कागजी कार्रवाई में बीत जाता है गुरुजी का समय

सलूणी (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला दलोई की हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं है। यहां पर भी जिले के अन्य कई स्कूलों की तरह स्टाफ की कमी चल रही है, जिसकी भरपाई न जाने कब होगी। ऐसे में यहां पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा, यह तो इससे पता चल ही रहा है। यह स्कूल एक अध्याक के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में पिछले लगभग छह महीने से अध्यापक व अन्य स्टाफ की कमी चल रही है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 55 छात्र-छात्राओं का भविष्य…

Read More

जनऔषधि केंद्रों में नहीं मिल रही दवाईयां

चंबा। सस्ती दवाईयां मुहैया करवाने के लिए खोले गए जनऔषधि केंद्र में लोगों को तकरीबन आठ माह से दवाईयां नहीं मिल रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने लोगों के रोष और उच्चाधिकारियों के आदेश को मद्देनजर रखते हुए जनऔषधि केंद्र तो खोल दिया है, लेकिन इसमें विभाग अभी तक दवाईयां उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जनऔषधि केंद्र को खुला देखकर लोग सस्ती दवाईयां लेने के लिए काफी खुश होकर जाते हैं, पर केंद्र में दवाईयों न होने की बात सुनकर लोगों को निराशा हाथ लगती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक…

Read More

कहीं सड़कें बही, कहीं डंगे ढह गए

चंबा। शहर के हरदासपुरा वार्ड में बारिश के कारण कहीं पर सड़कें बह गईं हैं तो कहीं पर डंगे ढह गए हैं। इस कारण नगर परिषद को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नगर परिषद के हरदासपुरा वार्ड में लगभग आधा दर्जन सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके अलावा जगह-जगह से डंगे ढहने के कारण परिषद को लगभग लाखों रुपये की क्षति हुई है। सबसे ज्यादा नुकसान नगर परिषद को टिकरू-मच्छेड़ी मोहल्ला में हुआ है। यहां पर भारी भूस्खलन हुआ है।…

Read More

मंत्री-विधायकों की वेतन वृद्धि पर उखड़े पेंशनर

चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चंबा की बैठक बचत भवन चंबा में हुई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पीसी ओबराय ने की। बैठक में गत माह की बैठक में हुई कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इस दौरान पीसी ओबराय ने मंत्रियों और विधायकों के वेतन में की गई बढ़ोतरी पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि माननीयों की वेतन वृद्धि के बिल को बिना चर्चा के ही चंद मिनटों में पारित कर दिया गया और विपक्ष ने इस बिल के विरोध में…

Read More

वन रक्षक का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19-20 को

चंबा। चंबा वन वृत्त में वन रक्षकों के पद के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार चार सितंबर से नौ सितंबर तक मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया था।अब यह साक्षात्कार किसी कारणवश इन तिथियों के अनुसार नहीं हो पाएगा। अब चयनित उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार 19 और 20 सितंबर को सुबह दस बजे से मुख्य अरण्यपाल के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से अलग से भेजा जा रहा है। उन्हाेने कहा…

Read More

नुरपुर में दबोचा बिलासपुर से फरार कैदी

सिहुंता (चंबा)। जिला बिलासपुर की ओपन एयर रघुनाथन जेल से फरार कैदी को सिहुंता पुलिस ने पकड़ने में कामयाब हासिल की है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को तहसील नुरपुर के चौंकी गांव से कैदी सुभाष चंद को दबोच लिया। यहां पर वह अपने जीजा सुशील कुमार के घर में छिपा हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपने पड़ोसी की हत्या के आरोप में सुभाष चंद पुत्र गोरखू राम निवासी जोनला उम्र कै द की सजा काट रहा है। शुरुआती समय में उसे चंबा जेल में रखा गया…

Read More

चंबा में ब्राडबैंड सेवा कई घंटे रही ठप

चंबा। जिला चंबा में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा चरमरा गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न इलाकों में ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप रही। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता प्रवीन कुमार, रमेश कुमार, अशोक कुमार, अजय कुमार, दीपक कु मार, राकेश कुमार, हेम राज, दिनेश सिंह व विनीत ने बताया कि ब्राडबैंड सेवा ठप होने के कारण बैंकों में सारा दिन कामकाज ठप रहा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले कई…

Read More

जिले के 1553 स्कूलों को मिले 19 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट

चंबा। जिला चंबा में 1553 स्कूलों के लिए लगभग 19 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट मिला है। यह बजट सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्वीकृत हुआ है। इसमें से स्कूल ग्रांट व मेनटेनेंस ग्रांट के बजट को स्कूलों के लिए जारी कर दिया गया है, जबकि अन्य बजट समय-सयम पर जारी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला भर के 1553 स्कूलों की रिपेयर व उचित रख रखाव के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत एक करोड़ 13 लाख रुपये के बजट का प्रावधान हुआ है। इससे क्षतिग्रस्त स्कूलों…

Read More

बस अड्डे पर प्यासे ही रह गए यात्री

चंबा। बस अड्डे पर बीते तीन दिन से पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। इन दिनों मणिमहेश यात्रा चल रही है। ऐसे में बस अड्डे पर काफी भीड़ रहती है। रोजाना सैकड़ों यात्री बसों में चढ़ते और उतरते हैं। पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि कभी पानी आ रहा है तो कभी सप्लाई ठप हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है।…

Read More

स्कूलों से मांगा बजट का एस्टीमेट

चंबा। शिक्षा विभाग ने जिला भर के स्कूलों को विभिन्न स्क ीमों के तहत मिलने वाले बजट का एस्टीमेट बनाकर इसकी डिमांड शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय को भेजने के निर्देश जारी किए हैं। यह डिमांड छह सितंबर से पहले शिक्षा विभाग के पास पहुंच जानी चाहिए। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से 15 सितंबर तक सरकार को बजट की डिमांड भेज दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिला भर के स्कूलों ने वर्ष 2014-15 के प्रस्तावित बजट की डिमांड नहीं भेजी है और न ही वर्ष 2013-14 के…

Read More