देश चलाना शहजादे के वश की बात नहीं : शांता कुमार

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात भाजपा मंडल के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को पूर्व मंत्री स्व. किशोरीलाल के घर में किया गया। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन एवं प्रथम सत्र की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश चलाना शहजादे के वश का काम नहीं है। इसके लिए भाजपा ने नरेंद्र मोदी जैसा…

Read More

बनेड पंचायत में नियमित नहीं हो रही पानी की सप्लाई

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत बनेड़ में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पंचायत के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात के मौसम में जगह-जगह से पाइपें टूट गई हैं, लेकिन अभी तक इस पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया है। इस कारण पंचायत में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति सुचारू न होने के कारण लगभग 1300 के करीब आबादी प्रभावित…

Read More

पांगी में आग से दो मंजिला मकान राख

पांगी (चंबा)। पांगी घाटी की ग्राम पंचायत चलोली के चलोली गांव में सोमवार को आग लगने से दो मंजिला मकान राख हो गया है। मकान में रखा अनाज व पशुचारा भी जलकर राख हो गया है। चलोली गांव के बोधराज पुत्र बजीर चंद के घर के समीप बने दूसरे मकान में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। अग्निकांड में चार कमरे जल गए और मकान में रखा मकान भी जलकर राख हो गया है। उस समय मकान में कोई नहीं था। अचानक लगी आग ने पूरे मकान को स्वाह…

Read More

स्कूली बच्चों के लिए नहीं रुकती निगम की बस

मैहला (चंबा)। चंबा-बतोट बाया मैहला रूट पर चलने वाली निगम की बस में स्कूली बच्चों को नहीं चढ़ाया जा रहा है। इस कारण बच्चों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत उपप्रधान मनोज जसरोटिया, किशन चंद, सुशील जोगा, रोशन लाल, कुंदन लाल, मोहिनी व दिनेश कुमार ने बताया कि यह बस तीन बजे चंबा बस स्टैंड से चलती है और पौने चार बजे के करीब मैहला पहुंचती है, लेकिन रास्ते में इस बस को नहीं रोका जा रहा है। यह सिलसिला दो तीन महीनों से चल…

Read More

रावी में डूबने से हरियाणा के छात्र की मौत

चंबा। परेल शिव मंदिर के समीप रावी नदी में डूबने से हरियाणा निवासी युवक की मौत हो गई। युवक कालेज के विद्यार्थियों के साथ तीन दिवसीय भ्रमण पर चंबा आया था और मंगलवार दोपहर बाद रावी नदी के किनारे अचानक नदी के तेज बहाव में बह गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गगनदीप पुत्र सुरेंद्र कुमार (19) हाउस नंबर 221, वार्ड नंबर 16 गांव रतिया जिला फतेहाबाद (हरियाणा) कालेज के ग्रुप के साथ घूमने के लिए चंबा आया था।…

Read More

250 राशनकार्ड धारकों को नहीं मिली चीनी

सरोल (चंबा)। ग्राम पंचायत हरिपुर के लगभग ढाई सौ राशनकार्ड धारकों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें दुकान से महंगे दामों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। भद्रम स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में अक्तूबर माह की चीनी का कोटा नहीं पहुंचा है। राशनकार्ड धारक रोज डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें चीनी नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कु मार, गिरधारी लाल, देवी…

Read More

बिजली उपभोक्ताओं पर लगेगी पेनल्टी

चंबा। बिजली बोर्ड की फ्लाइंग स्कवायड की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों में औचक निरीक्षण कर बोर्ड के नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। टीम ने भरमौर और चंबा में छह स्थानों पर बिजली कनेक्शन को लेकर गड़बड़ियां पाई हैं। टीम ने भरमौर क्षेत्र के तीन बिजली उपभोक्ताओं के यहां मनमर्जी से बिजली का लोड बढ़ाने की अनियमितता पाई है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं को पेनल्टी भरनी पड़ेगी। शहर के साथ लगते बालू में भी एक होटल में टीम ने बिजली कनेक्शन में गड़बड़ी पाई…

Read More

पंचायत प्रधान की अगुवाई में एसपी से मिले परिजन

चंबा। कल्हेल पंचायत के जेबीटी शिक्षक की मौत के मामले में उसके परिजन प्रधान चतरो राम की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक जगत राम से मिले। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज भी साथ थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिक्षक किशोरी लाल की मौत को 12 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक मौत के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने एसपी से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग करते हुए इस हादसे के पीछे किसी षड्यंत्र की आशंका जाहिर की है।…

Read More

15 दिन से नहीं टपके 85 परिवारों के नल

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत आयल के पांच गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन गांवों में करीब 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण करीब 85 परिवार परेशान हैं। उन्हें पांच किलोमीटर दूर स्थित नाले से पानी ढोना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खंगू एक, दो और तीन, देहरोग और दिग्गा गांव में नंगाली-घिसोट पेयजल लाइन से पानी की सप्लाई दी जाती है। यह पेयजल लाइन जगह-जगह से टूट गई है। इस कारण इन गांवों में पिछले…

Read More

15 दिन से नहीं टपके 85 परिवारों के नल

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत आयल के पांच गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन गांवों में करीब 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण करीब 85 परिवार परेशान हैं। उन्हें पांच किलोमीटर दूर स्थित नाले से पानी ढोना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खंगू एक, दो और तीन, देहरोग और दिग्गा गांव में नंगाली-घिसोट पेयजल लाइन से पानी की सप्लाई दी जाती है। यह पेयजल लाइन जगह-जगह से टूट गई है। इस कारण इन गांवों में पिछले…

Read More