तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में दिन प्रतिदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले लगभग एक साल में यहां दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं। इसके चलते जहां लाखों रुपये की नकदी पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं, वहीं केबल व अन्य सामान भी उड़ाया गया। इससे स्थानीय वाशिंदों में खौफ पैदा हो गया है। चोर गिरोह सक्रिय हो गया है और आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि आज तक पुलिस के हत्थे चोर नहीं चढ़ पाए हैं। लगभग…
Read MoreCategory: Chamba
चुवाड़ी में जंगल में ठिकाने लगा रहे कूड़ा
चुवाड़ी (चंबा)। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां के गृह क्षेत्र भटियात विधान सभा क्षेत्र की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी में कूड़ा संयंत्र तक नहीं है। इस कारण नगर पंचायत के कूड़े को चुवाड़ी के साथ लगते वन क्षेत्र में एक जगह ढ़ेर लगाकर जलाया जाता है। इससे प्रदूषण फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सरकार के कूड़ा संयंत्र लगा कर कूड़े को वैज्ञानिक ढ़ंग से निस्तारण किए जाने के सख्त आदेश हैं, लेकिन जिले की एक मात्र नगर पंचायत चुवाड़ी…
Read Moreआज बनेंगी वन अधिकार समितियां
चंबा। एक दिसंबर को जिला भर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वन अधिकार समितियों का गठन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र परिवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही चंबा ब्लाक की 39 पंचायतों में आशा वर्करों के चयन को लेकर भी इसी ग्राम सभा में मंथन होगा। उपायुक्त चंबा संदीप कदम ने विशेष ग्राम सभा के आयोजन के बारे में सूचना पहले ही समस्त खंड विकास अधिकारियों को दे दी है। समितियों का गठन अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी…
Read Moreकिवी ब्वायज ने जीती क्रिकेट ट्राफी
चंबा। चौगान में आयोजित राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट ट्राफी पर किवी ब्वायज की टीम ने कब्जा कर लिया है। शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डलहौजी टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 117 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें लक्की और जिम्मी ने 25-25 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। किवी ब्वायज टीम की ओर से मन्ना, विशाल, वीरू, अनूप और मन्नू ने दो-दो विकेट चटकाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए किवी ब्वायज की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को…
Read Moreमेधावी छात्रों को सम्मानित किया
गैहरा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें ग्राम पंचायत छतराड़ी की प्रधान पुष्पा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने पहाड़ी व पंजाबी गानों में जमकर डांस किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियदर्शी अजय ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली बच्चों ने नीरू चली घूमदी, मैं बारी मैं बारी मेरे शमिए गानों में खूब नृत्य किया और दर्शकों को तालियां बजाने पर बाध्य कर दिया।…
Read Moreलोस चुनावों से पहले नियमित हों अनुबंध कर्मी
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ बनीखेत इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार अनुबंध कर्मचारियों का शोषण बंद करके उनके साथ न्याय करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों निगमों व बोर्डों में हजारों कर्मचारी अनुबंध आधार पर लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर या बैचवाइज भर्ती के माध्यम से वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पदों पर निर्धारित मानदंडों के अनुसार नियुक्त किए गए हैं, लेकिन वेतन…
Read Moreलाडा में सरकार का हस्तक्षेप सहन नहीं
बनीखेत (चंबा)। सांसद डा. राजन सुशांत ने कहा कि विभागों के अधिकारी केंद्र सरकार की योजनाओं का जनहित में उचित क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी लाडा के तहत जनहित के कार्य नहीं कर रही है। एनएचपीसी दावा कर रही है कि लाडा के तहत जिला चंबा में अब तक छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि प्रदेश सरकार कह रही है कि बजट स्वीकृति के लिए गया है। शुक्रवार को बनीखेत में पत्रकार वार्ता में सांसद डा. राजन सुशांत ने कहा जल विद्युत परियोजनाएं लाडा की राशि खर्च…
Read Moreभालूओं ने घर में घुसकर किया लहुलूहान
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत खणी के थोबू गांव में एक मादा भालू ने दो बच्चों समेत घर में घुस कर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने मादा भालू व उसके दो बच्चों को गोली मारकर व्यक्ति को उनके चंगुल से छुड़ाया। शुक्रवार को सुबह करीब साढे़ सात बजे चैन सिंह (40) पुत्र महेश निवासी थोबू अपने घर पर अकेला था। इस दौरान एक मादा भालू ने अपने दो बच्चों सहित उसके घर में घुस कर…
Read Moreछह लाख से संवरेगा चौगान
चंबा। शहस्त्रावदी शहर का चौगान नंबर चार जल्द सुंदर व संवरा हुआ नजर आएगा। नगर परिषद जल्द चौगान का सौंदर्यीकरण करेगी। इस कार्य पर नगर परिषद छह लाख रुपये खर्च करेगी। नगर परिषद को चौगान के सौंदर्यीकरण के लिए यह धन राशि उपायुक्त कार्यालय ने उपलब्ध करवाई है। इससे चौगान में बच्चों के लिए झूले व रेलिंग लगाई जाएगी। चौगान के टूटे फूटे हिस्से की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही चौगान में हरी घास भी उगाई जाएगी, ताकि चौगान चकाचक लग सके। गौरतलब है कि कि नगर परिषद चंबा ने…
Read Moreगर्भवती तड़पती रही, दाई ने नहीं खोला दरवाजा
होली (चंबा)। स्थानीय सीएचसी में गंभीर हालत में पहुंचाई गई एक गर्भवती महिला की डिलीवरी एक डेंटल चिकित्सक को करवानी पड़ी। हैरानी की बात है कि इस दौरान अस्पताल में तैनात दाई डाक्टर के बुलाने पर नहीं आई और जब ग्रामीणों ने उसके क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा ही नहीं खोला। इस दौरान गर्भवती अस्पताल में दर्द से तड़पती रही। पहले तो डेंटल डाक्टर ने महिला को भरमौर रेफर कर दिया, मगर स्थिति खराब होती देख उन्हें मजबूरन इस केस को अपने हाथ में लेना पड़ा और कड़ी…
Read More