विधायकों से बिना पूछे पैसा खर्च किया तो कार्रवाई

चंबा। विधानसभा कल्याण समिति ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बजट खर्च न करने वाले विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष मनसा राम ने कहा कि जिन विभागों ने कल्याणकारी योजनाओं का पैसा समस्त विधानसभा क्षेत्रों या ब्लाकों में नियमों के मुताबिक पैसा खर्च नहीं किया है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को स्थानीय बचत भवन में आयोजित विस कल्याण समिति की बैठक के दौरान जब हिम ऊर्जा के अधिकारी से अनुसूचित जाति बहुल आबादी वाले गांवों में लगाई गई सौर लाइटों की…

Read More

पंजाब से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल में पंजाब से तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की 288 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ककीरा कस्बे में दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्ति को उसके किराये के कमरे में रखी अवैध शराब के साथ पकड़ा है। एसपी जगतराम ने बताया कि कालाफाट निवासी…

Read More

नहीं होने देंगे कॉलेज शिफ्ट : एनएसयूआई

चंबा। एनएसयूआई की चंबा इकाई ने एक बार फिर कॉलेज स्थानांतरण को रोकने के लिए आवाज बुलंद कर दी है। एनएसयूआई ने दो टूक कहा कि निर्माणाधीन भवन में किसी भी कीमत पर कॉलेज शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। इन दिनों नए कॉलेज भवन का निर्माण कार्य काफी जोरशोर से चला हुआ है। मिंजर मेले के दौरान चंबा दौरे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कॉलेज भवन के निर्माण को जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए थे और कॉलेज शिफ्ट करने के संकेत भी दिए थे। इसके बावजूद एनएसयूआई अपनी मांग…

दो माह से सस्ते राशन की सप्लाई ठप

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत तीसा-दो के मोहाल नेरा में ग्रामीणों को डिपो में राशन नहीं मिल रहा है। यह समस्या पिछले दो महीने से चल रही है। सस्ता राशन न मिलने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। नेरा मोहाल के लगभग 70 राशनकार्ड धारक पिछले दो माह से चीनी, दालें और सरसों का तेल न मिलने से आर्थिक परेशानी झेल रहे है। उन्हें दुकानों से महंगे दाम पर राशन खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शुक्ररदीन, हुसैना, पीर मोहम्मद, करीब बख्श, अली बट्ट, दीन मोहम्मद, रोशन दीन और मंजूर खान ने…

Read More

लोगों के घरों में चल रहे स्कूल

तीसा (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के पांच स्कूलों को आज तक अपने भवन नसीब नहीं हो पाए हैं। इसमें दो प्राइमरी स्कूल व तीन मिडल स्कूल शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक पाठशाला होडाण भटोरी और गोसटी के लिए आज तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा मिडल स्कूल चचरूआस, महालियात और कुडाण के पास भी अपना भवन नहीं है। यह स्कूल लंबे समय से किराए के भवन में चल रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 200 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राम…

Read More

इतिहास की एक भी नहीं लगी कक्षा

चंबा। प्रदेश के कॉलेजों में रूसा प्रणाली लागू होने के बाद इन दिनों प्रथम वर्ष की कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तैयारियां चल रही हैं। विद्यार्थी प्रथम सेमेस्टर के पेपर देने के लिए विषयों का अध्ययन कर रहे हैं, वहीं स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में अभी तक इतिहास विषय की बी सेक्शन की अभी तक एक भी कक्षा नहीं लगी है। कॉलेज में विषय के 300 के करीब विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की चिंता सताने लगी है। उधर, कॉलेज प्रशासन दावा कर रहा है कि इन…

Read More

दो माह में 300 की नसबंदी

चंबा। जिला चंबा में किसान-बागवानों को उत्पाती बंदरों से निजात मिलने वाली है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग बंदरों को पकड़ कर धड़ाधड़ उनकी नसबंदी कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन्य प्राणी विभाग की ओर से पिछले लगभग दो माह में जिला में 300 के करीब बंदरों को पकड़ा है। इसके बाद सरोल स्थित बंदर नसबंदी केंद्र में बंदरों की नसबंदी की गई है। नसबंदी होने से बंदरों की संख्या कम हो जाएगी। इससे किसान-बागवानों को…

Read More

लंबित कार्य जल्द पूरा करने के आदेश

चंबा। ग्रामीण विकास अभिकरण की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संदीप कदम की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता दें और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाने के दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि आगामी 10 दिनों में सभी शेष मस्ट्रोलों…