तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में सस्ते राशन के डिपुओं में तीन महीने से चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसा की 47 पंचायतों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कुल 66 डिपो हैं। इन डिपुओं में हजारों राशन कार्ड धारक चीनी व अन्य राशन प्राप्त करते हैं लेकिन सस्ते राशन के डिपुओं में तीन महीने से चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…
Read MoreCategory: Chamba
छह गांवों में 10 दिन से बिजली गुल
लिल्ह (चंबा)। ग्राम पंचायत लिल्ह के आधा दर्जन गांवों में 10 दिन से बिजली गुल है। इसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के कुनेड़, भगतोड़, नडारा, लाउणी, परोड़, वांदल गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से अंधेरा पसरा हुआ है। गृहिणियों और स्कूली बच्चों को रात के वक्त काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगा बिजली ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे आधा दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से क्षेत्र के…
Read Moreपांच पंचायतों को मिलेंगे 10-10 लाख
चंबा। कृषि विभाग जिला की पांच पंचायतों को 10-10 लाख रुपये देगा। इस राशि से चयनित पंचायतों में कृषि से संबंधित जरूरी ढांचा तैयार किया जाएगा। कृषि विभाग ने इसके लिए पांच पंचायतों का चयन कर लिया है। भरमौर ब्लॉक की संचूई, मैहला ब्लाक की उठलुंई, तीसा की सत्यास, सलूणी की किहार और भटियात ब्लाक की जंदरोग पंचायत का चुनाव किया गया है। इन पंचायतों में पैसा खर्च करने के लिए कृषि विभाग ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पंचायतों में इस राशि से कृषि से संबंधित संसाधन जुटाए…
Read Moreलोक कला मंच के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
चंबा। लोक कला मंच चंबा के कलाकारों ने मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक चंबयाली लोक नृत्य की झलक पेश की। कला मंच के कलाकारों ने पुराने चंबयाली गानों में नाटी पेश कर सबका दिल जीत लिया। उत्तम नरूला, राजू, अजय भाटिया, कर्मचंद, मनी चौहान, राजेश राणा, चंदन, रीतिका, काव्या, योगराज ने काफी आकर्षक कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने सीकरियो धारो, धारा लगा सीणा ओ गदिया, चंबा आर की नदियां पार, रावी किनारे भरमौर गदणी, बागे फुलणु फलोरे, मेरी तिल चोली, भेड़ा के रेया पालनुआ गानों पर लोकनृत्य की…
Read Moreबालीवुड फिल्मों में गुंजेगी राजीव थापा की आवाज
चंबा। छोटे पर्दे की चर्चित संगीत प्रतियोगिता सारेगामा से प्रदेश का नाम रोशन करने वाले चंबा के राजीव थापा अब संगीत की दुनिया में राजीव चंबा के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने अपना नाम बदलकर राजीव चंबा रख लिया है। उनके जल्द ही बालीवुड की दो फिल्मों में दो गाने आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस्माइल दरबार म्यूजिक तले दो गाने रिकार्ड किए गए हैं। इन गानों की रिकार्डिंग सुब्रत राय सहारा के मुंबई स्थित स्टूडियो में हुई है। इन दो गानों का चयन बालीवुड फिल्मों के लिए…
Read Moreजिला अस्पताल में चार अतिरिक्त चिकित्सक देंगे सेवाएं
चंबा। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में मिंजर मेले के दौरान चार अतिरिक्त चिकित्सक सेवाएं देंगे। मिंजर मेले के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड से चार चिकित्सकों की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने मिंजर मेले के दौरान बेहतर सेवाएं देने के लिए कमर कस ली है। विभाग ने चौगान में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार देने के लिए एक चिकित्सीय टीम तैनात कर दी है। इससे खिलाड़ियों को मौके पर ही उपचार…
Read Moreफोरेंसिक लैब की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
चंबा। स्टेट फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी और रीजनल साइंस लैब नार्दर्न रेंज धर्मशाला की ओर से मिंजर मेले प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने किया। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में पहली बार फोरेंसिक साइंस की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में फोरेंसिक विभाग अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मेलों में प्रदर्शनी के माध्यम से फोरेंसिक विभाग की ओर से सुलझाए गए मामलों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के…
Read Moreफौजी मुंडा आई गेया छुट्टी… पर झूमे दर्शक
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर कव्वाल जावेद इरशाद रहमत और पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा के नाम रही। जावेद ने अपनी मशहूर गजलें तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले, अली मौला, न कर साकी अड़िए मैं तां पीनी है… सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। इससे पहले पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा ने खूब समां बांधा। उन्होंने पहाड़ी गीत पेश कर चौगान में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कैसा लगा गोरिए पहाड़ा बसणा, हुण वो कुतांई जो नसदा धुडुआ, फौजी मुंडा आई गेया,…
Read Moreमिंजर की शुरुआत में ही कारोबारी मायूस
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार स्टाल काफी महंगे बिके हैं। इसके अलावा व्यापारियों को कारोबार करने के लिए समय भी कम मिला है। इसके चलते कई कारोबारियों ने मिंजर मेले में आने से तौबा कर ली है। बाहरी राज्यों के व्यापारियों के न आने से इस बार 60 के करीब दुकानें खाली पड़ी हैं। इन दुकानों को अब तक किसी ने नहीं खरीदा है। दिल्ली से आए कारोबारी मुन्ना लाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस बार एक स्टाल को 50 से 60 हजार रुपये में…
Read Moreशिलान्यास के बावजूद शुरू नहीं हुआ काम
भरमौर (चंबा)। इस बार भी मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तहसील मुख्यालय भरमौर में पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि चौदह मई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुराना बस स्टैंड खडली के पास कार पार्किंग का शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। लगभग एक माह बाद मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में पार्किंग का काम शुरू न हो पाने से…
Read More