गैहरा (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के बत्ती दी हट्टी के पास एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी के किनारे जा गिरी। इसमें तीन लोग सवार थे। गाड़ी गिरने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उनमें से एक घायल युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूणा से गैहरा जा रही टाटा सूमो (नंबर एचपी 01 सी 0711) शनिवार सुबह करीब…
Read MoreCategory: Chamba
अज्ञात फोन आने पर न बताएं अपने एटीएम नंबर
चंबा। अगर आपको किसी बहारी राज्य के अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो इसे न सुनें। अगर गलती से कॉल सुन भी ली तो उसे अपने अकाउंट नंबर न बताएं और न ही बैंक से संबंधित कोई जानकारी दें। इन दिनों शातिर खुद को बैंक का प्रतिनिध बताकर एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं। जिला चंबा में भी पिछले कुछ दिनों से लोगों को इस प्रकार के फोन आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला…
Read Moreबुजुर्गों को वरदान बनी हैप्पी समाइल योजना
सिहुंता (चंबा)। ब्लॉक सिहुंता के बुजुर्ग 60 साल की उम्र में भी अब खुलकर हंस सकते हैं। यहां के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई गई हैप्पी समाइल योजना वरदान साबित हो रही है। पिछले लगभग 19 महीने में ब्लॉक सिहुंता के लगभग 116 वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना के तहत दांत लगवाए और योजना का लाभ उठाया। सरकार की ओर से हैप्पी समाइल योजना के तहत आईआरडीपी व बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में…
Read Moreभत्ते के नाम पर भद्दा मजाक
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के बेरोजगारों ने कौशल विकास भत्ता योजना को बेरोजगार युवाओं के साथ एक मजाक करार दिया है और कौशल विकास भत्ते की शर्तों में संशोधन करने की सरकार से मांग की है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने को चेताया है। विकास खंड सलूणी के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में मौजूदा समय में 6825 बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। इसमें से 201 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा 380 ग्रेजुएट,…
Read Moreजसौरगढ़ पशु औषधालय में छह माह से ताला
पुखरी (चंबा)। विकास खंड तीसा की जसौरगढ़ पशु औषधालय में छह माह से ताला लटका हुआ है। कई बार प्रशासन व सरकार से मांग करने के बाद भी औषधालय में चिकित्सक व फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पशुओं का इलाज करवाने के लिए 15 किलोमीटर दूर नकरोड़ जाना पड़ रहा है। पशु औषधालय में ताला लटका होने के कारण 3000 की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पशु की…
Read Moreमैलोह स्कूल में परीक्षा केंद्र बने
चंबा। प्राइमरी स्कूल मैलोह में पांचवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र को रद करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताया है। मैलोह स्कूल में पांचवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर एसएमसी मैलोह के सदस्यों ने ग्राम पंचायत बाट के प्रधान अमर सिंह की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मुलाकात की। उन्होंने एक मांग पत्र के माध्यम से बताया कि पहले प्राथमिक पाठशाला मैलोह में पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं होती थी। इस मर्तबा परीक्षाएं प्राथमिक पाठशाला उटीप में रखी गई हैं, जो मैलोह स्कूल से 10…
Read Moreचार माह से ककला स्कूल नहीं आए गुरुजी
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा के बाशिंदे राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककला की एसएमसी अध्यक्ष रजनी देवी की अगुवाई में उपायुक्त संदीप कदम से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि ककला स्कूल का एक अध्यापक चार माह से ड्यूटी से गैरहाजिर है। मौजूदा समय में स्कूल में एक ही अध्यापक सेवाएं दे रहा है। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 60 छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, ओमी, बबली देवी, शांति देवी, बजर सिंह, भोज सिंह, देसराज, बलदेव सिंह, किरपो राम, चमन…
Read Moreअचानक आग लग जाए तो कैसे बुझाएं
सुंडला (चंबा)। उपमंडल सलूणी की 46 पंचायतों में आगजनी से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसके चलते यहां पर आगजनी की घटनाओं से करोड़ों रुपये स्वाह हो चुके हैं। स्थानीय बाशिंदों पवन कुमार, देस राज, चमन लाल, विनय कुमार, दीपक, कपिल डोगरा, नेक चंद, दिलो राम, सुभाष कुमार, किशोरी लाल, भगत राम, जगदीश कुमार, मुकेश कुमार, बाल कृष्ण और रमेश ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सुंडला में अग्निशमन केंद्र खोला जाए। सुंडला उपमंडल सलूणी की 46 पंचायतों…
Read Moreउद्घाटन को तरसा जडेरा पीएचसी भवन
जडेरा (चंबा)। माननीयों के पास समय न होने के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा जनता को समर्पित नहीं हो पाया है। चार माह पहले पीएचसी भवन को निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे रद्द होने के चलते नए पीएचसी भवन शुरू नहीं किया जा रहा है। इसी वर्ष मिंजर मेले के दौरान चार अगस्त को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चंबा दौरे के दौरान भवन के उद्घाटन की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भवन का बचा हुआ कार्य युद्धस्तर पर…
Read Moreपेपर सुबह, शाम पेपर देने पहुंचे विद्यार्थी
चंबा। स्नात्तकोतर महाविद्यालय चंबा में बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अनिवार्य अंग्रेजी विषय का पेपर देने से वंचित रह गए हैं। दरअसल विद्यार्थी सुबह के सत्र में होने वाले पेपर देने के लिए सायं के सत्र में परीक्षा केंद्र में पहुंचे। परीक्षा केंद्र में तैनात शिक्षकों ने दोपहर डेढ़ बजे विद्यार्थियों को बताया कि सायं के सत्र में बीएससी प्रथम वर्ष अंग्रेजी का कोई पेपर नहीं है। यह बात सुनकर विद्यार्थी स्तब्ध रह गए। बीएससी प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के पेपर सायं सत्र में आयोजित किए जा रहे हैं।…
Read More