टावर लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अपनी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाजों ने लाखों रुपये ठग लिए हैं। दो माह बीत जाने के बाद जब मोबाइल टावर नहीं लगा तो व्यक्ति का माथा ठनका और उसने देहरा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र भोटा राम निवासी घियोरी ने थाना देहरा में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने कुछ माह…

Read More

स्कूल में खिचड़ी बना रहे गुरुजी

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत टेपा के प्राइमरी स्कूल चंडरू में एक भी अध्यापक तैनात नहीं है। यह स्कूल डेपुटेशन पर भेजे अध्यापक के सहारे चल रहा है। इस स्कूल में लगभग 60 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में रेगुलर अध्यापक नहीं होने के चलते बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। डेपुटेशन पर आने वाले अध्यापक का दिन बच्चों के लिए खिचड़ी तैयार करने में ही निकल जाता है। इस स्कूल में न तो अध्यापक पूरे हैं और न ही मिड डे मील वर्कर है। इससे चंडरू…

Read More

सीपीएफ के पंद्रह हजार केस लंबित

चंबा। महालेखाकार कार्यालय शिमला के तत्वावधान में स्थानीय बचत भवन में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन भी आहरण एवं वितरण अधिकारियों व पेंशनरों को अहम जानकारियां मुहैया करवाई गईं। समापन अवसर पर मौजूद उप महालेखाकार विवेक भास्कर ने कहा कि लेखा विभाग हर तीमाही में एक जिला का चयन करके पेंशन आदलतें व सेमिनार आयोजित कर रहा है। इसके सार्थक व सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। भास्कर ने बताया कि डीडीओज की ओर से भेजे जा रहे त्रुटि पूर्ण दस्तावेजों के कारण 500 से भी अधिक पेंशन के…

Read More

120 सीमेंट बैग दबाने का आरोप

चंबा। झुलाड़ा पंचायत के वार्ड पंचों ने पंचायत प्रधान पर मनरेगा के कार्यों के लिए जारी सीमेंट दबाए रखने की शिकायत उपायुक्त से की है। मंगलवार को ठाकरौथा-2 के वार्ड पंच परसराम, झुलाड़ा के पंच कर्म सिंह, घैरूंडा की पंच प्रेमो देवी व ठाकरौथा-1 की पंच हिलो देवी ने उपायुक्त संदीप कदम को एक ज्ञापन सौंप कर पंचायत प्रधान पर मनरेगा कार्यों के करीब 120 सीमेंट बैग जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। इन सभी ने उपायुक्त को बताया कि एक जून को मनरेगा के तहत निर्माण कार्य के…

Read More

सही फार्म भरने से ही समय पर भुगतान संभव

चंबा। स्थानीय बचत भवन में महालेखाकार कार्यालय शिमला की ओर से दो दिवसीय आहरण व वितरण अधिकारियों व पेंशन भोगियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि अगर नोमिनी फार्म नियमानुसार त्रुटि रहित भरा जाए तो सेवानिवृत्त होने के बाद हक मिलने में विलंब नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को समय पर उनके सभी हक मिलें, इसके लिए महालेखाकार शिमला कार्यालय से उप महालेखाकार विवेक भास्कर, नागेंद्र कुमार व विजय कुमार जिला के विभिन्न विभागों के…

Read More

प्रियंका-दीपक रहे सर्वश्रेष्ठ

भरमौर (चंबा)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उच्च व वरिष्ठ वर्ग में जमा दो की प्रियंका, अमित व जमा एक के दीपक प्रकाश को सर्व श्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माध्यमिक स्तर पर नौवीं कक्षा के दिनेश को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। एनसीसी में अमित कुमार व मनीषा को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का इनाम दिया गया। आठवीं कक्षा के विशाल कुमार को बेस्ट स्काउट…

Read More

निजी स्कूलों का रिकार्ड खंगालेगा विभाग

चंबा। जिला के विभिन्न निजी स्कूलों का जल्द औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों की पूरी व्यवस्था जांची जाएगी। अगर इसमें खामियां पाई जाती हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। निजी स्कूलों में निर्धन परिवारों के 25 प्रतिशत बच्चों को प्रवेश देने के बारे में भी स्कूलों का रिकार्ड खंगाला जाएगा। साथ ही स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता भी जांची जाएगी। अगर इसमें खामियां पाई जाती हैं, तो संबंधित स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक आगामी दिनों…

Read More

जागृति स्कूल में मेधावी छात्र नवाजे

चंबा। स्थानीय जागृति पब्लिक स्कूल की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्थानीय कॉलेज के दरबार हाल में किया गया। इसमें शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ओपी हीर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के मुख्याध्यापक एसएल कौल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वति वंदना से हुआ। इसके बाद स्कूल के नौनिहालों ने फैं सी ड्रैस शो में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने…

Read More

अनावश्यक लक्ष्य थोप रहा विभाग

चंबा। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक संघ चंबा मंडल की बैठक रविवार को चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में समस्त ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभाग व सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। बैठक में डाक सेवकों ने कहा कि विभाग की ओर से हर माह दिए जा रहे लक्ष्यों के चलते ग्रामीण डाक सेवक मानसिक रूप से परेशान और निराश हैं। हर माह ग्रामीणों सेवकों को अनावश्यक लक्ष्य देकर निराश…

Read More

जिले में खूब फलफूल रहा चरस कारोबार

चंबा। जिला चंबा में चरस का काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिला में चरस तस्करी के लगातार बढ़ रहे मामले चंबा को बदनाम कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में तीन किलो 30 ग्राम चरस चंबा में पकड़ी गई है। चरस तस्करी के जायदातर मामलों के तार जिला की चुराह तहसील से जुड़े हुए पाए गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि चुराह में चरस के काले धंधे की जड़े खत्म करने के लिए काफी काम करने की जरूरत है। हालांकि पुलिस विभाग समय-समय पर भांग उखाड़ो…

Read More