बिजली की तार ने ली बच्ची की जान

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के चुवाड़ी शिक्षा खंड के साड़ल पंचायत के प्राइमरी स्कूल कुठेड़ की छात्रा की सड़क पर टूट कर पड़ी बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा शाम तीन बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बाकी बच्चों के साथ हंसते-खेलते घर लौट रही थी कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही से सड़क पर पड़ी एक बिजली की तार ने उसकी सांसें छीन लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठेड़ स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ रही आठ वर्षीय…

Read More

हिमाचल में ‘एटीएम’ से निकलेगा पानी

चंबा। बैंकों के एटीएम से जैसे पैसा निकलता है, उसी तर्ज पर हिमाचल में अब वाटर एटीएम से पीने का साफ पानी भी निकाला जाएगा। राज्य सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) इस प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर शिमला और धर्मशाला से शुरू करेगा। सफलता मिली तो पूरे प्रदेश में इसे शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। मंजूरी मिली तो 30 या 50 पैसे में एक लीटर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विनीत…

Read More

भड़के ग्रामीणों ने रोका पुलिस का रास्ता

चुवाड़ी (चंबा)। स्कूली छात्रा को करंट लगने के मामले से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा है। सोमवार देर शाम को जब पुलिस की टीम बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने चुवाड़ी ला रही थी तो ग्रामीणों ने पुलिस का वाहन रोक दिया और पहले मौके पर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने धरना देकर विद्युत बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थानीय विधायक विक्रम जरियाल भी मौके पर पहुंच गए थे। इस अवसर पर उनके साथ साडल पंचायत के प्रधान कुलदीप…

Read More

अभिनय में फिर मनवाएंगे लोहा

चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप चार के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। विद्यार्थी वन एक्ट प्ले, माइम, मिमिक्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। युवा महोत्सव ग्रुप चार का आयोजन जिला शिमला के रोहडू महाविद्यालय में किया जाएगा। कॉलेज के प्रोफे सर डा. मोहिंद्र सलारिया की देखरेख, डायरेक्टर संजय पारखी व गौरव बोस के निर्देशन में वन एक्ट प्ले की बेहतर तरीके से तैयारी की जा रही है। नारी पर हो रहे अत्याचार विषय को लेकर वन एक्ट प्ले…

Read More

अब नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

चंबा। लोक निर्माण विभाग ने चंबा-भनौता मार्ग की दशा सुधारने के लिए खाका तैयार कर लिया है। इस मार्ग पर तारकोल बिछाने के लिए विभाग ने बजट का प्रावधान कर दिया है। मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से पर जल्द तारकोल बिछाई जाएगी। इस पर 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग ने इस कार्य को शुरू करने का जिम्मा ठेकेदार को भी सौंप दिया है। तारकोल बिछते ही क्षेत्र की हजारों आबादी को काफी राहत मिलेगी। मार्ग पर वर्तमान में गड्डों की भरमार हैं। इससे लोगों को आवाजाही…

Read More

एक ही कमरे में स्टाफ, मरीज और दवाइयां

सुंडला (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला का आज तक अपना भवन नहीं बन पाया है। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र पंचायत घर के एक कमरे में चल रहा है। सुंडला में लगभग 20 साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था, लेकिन आज तक उसका भवन नहीं बनाया गया। पहले यह स्वास्थ्य केंद्र एक किराए के भवन में चल रहा था, लेकिन लगभग डेढ़ माह पहले उस भवन की छत गिर गई थी। इस कारण इस स्वास्थ्य केंद्र को पंचायत घर के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। अब…

Read More

एक घंटा घरूरू में फंसा रहा बच्चा

चंबा। ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी के गांव तड़ग्रां को जोड़ने वाला घरूरू (झूला पुल) खराब हो गया। इसके कारण एक बच्चा लगभग एक घंटे तक इसमें ही फंसा रहा। बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से उसे सुरक्षित निकाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को सुबह करीब आठ बजे धीरज (13) पुत्र गोपाल सिंह निवासी तड़ग्रां घर से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। वह घरूरू पर चढ़कर रावी को पार करने लगा तो अचानक घरूरू की तार निकल गई और वह रावी नदी के बीच में…

Read More

जल्द होगा फायर स्टेशन का उद्घाटन

हौजी (चंबा) डलहौजी को जल्द ही तीन सौगातें मिलने वाली है। इनमें बनीखेत में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन, डलहौजी सिविल अस्पताल का नया भवन व स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन शामिल है। यही नहीं डलहौजी में नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर भी संभावनाए तलाशने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कई वर्षों से लंबित डलहौजी या आस-पास के क्षेत्र में फायर स्टेशन खोलने की स्थानीय लोगों की मांग को स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने पूरा कर दिया है। बनीखेत के पद्दर रोड पर अगिभनशमन कें…

Read More

पंचायत स्तर पर हल होंगी समस्याएं

चंबा। प्रदेश सरकार ने शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है। जिला चंबा से किसान सैल के अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर को शिकायत निवारण क मेटी का सदस्य चुना गया है। नवनियुक्त शिक ायत निवारण कमेटी सदस्य सुर्दशन ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिला के किसान-बागवानों की समस्या का पंचायत स्तर पर निदान किया जाएगा। इसके लिए जिला भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से किसान-बागवानों की समस्याएं लिखित में उन तक पहुंचाने क ी अपील की जाएगी। इसके…

Read More

राष्ट्रीय समूहगान में गुरु नानक स्कूल अव्वल

डलहौजी (चंबा) भारत विकास परिषद की डलहौजी शाखा की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में डलहौजी व आस-पास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्कूल के छात्रों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। समूहगान प्रतियोगिता में डलहौजी पब्लिक स्कूल…

Read More