चंबा। शीतकालीन स्कूलों में होने वाली नौंवी कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट तैयार हो चुकी है। इनकी परीक्षाएं नौ दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक आयोजित होंगी। नौ नवंबर को पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को समाज, 11 को संस्कृत, 12 दिसंबर को कला-ए, 13 को हिंदी, 16 को गणित और 17 दिसंबर को कला बी का पेपर होगा। इसके अलावा 18 को साइंस एंड टेक्नालाजी व 19 दिसंबर को इन्फार्मेशन प्रेक्टिस, हाम साइंस, उर्दु /तमिल…
Read MoreCategory: Chamba
रेहड़ी-फड़ी वालों को मिलेगी जगह
चंबा। नगर परिषद की बैठक कमेटी हाल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने की। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी राम प्रसाद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रेहड़ी फड़ी वालों के लिए स्ट्रीट वेंडर कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी जो भी निर्णय लेगी, वह सर्वमान्य होंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी के गठन के बारे में बैठक…
Read Moreसरकार से होगी अफसरों की शिकायत
भरमौर (चंबा)। लघु संयुक्त भवन पट्टी में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष गोबिंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि समिति की बैठक में हर बार गैर हाजिर रहने वाले विभाग अधिकारियों की शिकायत वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व संबंधित विभाग के प्रमुख सचिवों से की जाएगी। पंचायत समिति अध्यक्ष गोबिंद शर्मा ने कहा कि लोगों की ओर से चुने गए प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर बैठक में पहुंचते हैं, लेकिन बैठक में अधिकारियों के…
Read Moreथुलेल से 1.70 लाख के गहने चोरी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर से चोर एक लाख 70 हजार के गहने चुरा ले गए हैं। सोमदत्त पुत्र रतन चंद गांव थुलेल पंचायत थुलेल ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर के कमरे के ताले तोड़कर नकदी चुराई है। चोरों ने बुधवार देर रात कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी भी तोड़ डाली और उसमें रखे गहनों पर हाथ साफ कर लिया। बीती रात को परिवार के तीन सदस्य मकान के…
Read Moreप्रोजेक्ट के प्रभावितों का गुस्सा फूटा
चंबा। सांसद राजन सुशांत की अध्यक्षता में आयोजित लाडा की बैठक में तीसा के तरेला स्थित गिन्नी ग्लोबल प्रोजेक्ट के प्रभावितों का गुस्सा जमकर फूटा। इस दौरान डा. चुगानी ने सांसद को बताया कि इस प्रोजेक्ट की मनमानी के चलते प्रभावित ग्रामीण गुलामों जैसा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां प्रोजेक्ट प्रबंधन अपने धन-बल पर ग्रामीणों की आवाज को दबाता आ रहा है, वहीं प्रशासन भी बहरा बनकर उनकी बात को नहीं सुन रहा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट प्रबंधन के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि तय…
Read Moreयुवक पर रीछ ने किया जानलेवा हमला
चंबा। बाथरी क्षेत्र के एक युवक को रीछ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी बाजू और शरीर में काफी घाव हुए हैं। राजीव कुमार (20) पुत्र मदन लाल गांव कथला डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी घर जा रहा था कि गांव के साथ लगते जंगल में एक रीछ ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इससे उसने बड़ी मुश्किल से रीछ के चंगुल से अपनी जान बचाई। राजीव कुमार पर रीछ की हमले की खबर से स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके…
Read Moreबिजली के बावजूद पसरा रहता है अंधेरा
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत ब्रेही के तीन गांवों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। ब्रेही पंचायत के भटवाड़ा, पलसरिका व नुखाणका गांवों में पिछले कई सालों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या चलती आ रही है। इसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। इसके कारण स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही अपनी रातें गुजारनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों सुरेश कुमार, अमन कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार और गगन कुमार का कहना है कि उनके गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या कई…
Read Moreनैनीखड्ड के पंचायत प्रधान बर्खास्त
चंबा। उपायुक्त संदीप कदम ने ग्राम पंचायत प्रधान नैनीखड्ड सुरेंद्र महाजन को पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 के तहत बार-बार कानून का उल्लंघन करने के गंभीर मामले के लिए प्रधान पद से तुरंत निष्काषित करने का आदेश जारी किया है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रधान को पद का दुरुपयोग करके पंचायत निधि हड़पने के लिए 18 अप्रैल को निलंबित किया गया था। वास्तविकता जानने के लिए उपमंडल अधिकारी भटियात को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट कार्यालय में चार नवंबर को सौंपी…
Read Moreपंचायतें नहीं देंगी औषधीय पौधों के परमिट
चंबा। वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि प्रदेश में पूर्व की भांति ही टीडी अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बटोत गांव में 13.50 लाख रुपये से बने वन खंड अधिकारी आवास व कार्यालय तथा लिल्ह में अनुमानित 6.50 लाख की फायर गैंग हट के भवन की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने यह बात कही। भरमौरी ने कहा कि भविष्य में कोई भी ग्राम पंचायत औषधीय पौधों को निकालने का परमिट जारी नहीं करेगी। वनों में नागछतरी व जंगली लहसुन का परमिट केवल…
Read Moreजिले की ग्राम सभाओं की होगी वीडियोग्राफी
सलूणी (चंबा)। जिले की विभिन्न पंचायतों की ग्राम सभाओं की अब वीडियोग्राफी होगी। ग्राम सभाओं की कार्यवाही का रिकार्ड वीडियो कार्यालय में रखा जाएगा। वीडियोग्राफी का रिकार्ड कई मौके पर अहम भूमिका अदा कर सकता है। इससे ग्रामसभा में जरूरी योजनाएं डालने वाले लोगों की दरकिनार नहीं किया जा सकेगा। सांसद डा. राजन सुशांत व उपायुक्त चंबा संदीप कदम के निर्देशानुसार विभिन्न पंचायतों की ग्रामसभाओं की बैठकों की वीडियोग्राफी की जाएगी। सलूणी दौरे के दौरान सांसद राजन सुशांत ने वीडियो को ये निर्देश दिए। इससे ग्रामीण जो प्रस्ताव ग्रामसभा में…
Read More