कर वे घर बाइक पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल को रामजी सिंह…

Read More

भाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण

हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…

Read More

भाजपा की रैली में माहौल तनावपूर्ण

हमीरपुर। सत्ता के सेमीफाइनल में चार राज्यों में भाजपा की बेस्ट परफारमेंस के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर समीरपुर तक विजय रैली निकाली। हालांकि टौणीदेवी स्कू ल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जनसभा थी। जैसे ही विजय रैली टौणीदेवी स्कूल के पास पहुंची तो पुलिस ने विजय रैली को रोक दिया। पुलिस के विजय रैली को रोकते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे टौणीदेवी कस्बा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों से उतरकर नारेबाजी शुरू…

Read More

टौणी देवी के मेधावी नवाजे

टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के साथ ही वार्षिक समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। जमा 2 नान मेडिकल के अमित चौहान, ललित मलकानिया, सचिन चौहान, शैलजा चौहान, प्रियंका देवी, ज्योति, जमा दो आर्ट्स के कपिल डोगरा, मीना देवी, पूजा देवी, जमा एक मेडिकल के मनोज कुमार, अक्षय कुमार, विकास धीमान और…

Read More

तीन करोड़ के शिलान्यास-लोकार्पण

टौणी देवी (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को सुजानपुर दौरे में तीन करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सीएम ने राजकीय उच्च पाठशाला चमयाणा में 42.86 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित साइंस ब्लाक का लोकार्पण किया। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में 78.70 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित साइंस ब्लाक का लोकार्पण किया। तत्पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित साइंस ब्लाक का लोकार्पण किया। 63 लाख रुपये की लागत से बनने…

Read More